अखिल भारतीय पुलिस वाटर स्पोर्ट्स प्रतियोगिता का शुभारंभ, CM Mohan Yadav ने दी बधाई

भोपाल। प्रदेश की राजधानी भोपाल में पांच दिवसीय ‘अखिल भारतीय पुलिस वाटर स्पोर्ट्स’ प्रतियोगिता की शुरुआत हो चुकी है। इसका आयोजन 17 से 21 फरवरी तक भोपाल के बड़ा तालाब में किया गया है। आपको बता दें कि इस प्रतियोगिता में केन्द्रीय बलों सहित 22 राज्यों की पुलिस एवं अर्द्धसैनिक बलों की टीम शामिल हुई है। इस प्रतियोगिता में कुल 557 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं, जिनमें 123 महिलाएं हैं। कौन-कौन सी टीमें हैं शामिल 24वीं अखिल भारतीय पुलिस वाटर स्पोर्ट्स प्रतियोगिता’ में देश के अलग-अलग राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों की टीमों ने हिस्सा लिया है। जिनमें चंडीगढ़, जम्मू-कश्मीर, असम, बिहार, केरल, मणिपुर, महाराष्ट्र, तमिलनाडु , पंजाब ,राजस्थान, तेलंगाना, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत सीमा सुरक्षा बल, असम राइफल्स, सीआरपीएफ, आइटीबीपी और सशस्त्र सीमा बल की टीमें शामिल हैं। यह खेल 5 हज़ार वर्ष पुराना है – डीजीपी कैलाश मकवाना डीजीपी कैलाश मकवाना ने प्रतियोगिता के बारे में कहा कि यह खेल 5 हज़ार वर्ष पुराना है। उन्होंने कहा कि महाभारत में भी जल क्रीड़ा का उल्लेख किया गया है। आपको बता दें कि 24 वें ‘अखिल भारतीय पुलिस वाटर स्पोर्ट्स’ प्रतियोगिता का आयोजन मध्यप्रदेश पुलिस की मेजबानी में छठवीं बार किया जा रहा है। इससे पहले मध्य प्रदेश पुलिस ने वर्ष 2005, 2007, 2013 , 2017, और 2019 में इसकी मेजबानी की थी। CM Mohan Yadav ने दी बधाई इस प्रतियोगिता का उद्घाटन सीएम मोहन यादव ने किया। उन्होंने सभी खिलाड़ियों का स्वागत करते हुए कहा कि एक ओर जहाँ पुलिसकर्मी नागरिकों की सुरक्षा करके अपना कर्तव्य निभा रहे हैं तो वहीं दूसरी ओर खेलों में भी बेहतरीन प्रदर्शन कर रहे हैं। सीएम ने प्रतियोगिता में शामिल सभी टीमों को बधाई दी। Read More : CM Mohan Yadav ने मुरैना को दी कई सौगातें, पढ़िए Aayudh की पूरी रिपोर्ट… Watch : https://youtu.be/7XtzFEfZ5VU?si=fdg80K2-WbJM0IS2
CM Mohan Yadav ने मुरैना को दी कई सौगातें, पढ़िए Aayudh की पूरी रिपोर्ट…

मुरैना। प्रदेश के मुख्यमंत्री CM Mohan Yadav ने सोमवार को मुरैना पहुंचकर पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा का अनावरण किया। उन्होंने इस दौरान आम सभा को संबोधित करते हुए अटल जी को याद किया। उन्होंने कहा कि हमनें सुभाष चंद्र बोस और महात्मा गाँधी को तो नहीं देखा है मगर उनका पूरा रूप अटल बिहारी वाजपेयी में देखा है। अटल जी ने इंदिरा गाँधी को “माँ दुर्गा” बताया था मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सभा के दौरान अटल जी की कई विशेषताओं का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि अटल जी के व्यक्तित्व में पूरे लोकतंत्र का व्यक्तित्व समाया था। उन्होंने उस पल को भी याद किया जब संसद में अटल बिहारी वाजपेयी ने इंदिरा गाँधी के लिए “माँ दुर्गा” शब्द का प्रयोग किया था। उन्होंने कहा कि अटल जी विपक्ष में होने के बाबजूद सत्ता पक्ष का सम्मान करते थे। चंबल नदी में छोड़े 10 घड़ियाल मुख्यमंत्री ने पर्यटन और पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए अधिकारीयों को कई दिशा निर्देश दिए हैं। कार्यक्रम को संबोधित करने के बाद सीएम राजघाट पहुंचे, जहाँ उन्होंने 10 घड़ियालों को चंबल नदी में छोड़ा। CM Mohan Yadav ने दिए कई सौगात कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने मुरैना को कई योजनाओं की सौगात दी। इस दौरान उन्होंने मुरैना के आसन नदी पर बाेट क्लब बनाने की स्वीकृति दी है। सीएम ने शोवरन गार्डन से इमलिया रोड तक 12 करोड़ की लागत से सड़क और नालियों के निर्माण कार्य की घोषणा की। वहीं उन्होंने 12 पंचायतों के विकास के लिए 20 करोड़ रूपए की भी स्वीकृति दी। Read more : भारत में हिन्दू से मुस्लिम बनाए गए थे लोग, इस्लाम तो अरब का धर्म है – IAS नियाज़ खान का बड़ा बयान Watch :https://youtu.be/HmThTDkA4WM?si=4XLpjXKFfk3pvAcJ
भारत में हिन्दू से मुस्लिम बनाए गए थे लोग, इस्लाम तो अरब का धर्म है – IAS नियाज़ खान का बड़ा बयान

भोपाल। मध्य प्रदेश कैडर के IAS अधिकारी नियाज़ खान ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर बीते दिनों एक पोस्ट किया। अपने पोस्ट के जरिए उन्होंने देश के मुसलमानों को सबसे पहले हिन्दुओं को भाई मानने की अपील की है। अपने आदर्शों पर पुनर्विचार करने के लिए कहा है। उन्होंने कहा कि हिंदुस्तान में सभी हिन्दू थे, उन्हें बाद में मुसलमान बनाया गया। क्या है मामला ? IAS अधिकारी नियाज़ खान ने 16 फरवरी 2025 को एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर एक पोस्ट किया। इस पोस्ट में उन्होंने लिखा – “इस्लाम तो अरब का धर्म है। यहां तो सभी हिंदू थे। हिंदू से लोग मुस्लिम बनाए गए थे। इसलिए भले ही धर्म अलग अलग हों लहू तो एक है। सभी एक संस्कृति का हिस्सा रहे हैं। अगर जो मुस्लिम अरब के लोगों को आदर्श मानते हैं वे पुनर्विचार करें। सर्वप्रथम हिंदुओं को अपना भाई माने बाद में अरब को।” इस पोस्ट में उन्होंने इस्लाम को अरब का धर्म बताते हुए कहा कि इस्लाम तो अरब का धर्म है, भारत में तो सभी हिन्दू थे। उन्होंने कहा कि हम सभी एक ही संस्कृति का हिस्सा हैं। एक निजी चैनल से बात करते हुए उन्होंने अपने पोस्ट के पीछे का जेनेटिक कारण बताया है। उन्होंने कहा कि पूरा इस्लाम अरब में था उसके बाद दुनिया के अलग-अलग हिस्सों में फैल गया। भारत में सभी हिन्दू थे – IAS नियाज़ खान मलेसिया, इंडोनेशिया और भारत का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि इन देशों में हिन्दू पहले से ही सनातन धर्म को मानते थे। इस्लाम का उद्भव सनातन से ही हुआ है। उन्होंने ने आगे कहा कि “हम जब भी जीन की जांच कराते हैं तब वो भारत से मेल करता है न कि सऊदी अरब और कुवैत से।” आईएएस अधिकारी ने मुसलमानों को नसीहत देते हुए कहा कि भले ही हमारा धर्म अलग हो लेकिन लहू तो एक ही है। Read More : Indore में धर्मांतरण का सनसनीखेज मामला, पढ़िए Aayudh की पूरी रिपोर्ट… Watch : https://youtu.be/7XtzFEfZ5VU?si=7E_p6764O5ydkoAZ
Indore में धर्मांतरण का सनसनीखेज मामला, पढ़िए Aayudh की पूरी रिपोर्ट…

Indore Conversion Case : मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी कहे जाने वाला और भारत के स्वच्छ शहरों में शुमार इंदौर अब धर्मांतरण की चपेट में है।शहर से धर्मांतरण का सनसनीखेज मामला सामने आया है। इंदौर के एक गार्डन में ईसाई महिलाओं द्वारा 50 बच्चों को बहला फुसलाकर ईसाई धर्म अपनाने की कोशिश की जा रही थी। जब सामाजिक संगठनों को इस बात की सूचना मिली तो उन्होंने इसका विरोध किया। क्या है पूरा मामला ? स्थानीय निवासियों के अनुसार इंदौर के संयोगितागंज इलाके में कुछ ईसाई महिलाएं मैजिक वाहन से 50 बच्चों को एक गार्डन में लेकर आईं और उनसे प्रार्थना करवाने लगीं। स्थानीय लोगों ने बताया कि वो बच्चों से कह रही थीं कि यीशु ही उनके भगवान हैं, इसलिए राम और कृष्ण की पूजा करना बंद कर दो। जब स्थानीय लोगों ने सामाजिक संगठनों को इस मामले की खबर दी तो उन्होंने पुलिस के साथ मौके पर पहुँचकर कार्यक्रम रुकवा दिया। सामाजिक संगठनों की शिकायत पर पुलिस ने दो महिलाओं समेत चार लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज की है। संयोगितागंज पुलिस थाने में नितीन गोयल की शिकायत पर शीला सबरी मैथ्यू, अशुमन, फ्रसीना नेलसन और प्रभा के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। आपको बता दें कि बच्चों का धर्मांतरण करवाने के लिए उन्हें कॉपी-किताबें, गिफ्ट्स और नाश्ते का लालच दिया जा रहा था। बच्चों से पूछताछ करने पर पता चला कि ये लोग उनकी स्कूल फीस का भी खर्च उठा रहे हैं। मासूम बच्चों को गिफ्ट्स का लालच देकर उनका धर्मांतरण किया जा रहा था। ऐसी वारदातें सिर्फ इंदौर से ही नहीं बल्कि देश के अलग-अलग कोनों से हर रोज आती हैं। ये ख़बर एक इशारा है ताकि हम सभी सतर्क हो जाएं। इस तरह की घटनाओं के खिलाफ आवाज़ उठाएं। Read More : दिल्ली NCR सहित बिहार और ओडिशा में भूकंप के झटके महसूस किए गए, प्रधानमंत्री ने अलर्ट रहने की अपील की Watch : https://youtu.be/7XtzFEfZ5VU?si=rTAitn3IToh62y65
दिल्ली NCR सहित बिहार और ओडिशा में भूकंप के झटके महसूस किए गए, प्रधानमंत्री ने अलर्ट रहने की अपील की

नई दिल्ली। दिल्ली NCR समेत बिहार और ओडिशा में सोमवार की सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए। UP और हरयाणा के भी कई जिलों में लोगों ने भूकंप के झटके महसूस किए। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के अनुसार बिहार में सुबह 8 बजकर 2 मिनट भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 4.0 थी। बिहार में भूकंप का केंद्र सिवान में 10 किलोमीटर की गहराई में था। फिलहाल इस भूकंप से किसी प्रकार के नुकसान की खबर नहीं है। ओडिशा में भी आया भूकंप सोमवार (17 फरवरी 2025) की सुबह ओडिशा में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए। सुबह करीब 8 बजकर 15 मिनट पर ओडिशा के पुरी शहर में 4.7 तीव्रता का भूकंप आया। फिलहाल ओडिशा के दूसरे शहरों से भूकंप के झटकों को लेकर कोई सूचना नहीं आई है। दिल्ली समेत UP और हरियाणा में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए नेशनल सीस्मोलॉजी सेंटर के अनुसार रिक्टर स्केल पर दिल्ली में आए भूकंप के तीव्रता 4.0 थी। इसका केंद्र दिल्ली के धौला कुआँ के पास बने झील पार्क के नजदीक जमीन के अंदर 5 किलोमीटर की गहराई में था। दिल्ली में आए भूकंप के झटके उसके आस-पास के शहरों में भी महसूस किए गए। हरियाणा के कुरुक्षेत्र, हिसार, और कैथल में झटके महसूस हुए। वहीं उत्तर प्रदेश के आगरा, मुरादाबाद , सहारनपुर और अलवर में भी झटके महसूस किए गए। पीएम मोदी ने की अपील देश के प्रधानमंत्री ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट कर लोगों से शांत रहने और सुरक्षा सावधानियों का पालन करने की अपील की है। उन्होंने लोगों से अलर्ट रहने की भी गुजारिश की। उन्होंने लिखा – दिल्ली और आस-पास के इलाकों में भूकंप के झटके महसूस किए गए। सभी से शांत रहने और सुरक्षा सावधानियों का पालन करने तथा संभावित झटकों के प्रति सतर्क रहने का आग्रह किया गया है। अधिकारी स्थिति पर कड़ी नज़र रख रहे हैं। Read More : Global Investors Summit 2025 : MP बनेगा इन्वेस्टमेंट का हब ! देश-विदेश की कंपनियां करेंगी निवेश Watch : https://youtu.be/7XtzFEfZ5VU?si=xi6fk7v3mfd3XW7z