Aayudh

Global Investors Summit 2025 : MP बनेगा इन्वेस्टमेंट का हब ! देश-विदेश की कंपनियां करेंगी निवेश

Madhya Pradesh CM Mohan Yadav

भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव 12 फरवरी को दिल्ली जाएंगे। दिल्ली के ताज होटल में आयोजित ‘कर्टेन रेज़र’ प्रोग्राम में देश-विदेश के निवेशकों को प्रदेश में इन्वेस्टमेंट के लिए आमंत्रित करेंगे। मध्य प्रदेश सरकार के ने इस कार्यक्रम का आयोजन MP में निवेश को बढ़ावा देने के लिए किया है। मध्य प्रदेश में निवेश के फायदे बताएंगे सीएम ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2025 के ‘कर्टेन रेज़र’ प्रोग्राम में मुख्यमंत्री निवेशकों से वन-टू-वन मीटिंग्स करेंगे। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य निवेशकों को प्रदेश में इन्वेस्ट करने के लिए आकर्षित करना है। सीएम मोहन यादव निवेशकों को मध्य प्रदेश में इन्वेस्टमेंट के फायदे बताएंगे और साथ ही राज्य सरकार की औद्योगिक नीतियों के बारे में भी अवगत कराएंगे। प्रोग्राम के दौरान राउंड टेबल कांफ्रेंस का भी आयोजन किया जाएगा ताकि निवेशकों को सीधे-सीधे बात करने का अवसर मिले। कार्यक्रम की शुरुआत CII नॉर्दर्न रीजन के चेयरमैन अपने संबोधन के साथ करेंगे। इसके बाद इन्वेस्टर्स को वीडियो प्रेजेंटेशन के जरिए ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2025 की झलकियां दिखाई जाएंगी। दो राउंडटेबल कांफ्रेंस किए जाएंगे आयोजित दिल्ली में आयोजित इस कार्यक्रम के दौरान सीएम मोहन यादव दो राउंडटेबल कांफ्रेंस में हिस्सा लेंगे। पहली राउंडटेबल कांफ्रेंस टेलीकॉम कंपनियों के प्रतिनिधियों के साथ आयोजित की जाएंगी। दूसरी राउंडटेबल कांफ्रेंस में अलग-अलग देशों के राजदूत शामिल होंगे। कार्यक्रम में मुख्य सचिव अनुराग जैन और औद्योगिक नीति एवं निवेश प्रोत्साहन के प्रमुख सचिव राघवेंद्र कुमार सिंह राज्य सरकार की औद्योगिक नीतियों के बारे में जानकारी देंगे। Global Investors Summit 2025 का आयोजन भोपाल में होगा आपको बता दें कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 24 फरवरी को भोपाल में आयोजित Global Investors Summit का शुभारंभ करेंगे। यह समिट मध्य प्रदेश में निवेश के नए अवसर खोलेगा। इस समिट में अदाणी से लेकर अंबानी जैसे बड़े उद्योगपति शामिल होंगे। यह समिट प्रदेश के विकास को नए पंख देगा। Read more : MP Cabinet Meeting 2025 : MP में 20 लाख से अधिक नौजवानों को मिलेगा रोजगार, कैबिनेट बैठक में लिए गए कई बड़े फैसले…

MP Cabinet Meeting 2025 : MP में 20 लाख से अधिक नौजवानों को मिलेगा रोजगार, कैबिनेट बैठक में लिए गए कई बड़े फैसले…

MP Cabinet Meeting 2025

भोपाल। मंगलवार को मध्य प्रदेश की कैबिनेट मीटिंग में कई बड़े फैसले लिए गए। प्रदेश में नौजवानों के रोजगार हेतु, कई सारी पॉलिसीज में बदलाव किए गए हैं। मुख्यमंत्री कुछ दिनों पहले ही विदेश के दौरे पर गए थे। विदेश के उद्योगपतियों ने भी मध्य प्रदेश में इन्वेस्ट करने की बात कही है, ताकि प्रदेश में युवाओं को नौकरी के नए अवसर दिए जा सकें। कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने दी जानकारी मंगलवार को CM Mohan Yadav की अध्यक्षता में MP की कैबिनेट मीटिंग का आयोजन किया गया। इस मीटिंग में डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा समेत अलग-अलग विभागों के मंत्री मौजूद थे। मीटिंग में कई विषयों पर फैसले लिए गए। मीटिंग में लिए गए फैसलों की जानकारी कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने प्रेस कांफ्रेंस के जरिए दी। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश के इस साल की बैठक ऐतिहासिक रही है। मध्य प्रदेश के इतिहास में पहली बार इतनी सारी पॉलिसी एक साथ आई है, जो निवेश को आकर्षित करती हैं। विजयवर्गीय ने आगे कहा कि प्रदेश में नौजवानों के रोजगार के लिए सरकार प्रयास कर रही है। उद्योग को बढ़ावा देने के लिए भी कई कदम उठाए जा रहे हैं। MP Cabinet Meeting के मुख्य बिंदु Read more : फ्रांस में गूंजी PM Modi की आवाज – क्‍या भारत AI की दुनिया में गेम चेंजर बनने को तैयार?

फ्रांस में गूंजी PM Modi की आवाज – क्‍या भारत AI की दुनिया में गेम चेंजर बनने को तैयार?

PM Modi in France

नई दिल्ली। पीएम मोदी फ्रांस के दो दिवसीय दौरे पर हैं। मंगलवार को उन्होनें AI समिट की सह-अध्यक्षता की। प्रधानमंत्री ने कहा कि AI हमारी अर्थव्यवस्था, सुरक्षा और समाज को नया आकर दे रहा है। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस में दुनिया को बदलने की ताकत है। भारत ने कम लागत में डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार किया फ्रांस में आयोजित AI समिट के दौरान प्रधानमंत्री ने AI के पॉजिटिव हिस्सों पर बात की। उन्होंने कहा कि यह हमारे समाज की सुरक्षा के लिए आवश्यक है। AI मानवता को बचाएगा। पीएम मोदी ने कहा कि भारत ने कम लागत में बेहतरीन इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार किया है। हमनें डेटा एम्पावरमेंट के जरिए डेटा की ताकत को अनलॉक किया है। AI हमारे समाज को नया आकार दे रहा है – पीएम PM Modi ने AI समिट में एक उदाहरण के जरिए लोगों को इसके महत्व से अवगत करवाया। उन्होंने कहा कि यदि हम अपनी मेडिकल रिपोर्ट किसी AI पर अपलोड करते हैं तो वह कुछ ही मिनटों में हमें हमारे स्वास्थ्य के हालातों से अवगत करा देता है। उस रिपोर्ट में क्या लिखा है वह सरल भाषा में समझा देता है। पीएम मोदी के स्वागत में, VVIP डिनर का आयोजन प्रधानमंत्री मोदी 10 फरवरी की शाम को फ्रांस के लिए रवाना हुए थे। वो सोमवार की रात वहां पहुंचे, जहाँ उन्होंने फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों सहित अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस और कनाडाई PM जस्टिन ट्रडो से भी मुलाकात की। पीएम के स्वागत में फ्रांस सरकार ने एलीजे पैलेस में VVIP डिनर का आयोजन किया था। Read more : Indore में Ranveer Allahbadia के खिलाफ़ शिकायत दर्ज़, मुँह काला करने वाले को 1 लाख का इनाम

Indore में Ranveer Allahbadia के खिलाफ़ शिकायत दर्ज़, मुँह काला करने वाले को 1 लाख का इनाम

Ranveer Allahbadia Controversy

इंदौर। यूट्यूब और इंस्टाग्राम पर मिलियन फॉलोवर्स वाले Ranveer Allahbadia अब लोगों की आलोचना का शिकार हैं। उन्होंने फेमस कॉमेडियन समय रैना के शो ‘इंडियाज गॉट लैटेंट’ में कुछ ऐसा कह दिया कि लोगों ने उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोल करना शुरू कर दिया। माता-पिता को लेकर रणवीर ने एक वल्गर कमेंट किया, जिसपर लोगों ने उनकी खूब आलोचना की। MP के इंदौर में दर्ज़ हुआ केस महाराष्ट्र और गुवाहाटी के बाद अब मध्य प्रदेश के इंदौर में भी Ranveer Allahbadia पर केस दर्ज़ कर दिया गया है। वकील अमित मालवीय ने Indore के तुकोगंज थाने में रणवीर के खिलाफ शिकायत की है। उन्होंने समय रैना के शो ‘India’s Got Latent’ को भी बंद करने की बात कही है। Ranveer Allahbadia के साथ ही फेमस कॉमेडियन समय रैना और सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर अपूर्वा मखीजा पर भी केस दर्ज़ किया गया है। वहीं अब राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग के सदस्य प्रियंक कानूनगो ने आयोग से चर्चा करते हुए इस विषय पर यूट्यूब को पत्र भी लिखा है और वीडियो को हटाने की भी मांग की है। 1 लाख तक के ईनाम की घोषणा राष्ट्रीय सनातन सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष भगवती शुक्ला ने Ranveer Allahbadia के मुँह काला करने वाले को 1 लाख रुपए देने का एलान किया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व में ट्वीटर ) पर एक वीडियो पोस्ट किया है। उन्होंने उस वीडियो में Ranveer Allahbadia का मुँह कला कर गधे पर बिठाकर घुमाने का संकल्प लिया है। उन्होंने रणवीर के खिलाफ देशभर में जन आंदोलन कर पुतला फूंकने की बात भी कही है। बीयर बाइसेप्स के पॉडकास्ट में नहीं जाएंगे बी प्राक Ranveer Allahbadia ने ‘India’s Got Latent’ शो में पैरेंट्स की इंटिमेसी को लेकर एक वलगर कमेंट किया। जिसके बाद बी प्राक ने एक्स पर एक वीडियो पोस्ट किया है। उन्होंने उस वीडियो में कहा – “मैं एक पॉडकास्ट (बीयर बाइसेप्स) पे जाने वाला था मगर अब मैंने उसे कैंसिल कर दिया है।” उन्होंने कहा कि ये हमारा कल्चर ही नहीं है और ना ही ये कॉमेडी है। ये लोग समाज में एक गलत सन्देश दे रहे हैं। बी प्राक ने Ranveer Allahbadia को कहा कि जिसके पॉडकास्ट पर इतने बड़े – बड़े संत आते हैं वो इतनी घटिया सोंच रखता है। उन्होंने लोगों से इस तरह के शोज को बंद करने की अपील की है और अपने कल्चर को बचा कर रखने की बात कही है। Read more : MP के हिंदुओं को कुरान पढ़ाया जा रहा है , अजान सुनाई जा रही है ? Aayudh की टीम का बड़ा खुलासा

MP के हिंदुओं को कुरान पढ़ाया जा रहा है , अजान सुनाई जा रही है ? Aayudh की टीम का बड़ा खुलासा

Villagers of Papada Village

रायसेन। मध्यप्रदेश के रायसेन में हिन्दुओं को कुरान पढ़ाया जा रहा है। उनसे नमाज़ करवाई जा रही है। मौलवी आकर उन्हें इस्लाम धर्म के रीती-रिवाज़ बता रहे हैं। मासूम बच्चों के अंदर नफरत भरी जा रही है। आखिर क्या है पूरा मामला, आइए जानते हैं। Aayudh की टीम ने किया धर्मांतरण का पर्दाफाश देश के अलग-अलग राज्यों से हर दिन धर्मांतरण की कोई न कोई खबर जरूर आती है। देश का दिल कहे जाने वाला मध्य प्रदेश भी इससे अछूता नहीं रह गया।Aayudh की टीम को जब धर्मांतरण ये खबर मिली तो हम तुरंत इसकी पड़ताल करने निकल गए। जब हमारी टीम राजधानी भोपाल से पापड़ा गांव पहुंची तो जो हमें दिखा वो चौंकाने वाला था। आपको बता दें कि पापड़ा गांव, मध्य प्रदेश के रायसेन जिले की गैरतगंज तहसील में आता है। इसी गांव में हिन्दू समुदाय के अनुसूचित वर्ग के नट रहते हैं। जब Aayudh की टीम ने इनसे इनका धर्म पूछा तो इन्होंने इस्लाम बताया। क्या है पूरा मामला ? हाल ही के दिनों में देश और प्रदेश से ऐसे कई मामले सामने आए हैं जिसमें एक समुदाय के लोग अपना नाम छुपाकर या गलत तरीके से दूसरे समुदाय के लोगों से शादी करते हैं और उन्हें जबरन अपना धर्म बदलने को कहते हैं। एक ऐसा ही मामला मध्य प्रदेश के रायसेन से भी सामने आया है। जहाँ हिन्दू समुदाय के लोगों को मुस्लिम बताकर गुमराह किया जा रहा है। Aayudh की टीम ने जब लोगों से बात करने की कोशिश की तो उन्होंने खुद को हिन्दू बताने से साफ़ इंकार कर दिया। जब उनसे सरकार से मिलने वाली सुविधाओं के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने बताया की उन्हें सरकार की सारी सुविधाओं का लाभ मिला रहा है, जो एक अनुसूचित वर्ग के व्यक्ति को मिलता है। आपको बता दें कि पापड़ा गांव में हिन्दू समुदाय के नट लोगों का 40 परिवार रहता है, मगर वो खुद को हिन्दू बताने से इंकार करते हैं। जब हमारी टीम ने लोगों से बात करने की कोशिश की तो उन्होंने कहा कि वो जन्म से मुस्लिम हैं। जब हमनें बच्चों से बात की तो उन्होंने बताया कि मौलाना साहब आकर उन्हें कुरान पढ़ाते हैं। एक बच्ची ने उसके कुछ अंश भी पढ़कर सुनाए। जब बच्ची से इसका मतलब पूछा गया, तो उसने कहा कि ‘अल्लाह’ सबसे बड़ा है। अब सवाल ये उठता है कि बच्चों को ये सब बता कौन रहा है ? जब Aayudh की टीम ने गांव के कुछ और लोगों से बात करने कि कोशिश कि तो पता चला कि पास के गांव (मऊगंज) से एक व्यक्ति आकर उन बच्चों को नमाज पढ़वाता है। इसकी सूचना प्रशासन को भी नहीं है। क्या कहते हैं गांव के अन्य लोग ? स्थानीय निवासी – “ये लोग नमाज़ पढ़ते हैं, लगातार यात्रा पर भी जाते हैं। इसके अलावा इनके छोटे-छोटे बच्चों को वो (मौलवी) लोग आकर बताते हैं कि नमाज़ कैसे पढ़ते है, अजान कैसे होती है।” स्थानीय लोगों का कहना है कि मौलवी बच्चों को गलत बातें बताते हैं, फिर बच्चे स्कूल में जाकर नमाज पढ़ते हैं। उनकी इस हरकत से स्कूल में पढ़ाने वाले शिक्षक भी परेशान हैं। स्थानीय निवासियों में ही एक बूढ़े दादा का कहना है कि मुस्लिम समुदाय यहाँ मस्जिद बनाने की तैयारी में लगा है। क्या मुस्लिम समुदाय अनुसूचित वर्ग में आता है ? हमनें आपको मामले की पूरी जानकारी दे दी। क्या आपने इस बात को नोटिस किया कि हिंदू समुदाय के नट लोग जो खुद को मुस्लिम बता रहे हैं, उन्हें अनुसूचित वर्ग को मिलने वाली सारी सुविधाएं कैसे मिल रही हैं ? क्या मुस्लिम समुदाय अनुसूचित वर्ग में आता है ? साल 1950 में भारतीय संविधान के अनुच्छेद 341 के तहत एक आदेश जारी किया गया था, जिसे अनुसूचित जाति आदेश के रूप में जाना जाता है। इस आदेश के अनुसार भारत के राष्ट्रपति को “जातियों, नस्लों या जनजातियों के समूहों” को सार्वजनिक रूप से अधिसूचित करने और पहचानने का अधिकार दिया गया है, जिन्हें संविधान के अनुसार अनुसूचित जाति (एससी) माना जाएगा। शुरुआत में इस आदेश के तहत केवल हिंदुओं को ही अनुसूचित जाति माना जाता था। लेकिन वर्ष 1956 में इसमें एक संसोधन करके सिखों और 1990 में बौद्धों को भी शामिल कर लिया गया था। अब तक मुस्लिम और ईसाई धर्मों के लोगों को अनुसूचित जाति की परिभाषा में शामिल करने का कोई प्रावधान नहीं किया गया है। धर्मांतरण की खबर से प्रशासन बेखबर जिहाद और धर्मांतरण जैसे शब्दों से बेखबर पापड़ गांव के बच्चे और लोग एक समुदाय का शिकार हैं। जिन बच्चों को देश का नेतृत्व करना था, वो बच्चे मौलवियों के जाल में फँसते चले जा रहे हैं। सरकारों द्वारा धार्मिक रूपांतरणों को प्रतिबंधित करने के लिए कई कानून बनाए गए हैं, मगर रायसेन की इस खबर से प्रशासन अंजान है। जिसका खुलासा Aayudh की टीम ने किया है। Read more : क्‍यों Ranveer Allahbadia पर दर्ज़ हुआ केस? जानिए पूरा मामला…