Aayudh

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अमेरिकी दौरा…12-13 फरवरी को ट्रंप से करेंगे मुलाकात

नई दिल्ली। विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने शुक्रवार को घोषणा की कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 12-13 फरवरी को अमेरिका का दौरा करेंगे। उसी दौरान मोदी और ट्रंप की मुलाकात की संभावना है। ट्रंप पीएम के लिए रात्रिभोज का भी आयोजन कर सकते हैं। मोदी ट्रंप के दूसरे कार्यकाल के दौरान व्हाइट हाउस में उनसे मिलने वाले पहले विदेशी नेताओं में से होंगे। इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू वर्तमान में वाशिंगटन में हैं और जापान के प्रधानमंत्री शिगेरू इशिबा इस सप्ताह आने वाले हैं। फ्रांस के राष्ट्रपति के निमंत्रण पर भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 10-12 फरवरी तक फ्रांस के दौरे पर रहेंगे। यहां पीएम एआई शिखर सम्मेलन की सह-अध्यक्षता करेंगें। पीएम मोदी 10 फरवरी की शाम को पेरिस पहुंचेंगें। इसके बाद पीएम मोदी अमेरिका का भी दौरा करेंगे। इन मुद्दों पर हो सकती है बातचीत इंडिया-फ्रांस सीईओ फोरम को करेंगे संबोधित पीएम मोदी 11 फरवरी 2025 को एआई एक्शन समिट में शामिल होंगे। प्रधानमंत्री मोदी और फ्रांस के राष्ट्रपति इंडिया-फ्रांस सीईओ फोरम को संबोधित करेंगे।AI एक्शन समिट का आयोजन तीसरी बार किया जा रहा है। इससे पहले यूके और दक्षिण कोरिया में यह समिट आयोजित हो चुका है। भारत के विदेश सचिव ने कहा कि हम ऐसे AI एप्लीकेशन के पक्षधर हैं जो सेफ और विश्वसनीय हो।

भोपाल से सामने आया एक और लव जिहाद का मामला, मुस्लिम युवक की कोर्ट में पिटाई…

love jihad

भोपाल। मध्यप्रदेश और देशभर से ने इन दिनों लव जिहाद के कई मामले सामने आ रहे हैं। शुक्रवार को राजधानी भोपाल में भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला। नरसिंहपुर से एक मुस्लिम युवक एक हिंदु युवती से कोर्ट मैरिज करने भोपाल आए थे। इस बात की जानकारी जब सामाजिक संगठन से जुड़े लोगों को पता चली तोह वो सभी अदालत परिसर में पहुँच गए। परिसर में पहुँचने के बाद जमकर हंगामा हुआ। खबरों के अनुसार संगठन के लोगों से युवक की खूब पिटाई की है। जिसका वीडियो सोशल सोशल मीडिया पर बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में संगठन से जुड़े दो लोग, युवक की पिटाई करते नज़र आ रहे हैं। संगठन से जुड़े लोगों का कहना है कि नरसिंगपुर के एक मुस्लिम युवक ने हिन्दू लड़की को बहला फुसलाकर शादी के लिए राजी कर लिया था। युवक का नाम सैय्यद खान बताया जा रहा है। सामाजिक संगठन से जुड़े लोगों ने लव जिहाद के इस षड्यंत्र को असफल कर दिया। उनका कहना है कि हमारा संगठन प्रदेश और देश में लव जिहाद को पूरी तरह से रोकने के लिए काम कर रहा है।

दिल्‍ली विधानसभा चुनाव 2025 : इन हॉट सीटों पर है सबकी नज़र….कौन बनेगा दिल्ली का मुख्यमंत्री ?

Delhi Election 2025

नई दिल्ली। दिल्ली में 70 विधानसभा सीटों पर 5 फरवरी को मतदान किए जा चुके हैं, अब बारी है चुनाव के नतीजों की। सबको इंतजार है कि दिल्‍ली की जनता ने किसको दिल्‍ली का ताज पहनाया है। चुनाव आयोग के मुताबिक इस बार दिल्ली विधानसभा चुनाव में 59.24 फीसद मतदान हुआ है, चुनाव के नतीजे 8 फरवरी को घोषित किए जाएंगे। दिल्ली विधानसभा चुनाव में किसकी जीत होगी और किसे हार का सामना करना पड़ेगा, इसके लिए बस एक दिन का इंतजार और करना होगा। दिल्ली की इन हॉट सीटों पर होगी सबकी नजर दिल्ली विधानसभा चुनाव में हर बार की तरह इस बार भी कुछ सीटें ऐसी हैं जिनपर सबकी नज़रें टिकी हुई हैं। इन सीटों का रुझान और परिणाम हर कोई जानने को बेताब है। इस बार विधानसभा चुनाव में कुछ सीटें ऐसी हैं जो लोगों के बीच काफी चर्चा में हैं। आइए जानते हैं उन विधानसभा सीटों के बारे में। नई दिल्ली सीट नई दिल्ली सीट पर इस बार 23 उम्मीदवार मैदान में हैं। नई दिल्ली सीट से AAP पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल मुख्‍य भूमिका में है। उनके सामने भाजपा ने साहिब सिंह वर्मा के बेटे प्रवेश सिंह वर्मा को मैदान में उतारा है। प्रवेश वर्मा एक बार विधायक और दो बार सांसद रह चुके हैं। कांग्रेस ने दिल्ली की तीन बार मुख्यमंत्री रहीं शीला दीक्षित के बेटे संदीप दीक्षित को टिकट दिया है। 2020 में इस सीट से आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल को जीत मिली थी। इस बार नई दिल्ली विधानसभा सीट पर 54.27 फीसदी मतदान हुआ। कालकाजी सीट दिल्ली की दूसरी हॉट सीट है कालकाजी। कालकाजी विधानसभा सीट से दिल्ली की वर्तमान मुख्यमंत्री आतिशी चुनावी मैदान में हैं। उनके सामने भाजपा द्वारा दक्षिणी दिल्ली से दो बार सांसद और पूर्व में तीन बार तुग़लकाबाद से विधायक रहे रमेश बिधूड़ी को खड़ा किया गया है। कांग्रेस ने इस सीट पर अलका लांबा को उतारा है। अलका लांबा आप के टिकट पर चांदनी चौक से विधायक रह चुकी हैं। 2020 में कालकाजी विधानसभा सीट से आतिशी चुनाव जीती थीं। इस बार इस विधानसभा सीट पर 54.59 फीसदी मतदान हुआ। जंगपुरा विधानसभा सीट इन दिनों दिल्ली की जंगपुरा सीट की खूब चर्चा हो रही है। AAP ने यहां से पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को मैदान में उतारा है। मनीष सिसोदिया के द्वारा चुनाव लड़ने के कारण यह हॉट सीट बन गई है। इससे पहले सिसोदिया पटपड़गंज से चुनाव में खड़े होते थे। भाजपा ने कांग्रेस से तीन बार विधायक रहे तरविंदर सिंह मारवाह को टिकट दिया है। कांग्रेस ने इस सीट से फरहाद सूरी को चुनावी मैदान में उतारा है। 2020 में जंगपुरा विधानसभा सीट से AAP के प्रवीण कुमार ने जीत दर्ज़ की थी। 2025 में इस सीट पर 57.42 फीसदी मतदान हुआ। पटपड़गंज विधानसभा सीट पटपड़गंज विधानसभा सीट से आम आदमी पार्टी ने मशहूर शिक्षक अवध ओझा पर दांव चला है। हालांकि, बीजेपी ने यहां से रविंद्र सिंह नेगी को टिकट देकर मुकाबला काफी दिलचस्प बना दिया है। नेगी ने 2020 के विधानसभा चुनाव में मनीष सिसोदिया को कड़ी टक्कर दी थी। कांग्रेस ने इस सीट पर अपने नेता अनिल चौधरी को मैदान में उतारा है। 2020 में पटपड़गंज विधानसभा सीट से मनीष सिसोदिया ने जीत हासिल की थी। इस बार इस सीट पर 57.74 फीसदी मतदान हुआ। ओखला विधानसभा सीट ओखला विधानसभा सीट से आम आदमी पार्टी के मौजूदा विधायक अमानतुल्लाह खान मैदान में हैं। वहीं भाजपा ने मनीष चौधरी को टिकट दिया है। कांग्रेस ने आरिबा खान को प्रत्याशी बनाया है, जो वर्तमान में पार्षद भी हैं। 2020 में इस सीट से आप के अमानतुल्लाह खान ने जीत हासिल की थी। ओखला विधानसभा सीट पर इस बार 54.90 फीसदी मतदान हुआ। करोलबाग सीट करोलबाग सीट विधानसभा सीट पर भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव एवं पूर्व सांसद दुष्यंत कुमार गौतम चुनाव मैदान में हैं। एक राष्ट्रीय स्तर के नेता को विधायक के चुनाव में उतारने के पीछे भाजपा की भी कुछ अलग रणनीति हो सकती है। जिसके चलते ये सीट भी हॉट सीट बन गई है। दुष्यंत कुमार गौतम का मुकाबला आम आदमी पार्टी के तीन बार के विधायक विशेष रवि से है। 2020 में करोलबाग सीट से आम आदमी पार्टी (AAP) के विशेष रवि ने जीत हासिल की थी।

मध्यप्रदेश में 4 लाख करोड़ का होगा निवेश , अंबानी-अडाणी समेत देश-विदेश के कई उद्योगपति होंगे शामिल

Global Investors Summit : CM Mohan Yadav

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में गोबल इन्वेस्टर्स समिट की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। इस इन्वेस्टर्स समिट में तक़रीबन 20 हज़ार मेहमानों के आने का अनुमान लगाया जा रहा है। यह समिट देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उपस्थिति में भोपाल के राष्ट्रीय मानव संग्रहालय में आयोजित होगी। 24 और 25 फरवरी को आयोजित होने वाले इस समिट को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं। ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट (जीआईएस) पहली बार भोपाल में हो रहा है। इस समिट में अंबानी, अडाणी, महिंद्रा, टाटा समेत देश के तमाम बड़े उद्योगपतियों को भी आमंत्रित किया गया है। ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट (जीआईएस) में क्या होगा खास ? एक हजार से अधिक विदेशी मेहमान पधारेंगे इस बार के समिट में दुनियाभर से 1000 से अधिक मेहमानों के आने की उम्मीद है। मुख्यमंत्री मोहन यादव खुद कुछ दिनों पहले जापान, यूके और जर्मनी के दौरे पर थे। उन्होंने वहां के उद्यमियों को मध्य प्रदेश आने का न्यौता दिया है। सीएम का मानना है कि इस समिट के जरिए आईटी सेक्टर में भारी निवेश की संभावना है। इस निवेश से प्रदेश के युवाओं को रोजगार के नए अवसर मिलेंगे और प्रदेश विकसित राज्य बनाने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ेगा। अंबानी और अदाणी भी करेंगे शिरकत इस बार के ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में देश के कई बड़े उद्योगपतियों को आमंत्रित किया गया है। इनमें मुकेश अंबानी, गौतम अडानी, एन. चंद्रशेखरन, नोएल एन. टाटा, आनंदजी महिंद्रा, जमशेद एन. गोदरेज, संजीव पुरी, संजीव बजाज, सतीश रेड्‌डी, नादिर गोदरेज, पवन मुंजाल, एसएन सुब्रह्मण्यम, रिशद प्रेमजी, अजीज प्रेमजी, सलिल एस. पारेख, दिलीप संघवी, वेणु श्रीनिवासन, सुनील भारत मित्तल, बाबा एन. कल्याणी, उदय कोटक के नाम शामिल हैं। इसके साथ ही मध्य प्रदेश और देश के अन्य छोटे उद्योगपतियों ने भी जीआईएस में आने के लिए अपना रजिस्ट्रेशन कराया है। चार लाख करोड़ तक का निवेश आने की संभावना इस बार सरकार ने निवेशकों को लुभाने की पूरी तैयारी कर ली है। मध्य प्रदेश सरकार की कोशिश है कि ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट से कम से कम चार लाख करोड़ तक के निवेश प्रस्ताव आए। उद्योगपतियों को परेशानी ना हो इसलिए सरकार नई नीतियां लेकर आ रही है। एमपी में स्पेशल इकोनॉमिक जोन (SEZ) बनाए गए हैं, जिससे इंडस्ट्रीज को अच्छी सुविधाएं मिल रही हैं। इसके अलावा यहां पर 15 से अधिक आईटी पार्क भी हैं , जहां कई बड़ी कंपनियां पहले से ही काम कर रही हैं। एमपी सरकार प्रदेश में निवेश को बढ़ावा देने के लिए निवेश प्रोत्साहन नीति 2023 के तहत नए उद्योगों को सब्सिडी भी दे रही है। टूरिज्म विभाग को मिली बड़ी जिम्मेदारी ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट में आए मेहमानों को राजधानी भोपाल के आस-पास मौजूद भीमबैटका और साँची जैसे कई पर्यटक स्थलों पर ले जाया जाएगा। टूरिज्म विभाग को इन सभी पर्यटन स्थलों को संवारने का काम सौंपा गया है। आपको बता दें कि बड़ा तालाब और बोट क्लब के भी सौंदर्यीकरण का काम जारी है। मेहमानों को मिलेगा पारंपरिक भोजन इस समारोह में आ रहे मेहमानों को मध्य प्रदेश के पारंपरिक भोजन परोसे जाएंगे। इसके लिए मानव संग्रहालय में भी तैयारियां की जा रही हैं । दाल बाफले, मिलेट्स के स्वीट्स, मक्के और ज्वार की रोटी, दाल पानिया जैसे व्यंजन सूची में शामिल हैं।

RBI MPC Meeting : अब लोन लेने पर देना होगा कम ब्याज , EMI में आएगी गिरावट

RBI Governor - Sanjay Malhotra

नई दिल्ली। रिजर्व बैंक ऑफ़ इंडिया ने मिडिल क्लास को बड़ी राहत दी है। शुक्रवार को भारतीय रिजर्व बैंक की मॉनिटरी पॉलिसी मीटिंग समाप्त हो गई है। इस बैठक में भारतीय रिज़र्व बैंक के गवर्नर संजय मल्होत्रा और उनकी टीम ने एक बड़ा फैसला लिया है। केंद्रीय बैंक ने पांच साल बाद रेपो रेट में कटौती की है। RBI ने ब्याज दरों को 6.5% से घटाकर 6.25% कर दिया है। 5 साल बाद Repo Rate में की गई कटौती RBI ने पिछली बार साल 2020 में रेपो रेट में 0.40 % की कमी की थी। इसके बाद मई 2022 में रिजर्व बैंक ने ब्याज दरों में बढ़ोतरी करना शुरू किया। आखिरी बार रेपो रेट में फरवरी 2023 में बदलाव किया गया था। इस दौरान रिजर्व बैंक ने रेपो रेट में 2.50% की बढ़ोतरी की और इसे 6.5% तक पहुंचा दिया था। इस तरह से रिज़र्व बैंक ने 5 साल बाद रेपो रेट को घटाया है। क्या है रेपो रेट ? रेपो रेट वह दर होती है जिस पर रिजर्व बैंक दूसरे बैंकों को पैसा उधार देता है। अगर रिजर्व बैंक कम दर पर पैसा उधार देगा तो बैंक भी ग्राहकों को कम दर पर लोन मुहैया कराते हैं। रेपो रेट कम होने से मिडिल क्लास को बड़ा फायदा होता है, क्योंकि इससे ईएमआई का बोझ कम हो जाता है। रेपो रेट में कमी का मतलब है कि मकान , गाड़ी , समेत अलग-अलग कर्जों पर EMI में कमी आएगी। वहीं दूसरी ओर बाजार में लिक्विडिटी भी बढ़ेगी। Repo Rate कम होने से आम लोगों को मिलेगी राहत रेपो रेट कम होने से आम आदमी को बड़ी राहत मिलेगी। उन्हें होम लोन, पर्सनल लोन पर ईएमआई में राहत मिल सकती है। टैक्स विशेषज्ञ एवं वरिष्ठ सीए संजीव महेश्वरी के अनुसार सरकार इस समय अपने खर्चों यानी अपना पूंजीगत व्यय कम करके आम लोगों के हाथों में पैसा दे रही है, जिससे घरेलू खपत को बढ़ाने के साथ धीमी होती अर्थव्यव्स्था को गति मांग को बढ़ाया जा सके। यही कारण है कि बजट 2025-26 में सरकार ने आयकर से छूट के दायरे को बढ़ाकर 12 लाख रुपये करने का एलान किया। क्या पहले से चल रहे लोन पर भी EMI घटेगी? आपको बता दें कि लोन की ब्याज दरें 2 तरह से होती हैं एक फिक्स्ड और दूसरी फ्लोटर। फिक्स्ड में आपके लोन पर ब्याज दर शुरू से आखिर तक एक जैसी रहती है। इस पर रेपो रेट में बदलाव का कोई फर्क नहीं पड़ता। हालांकि फ्लोटर में रेपो रेट में बदलाव का आपके लोन की ब्याज दर पर भी फर्क पड़ता है। ऐसे में अगर आपने फ्लोटर ब्याज दर पर लोन लिया है तो EMI भी घट सकती है। Income Tax में भी मिलेगी राहत मिडिल क्लास को बड़ी राहत देते हुए सरकार ने इस बार इनकम टैक्स में बड़ी छूट दी है। सरकार ने बजट में कहा था कि सालाना 12 लाख तक कमाने वालों को इनकम टैक्स नहीं देना होगा। वहीं टैक्स स्लैब में भी बदलाव किए गए हैं। इससे 25 लाख तक कमाने वालों को 1.1 लाख रुपय तक की बचत होगी। वहीं 18 लाख रुपये की वार्षिक आय वाले व्यक्ति को टैक्‍स में 70,000 रुपये तक का फायदा होगा। ऐसे में सरकार ने नए टैक्स स्लैब और इनकम टैक्स में छूट देकर मिडिल क्लास को खुश करने की कोशिश की है।