गर्मीयों में लू से बचाएंगी यह हेल्दी ड्रिंक

गर्मी के मौमस की शुरुआत होते ही हर किसी को लू का डर सताने लगता है। गर्मी में लू लगने से सिर दर्द, उल्टी, दस्त, पेट दर्द और बुखार होने लगता है। जिसके चलते शरीर कमजोर होने लगता है। लू लगने का सबसे बड़ा कारण है शरीर में पानी की कमी। इसी लिए कहा जाता है कि गर्मी में ज्यादा मात्रा में पानी पीना चाहिए। अगर आप हर रोज 7 से 8 गिलास पानी नहीं पी पा रहें हैं तो कुछ हेल्दी ड्रिंक्स को अपनी डाइट में शामिल करें। गर्मीयों में आप निबूं पानी, पूदिने का पानी, गन्ने का जूस और आम का पन्ना पी सकते हैं इससे आपके शरीर को काफी एनर्जी मिलेगी। जिसके बाद आपका शरीर लू से बच सकता है। इस आर्टिकल में हम आपको कुछ ऐसे ही ड्रिंक के बारे में बताएंगे जो आपको गर्मीयों में लू से बचाएंगी। छाछ- गर्मी के मौसम में शरीर को ठंडा रखने के लिए हम कई तरह के ठंडे जूस पीते हैं। इसमें छाछ का सेवन करना गर्मी में काफी फायदेमंद माना जाता है। छाछ कई तरह के पोषक तत्व जैसे विटामिन ए, बी, सी और ई से भरपूर होता है और इस में मौजूद विटामिन सी तो गर्मियों में शरीर की इम्यूनिटी बढ़ाने में काफी मददगार होता है। नींबू पानी- गर्मीयों में नींबू पानी पीने के कई फायदे हैं सबसे अच्छी बीत की ये हमारी इम्यूनिटी सिस्टम को मजबूत बनाने में मदद करता है साथ ही नींबू पानी शरीर को हाइड्रेट रखता है। अगर गर्मी में किसी को एसिडिटी और गैस की समस्या है तो उस व्यक्ति को अवश्य नींबू पानी पीना चाहिए। गन्ने का जूस- गन्ने के जूस में सोडियम, पोटैशियम, कैल्शियम और सबसे खास आयरन जैसी पोषक तत्व पाए जाते हैं। गर्मीयों में शरीर को हाइड्रेटेड रखने के अलावा गन्ने का जूस आपके पाचन को दुरुस्त रखने, किडनी के कामकाज को बढ़ाने, हड्डियों को मजबूत बनाने और शरीर में खून की कमी को पूरा करने में मदद करता है। आम का पन्ना- अगर आप गर्मी में आम का पन्ना पीते हैं तो इसके पीने से आपकी इम्यूनिटी मजबूत होती है। आम का पन्ना आपको लू से भी बचाने में मदद करता है। ये हमारी आंखों को भी स्वस्थ रखता है। कच्चे आम में कैल्शियम, फॉस्फोरस, आयरन, फाइबर आदि कई तत्व होते हैं। इससे पेट से संबंधित समस्याएं भी दूर होती हैं। तरबूज का जूस- गर्मियों के मौसम में तरबूज का जूस पीना स्वास्थ्य के लिए बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। ये शरीर को ठंडा रखने के साथ-साथ डिहाइड्रेशन से भी बचाता है। इससे लू नहीं लगती है और आपका शरीर लंबे समय तक ऊर्जा वान रहता है। ये भी पढ़ें- जाने हर रोज गर्मी में गर्म पानी पीने के कई फायदे
लोकसभा 2024 के पहले चरण में मध्य प्रदेश की इन सीटों पर होगा चुनाव

इस बार लोकसभा 2024 का चुनाव चार फेज में होने वाला है। पहले फेज का मतदान 19 अप्रैल (शुक्रवार) को होगा। 2019 के लोकसभा चुनाव में पहले चरण में कुल 91 सीटों पर वोटिंग कराई गई थी। इस बार लोकसभा 2024 चुनाव के पहले चरण में 21 राज्यों की कुल 102 सीटों पर मतदान कराया जाएगा। मध्य प्रदेश की 6 सीटों पर चुनाव प्रचार-प्रसार रूक गया है। इस बार मध्य प्रदेश में पहले चरण की 6 सीटों पर 88 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला जनता अपने कीमती वोटों के द्वारा करेगी। इन88 प्रत्याशियों में से केवल सात सीटों पर महिलाएं हैं। इन लोकसभा सीटों पर होगा पहले चरण का चुनाव प्रदेश की इन 6 सीटों छिंदवाड़ा, जबलपुर, मंडला, सीधी, बालाघाट और शहडोल पर मतदान कराने के लिए चुनाव आयोग ने पूरी तैयारी कर ली है। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन ने जानकारी दी है कि पहले चरण की छह सीटों में से दो सीट शहडोल और मंडला अनुसूचित जनजाति वर्ग के लिए आरक्षित है। जबलपुर की सीट पर सबसे ज्यादा 19 उम्मीदवार हैं और शहडोल की सीट पर सबसे कम 10 उम्मीदवार हैं। इन सीटों पर 88 प्रत्याशियों ने नामांकन भरा था जिनमें से 81 पुरुष और मात्र 7 महिला प्रत्याशी हैं। ये भी पढ़ें- विधायकी छोड़ जज बनेंगे कमलेश्वर डोडियार
विधायकी छोड़ जज बनेंगे कमलेश्वर डोडियार

मध्य प्रदेश के सबसे चर्चित विधायक अब विधायकी छोड़ जज बनने की तैयारी में हैं. जी हां जहां एक ओर सभी राजनैतिक दलों के नेता लोकसभा चुनाव की तैयारियों में, प्रचार प्रसार में जुटे हुए हैं वहीं मध्य प्रदेश के एकमात्र निर्दलीय विधायक कमलेश्वर डोडियार लिखाई पढ़ाई में व्यस्थ हैं। कौन हैं विधायक कमलेश्वर डोडियार विधायक हमेशा से ही अपने साधारण जीवन के कारण चर्चा का विष्य बने रहते हैं वह एक गरीब परिवार से आते हैं जिसके कारण उन्हें झोपड़ी वाला विधायक भी कहा जाता है। विधायक को विधानसभा चुनाव 2023 में प्रदेश की सैलाना विधानसभा सीट से भारत आदिवासी पार्टी ने टिकट दिया था जिसके बाद वह चुनाव जीत कर भी सामने आए। कमलेश्वर डोडियार हमेशा अधिकारियों को डांटते फटकारते नज़र आते हैं इसके अलावा उन पर वसूली जैसे कई मामले भी दर्ज हो चुके हैं जिनके कारण उनकी छवि को खासा नुकसान हुआ है। विधायक बनना चाहते हैं जज बतादें कि कल 19 अप्रैल को मध्य प्रदेश सहित कई राज्यों में प्रथम चरण की वोटिंग है लेकिन चुनावी शोरगुल में भी वह चुप्पी साधे हुए हैं। ऐसे में कुछ दिन पहले माना जा रहा था कि विधायक पर हुई शिकायतों के कारण पार्टी के आलाकमान उनसे नाराज़ है जिसके कारण इन दिनों वह घर पर ही हैं। लेकिन अब खबरें कुछ और ही इशारा कर रही हैं। दरअसल खबरें सामने आई हैं कि विधायक सिविल जज की परीक्षा देने के लिए दिल्ली गए हैं। आपको बता दें कि कमलेश्वर डोडियार ने साल 2013 में बीए किया और हालही में उनकी एएलबी की डिग्री पूरी हुई हैं। जिसके बाद अब विधायक न्यायपालिका में जाने की तैयारियां कर रहे हैं। मन लगाकर पढ़ाई कर रहे हैं कमलेश्वर डोडियार आपको याद दिला दें कि ये वही विधायक ने जिसने कुछ महीने पहले लोकसभा चुनाव लड़ने का दावा किया था पर चुनाव सर पर हैं वोटिंग डेट्स भी पास में हैं लेकिन भारत आदिवासी पार्टी ने अब तक अपने किसी उम्मीदवार को चुनावी मैदान में नहीं उतारा है और शायद विधायक इसी खाली समय का उपयोग कर रहें हैं। इसलिए वह लोकसभा चुनाव के हो हल्ला से दूर सिर्फ अपनी पढ़ाई पर ध्यान दे रहे हैं। ऐसा माना जा रहा है कि विधायक न्यायपालिका में जाने को आतुर हैं। कमलेश डोडियार अब जज बनना चाहते हैं और वह सिविल जज की परीक्षा के लिए तैयारी कर रहे हैं। इन दिनों में दिल्ली में हैं और उनकी पढ़ाई लिखाई जोरोंकसे चल रही है। यह भी पढ़ें- एमपी की भिंड सीट से बीएसपी (BSP) ने बनाया रोचक मुकाबला