Aayudh

अक्षय कुमार के नाम पर कमाए लाखों, पुलिस ने किया गिरफ्तार

अक्षय कुमार

हर दूसरा इंसान चाहता है कि उसे भी बॉलीवुड में काम करने का मौका मिले लेकिन इतना आसान नहीं होता है बॉलीवुड में काम करना। कई ऐसे लोग है जो बॉलीवुड में करियर बनाने के चक्कर में बुरा फसते हैं। सुपरस्टार अक्षय कुमार की प्रोडक्शन कंपनी के नाम पर एक स्कैम चल रहा था, लेकिन अब उस स्कैम को अंजाम देने वाले को पुलिस ने गिफ्तार कर लिया है। पुलिस ने इस स्कैम के एक धोखेबाज प्रिंस कुमार को गिरफ्तार कर लिया है, जो अक्षय कुमार के प्रोडक्शन हाउस के नाम पर लोगों को ठग रहा था। पुरा मामला ये है कि अक्षय कुमार के प्रोडक्शन हाउस की ओर से आ रही फिल्मों में काम दिलवाने के बहाने से लोगों से पैसें लिया करता था। प्रिंस कुमार के इस जाल में सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर पूजा अनंदानी भी फसने वाली थी। अक्षय कुमार के नाम पर हो रही ठगी अगर कोई आपके हुनर के बजाए पैसे से काम दिलाने की बात करे तो उसकी बातों पर बिल्कुल विश्वाश ना करना। इसी तरह का स्कैम अक्षय कुमार के प्रोडक्शन हाउस में काम दिलवाने के लिए प्रिंस कुमार कर रहा था। प्रिंस अक्षय के प्रोडक्शन हाउस में काम दिलाने के लिए लोगों से पैसे लेता था। सोशल मीडिय इंफ्लुएंसर पूजा अनंदानी से प्रिंस ने फिल्मों में काम दिलाने का वादा किया इसके बदले उसने पूजा से कुछ लाख रुपये मांगे। उसने पूजा से कहा कि निर्भया कांड पर फिल्म बन रही है उस फिल्म में काम करने के लिए पूजा को सेलेक्ट किया गया है। जिसके बाद पूजा प्रिंस से मिलने लगी। जब पूजा तीसरी बार प्रिंस से मिलने वाली थी उसके पहले ही पुलिस को खबर कर दी, जिसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। ये भी पढ़ें- इस ईद नाराज हुए सलमान खान के फैंस, एक्टर ने दिया ईद का तोहफा

IPL-विराट मुकाबले में आमने-सामने होगी मुंबई-बेंगलुरू 

IPL

आज IPL में सीजन का 25वां मैच मुंबई इंडियस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। खराब फॉर्म से जूझ रही रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू की टीम आज मुंबई इंडियंस को उसके होम ग्राउंड पर शिकस्त देने के इरादे से उतरेंगी, तो वही मुंबई की टीम बेंगलुरू को हराकर जीत की लय को बरकरार रखना चाहेंगी।   IPL-बल्लेबाजों का लयहीन, चिंता का बिषय  इस सीजन मे बल्लोबाजो का लयहीन प्रदर्शन बेंगलुरू के लिए सबसे बड़ा चिंता का बिषय बना हुआ है। बेंगलुरू की टीम ने अभी तक IPL के इस सीजन के पांच मैच खेले है,जिनमें से चार मैच  में हार का सामना करना पड़ा  है। विराट कोहली को छोड़कर बाकी सभी खिलाड़ी लगातार फ्लॉप रहे हैं। आज के इस विराट घमासान मुकाबले में विराट कोहली के साथ-साथ कप्तान फाफ डुप्लेसी,ग्लेन मैक्सवेल और कैमरन ग्रीन पर खासी जिम्मेदारियां होगी। IPL-जीत की लय बरकरार रखने उतरेगी मुंबई इंडियंस  मुंबई इंडियंस की टीम ने लगातार तीन मैच हारने के बाद अपने होम ग्राउंड पर पिछले मैच में दिल्ली को हराकर इस सीजन की पहली जीत दर्ज कर ली है। अब कप्तान हार्दिक पांड्या के पास जीत को बरकरार रखते हुए बेंगलुरू को होम ग्राउंड पर हराकर सीजन की दूसरी जीत हासिल करने का सुनहरा मौका है। क्योंकि उन्हें पता है कि अब देर होने से परिणाम प्रतिकूल हो सकते है। सूर्य कुमार की वापसी मुंबई इंडियंस के लिए मजबूती होगी।   IPL-सीजन में आमने- सामने के आकड़े  यदि IPL में मुंबई-बेंगलुरू दोनो टीमो के मध्य आखिरी पांच मैचो की बात करे तो चार मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू ने जीत दर्ज की है, तो वही एक मैच मे मुंबई इंडियंस को जीत नसीब हुई है। यदि दोनों टीम के आकड़ो की तुलना की जाए तो बेंगलुरू की टीम हमेशा भारी नजर आयी है मुंबई इंडियंस की टीम पर । यह भी पढ़े-IPL-हैदराबाद की टीम ने किया पंजाब को पस्त 

इस ईद नाराज हुए सलमान खान के फैंस, एक्टर ने दिया ईद का तोहफा

सलमान खान

ईद 2024 पर सलमान खान की कोई फिल्म रिलीज नहीं हुई है, जिसके बाद उनके फैंस काफी नाराज दिख रहे हैं। लेकिन भाई जान ने अपने फैस का दिल नहीं तोड़ा सलमान ने अपने फैंस को 2024 की ईदी दे दी है। इस साल तो वह अपने फैंस के लिए कोई फिल्म नहीं लेकर आ पाए, लेकिन शल्लू भाई ने 2025 की ईद रिलीज को इसी ईद से बुक कर लिया है। खान ने अपनी अपकमिंग ईद रिलीज अनाउंस कर दी है। जिसके बाद उनके फैंस के चेहरे पर खुशी आ गई है। अगली ईद की ईदी इसी साल सलमान खान बॉलीवुड के जाने माने प्रोड्यूसर नाडियाडवाला और डायरेक्टर ए. आर मुर्गदास के साथ अपनी अपकमिंग फिल्म ‘सिकंदर’ मार्केट में लेकर आ रहे हैं। फिल्म के मेकर्स ने ईद के दिन सलमान खान की आने वाली फिल्म का अनाउंसमेंट कर दिया है। फिल्म का टाइटल सिकंदर है। ये न्यूज सुनने के बाद भाई जान के फैंस काफी खुश नजर आ रहे है। इस मजेदार न्यूज के सामने आते ही फैंस की ईद और खूबसूरत हो गई है। फैंस का कहना है भाई जान अपने फैंस की खुशी का पूरी ख्याल रखते है। सलमान खान बोले सिकंदर से मिलो इस ईद अपनी अगली फिल्म का टाइटल अनाउंस करने के बाद सलमान ने अपने फैंस के लिए लिखा- इस ईद आप बड़े मियां छोटे मियां और मैदान को देखिए अगली ईद सिकंदर से मिलिएगा। सभी को ईद मुबारक। ऐसा कहा जा रहा है कि भाई जान की पिछली फिल्मों के हिसाब से सिकंदर एक्शन और इमोशंस से भरपूर होगी। फैंस को इंतजार तो लंबा करना होगा पर सलमान खान के लिए फैंस इतना इंतजार कर सकते हैं। ये भी पढ़ें- कंगना रनौत और Adhyayan के रिश्ते पर बोले शेखर समन