Kangana Ranaut ने दिया कांग्रेस नेता को करारा जवाब

बॉलीवुड एक्ट्रेस और लोकसभा की सदस्य हेमा मालिनी पर कांग्रेस नेता के एक कमेंट को लेकर काफी बयानबाजी चल रही है। उसी बयान पर बात करते हुए एक इंटरव्यू में कंगना ने कहा, ‘तो इसे और किस नजर से देखा जाए? अगर वो एक महिला को देखते है तो उनके अंगों को लेकर कमेंट करते हैं। और वह भी एक 75 साल की सीनियर एक्ट्रेस महिला, जो भरतनाट्यम करने वाली एक डांसर है, उनको नचनिया कहते है या नाचनेवलाली और इस तरह के अपशब्द बोलते हैं। कैसे लोग हैं जो एक बुजुर्ग महिला को भी छोड़ते नहीं हैं, वो क्या चाहते हैं कि महिलाएं किस तरह से रहें…. क्या महिलाएं कब्र खोदकर उसमें गड़ जाएं तो ही उनके लिए बेहतर होगा?’ लोकसभा की सदस्य हेमा मालिनी पर कमेंट के जबाव में कंगना वेदों का उदाहरण देते हुए बोली, ‘इस तरह की नीच और घटीया सोच एक महिला के लिए, वो भी उस कालाकार के लिए जिसने अपना पूरा जीवन कला को समर्पित कर दिया है। कोई ऐसा दिन नहीं होगा, जब उन्होंने 3-4 घंटे रियाज नहीं किया हो। हमारे वेदों में एक समावेद भी है, जिसमें संगीत और नृत्य पर चर्चा हुई है। उसके बाद भी उनको एक ज्ञानी या ऋषि या एक महान इंसान की तरह न देखकर उनपर अभद्र कमेंट करने वालों की सोच हर किसी को पता है किसी से छिपी नहीं हैं ‘ Kangana Ranaut के लिए एक्टिंग ज्यादा मुश्किल या राजनीति जब आज तक के साथ इंटरव्यू में कंगना से पूछा गया कि उनके लिए एक्टिंग ज्यादा मुश्किल है या राजनीति इस सवाल का जवाब देते हुए कंगना ने कहा, ‘दोनों ही मुश्किल है। ये जरूर कहूंगी कि 20 साल एक्टिंग का काम करके मैंने उसमें इतना अनुभव कमा लिया कि उसमें निपुण हो गई हूं। उसके बाद से शायद एक्टिंग का काम मुझे अब आसान लगने लगा है। इसके बाद कंगना ने बताया कि वो कोई भाषण लिखती नहीं और जिस तरह के लोग मिलते है,जैसा माहौल होता है वैसी बात करती हूं। लेकिन सरकार की योजनाओं, नीतियों और आगे के कार्यक्रमों को लेकर जो डाटा होता है या मिलता है वह सब उन्हें पढ़ना पड़ता है। ये भी पढ़ें- Kangana Ranaut के परिवार ने बताया कि कब करेंगी वह शादी
Kangana Ranaut के परिवार ने बताया कि कब करेंगी वह शादी

बॉलीवुड की सुपरस्टार Kangana Ranaut (बॉलीवुड क्यून) अब राजनीति में अपना जलवा दिखाने जा रही है। 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा के टिकट पर अपने जन्मस्थान हिमाचल प्रदेश के मंड़ी से लोकसभा चुनाव लड़ने जा रही है। Kangana Ranaut ने बॉलीवुड में कितना स्ट्रगल किया है ये कहानी तो आप लोगों ने कई बार सुनी होगी, लेकिन पहली बार कंगना के परिवार ने उनके संघर्ष की कहानी बताई है। मीडिया चैनल आज तक के साथ इंटरव्यू में कंगना के परिवार ने बताया की कैसे कंगना अपने घर वालों के खिलाफ जाकर बॉलीवुड में अपना सपना पुरा करने आई थी। एक्ट्रेस के परिवार ने बताया कि उन्होनें जीवन में काफी मेहनत की है। उनकी मां ने बताया पहले तो हम डर गए थे लेकिन उनकी कामयाबी ने सारा डर भुला दिया। अब तो पूरे हिमाचल प्रदेश को Kngana Ranaut पर गर्व होता है। क्यों हुई कंगना घर वालों के खिलाफ Kngana Ranaut ने अपने कई इंटरव्यू में बताया हैं कि वो गुस्से में घरवालों की मर्जी के खिलाफ बॉलीवुड में अपना करियर बनाना निकली थी। उनके घरवालों की मर्जी थी कि वो पढ़ाई पूरे कर डॉक्टर बनें। कंगना ने बताया कि क्यों वह अपने मन का कर ही थी। मीडिया चैनल आज तक को इंटरव्यू देते वक्त कंगना ने बताया कि, ‘एक छोटे गांव की लड़की भी बड़े-बड़े सपने देखती है। लेकिन गांव में लोग समाज से, खुद की बदनामी से बहुत डरते हैं और आप सभी ने तो देखा ही होगा की उत्तर भारत लोग लड़कियों का खास ख्याल रखते हैं कि उसे घर से दूर नहीं जाना है, लेकिन मुझे ऐसा लगा कि मेरे लिए उन पाबंदियों को तोड़ना और घर से निकलना अनिवार्य था फिर मैने वही किया। 12 साल की उम्र में ही Kngana Ranaut ने छोड़ा घर आगे इंटरव्यू में कंगना की मां ने बताया कि वो या उनका परिवार कंगना को सपोर्ट तो करते थें, लेकिन उनके पास टेंशन की वजह भी कई थी। उन्होनें बताया कि, ‘उस समय परिवार को लगा कि छोटे गांव से जाकर हमारी बेटी क्या करेगी। हम एक छोटे से पहाड़ी गांव के रहने वाले लोग, खेतीबाड़ी से अपना गुजारा करने वाले किसान थे और बॉलीवुड इंडस्ट्री में तो बड़े-बड़े लोग जाते है, बड़े परिवार के लोग, बड़े शहरों में रहने वाले लोग जाते है। इतना कुछ देखने के बाद तो हमें थोड़ी चिंता हुई, लेकिन फिर जल्द ही Kngana Ranaut ने बॉलीवुड में एक बड़ा मुकाम हासिल कर लिया जिसके बाद तो हर किसी को कंगना पर गर्व होने लगा। शुरुआत में Kangana Ranaut का साथ न दने पर उनकी मां ने कहा कि उस वक्त भी उनका पुरा परिवार साथ ही था, लेकिन एक लड़की होने के कारण से उन्हें डर था। उन्होनें कहा, ‘अगर एक लड़का होता तो बिल्कुल भी किसी बात की चिंता नहीं थी, और बेटी भी तब उस समय 18 साल की थी। अगर 18 साल से थोड़ी भी बड़ी होती या अगर 25 साल की भी होती तो थोड़ी टेंशन कम होती। मगर 18 साल की बच्ची तो मां-बाप के लिए बच्ची ही होची है। सबसे पहले कंगना 15 साल की थी तो घर से बाहर निकली थी’। एक्ट्रेस की मां ने बताया कि 15 साल की उम्र में कंगना ने घर से दूर रहकर 12वीं का पढ़ाई की थी। जब उनका 12वीं में एडमिशन हुआ तभी से उन्होनें घर आना जाना कम कर दिया था। एक्ट्रेस की मां ने बताया कि बेटी कब करेगी शादी आगे इंटरव्यू में कंगना ने बताया कि उनकी मां ने उनके लिए एक बड़ी सी लिस्ट बना रखी थी कि उनके करियर के हिसाब से, उनके लिए लाइफ पार्टनर खोजेंगी। जिसके बाद कंगना की शादी की बात पर उनकी मां ने बोला कि वो जल्दी ही उनकी शादी करवाएंगी। फिर कंगना से पूछा गया कि उन्होंने भी तो 5 साल में अपना परिवार शुरु करने का फैसला किया है तो, एक्ट्रेस ने बताया कि वो ऐसा जरूर करेंगी, लेकिन लड़का बॉलीवुड से तो बिल्कुल नहीं होगा। इसका कारण पुछे जाने पर कंगना ने बताया कि हमारा परिवार और हमारा रहन-सहन बिल्कुल आम लोगों जैसा है। ये भी पढ़ें- संबोधन के दौरान नाथ परिवार की बहु प्रियानाथ का झलका दर्द