फिल्म ‘चमकीला’ का ट्रेलर हुआ आउट, दिलजीत दोसांझ ने की दमदार एक्टिंग

पंजाब के सरदार दिलजीत दोसांझ को उनकी संगीत के कारण हर कोई जानता है। दिलजीत को पूरी दुनिया में पंजाबी म्यूजिक की वजह से हर कोई जानने लगा है। लेकिन पिछले कई सारों से गाने को अलावा अब वह एक्टिंग में भी अपनी किस्मत आजमा रहे है। उनकी एक्टिंग के भी करोड़ो लोग फैन हो चुके है। दिलजीत की अपकमिंग फिल्म ‘चमकीला’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है। 28 मार्च को गुरुवार के दिन फिल्म का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है, फिल्म का ट्रेलर देखते ही आपके होस उड़ जाएंगे। बॉलीवुड को तमाशा, रॉकस्टार और लव आज कल, जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्में देने वाले इम्तियाज अली एक बार फिर रोंगटे खड़े कर देने वाली फिल्म चमकीला को डायरेक्ट कर रहे है। ये फिल्म पंजाब में संगीत के हिरो अमर सिंह चमकीला पर बनी है। परिणिति चोपड़ा इस फिल्म अमर सिंह की पत्नी का रोल अदा कर ही है। आखिर कहा छुपे थे अमर सिंह चमकीला फिल्म का ट्रेलर देखने के बाद हर कोई गूगल पर चमकीला को ही सर्च कर रहा होगा। पंजाब के हर व्यक्ति का कहना है कि पंजाबी म्यूजिक के इतिहास में सबसे ज्यादा उनके रिकॉर्ड्स बिके थे। उनके गाने पूरे पंजाब में सबसे ज्यादा फेमस थे। खास बात ये है कि वह अपने गानों के लिरिक्स खुद ही लिखते थे। चमकीला को लेकर लोगों की ये भी राय था कि उनके गाने अश्र्लील होते है और पंजाब की औरतों को बिल्कुल पसंद नहीं आते थे। एक समय वह आया जब अमर सिंह पर हमला हुआ और उकने साथ उनकी पत्नी की भी हत्या कर दी गई। 1988 में मार्च का महिना था भरी दोपहर में चमकीला और उनके साथ वालों पर हमला हुआ, उस हमले में सिंगर के साथ-साथ उनकी पत्नी और चार लोगों की जान लची गई। दिलजीत को क्यों मिला ये किरदार इस फिल्म में दिलजीत लीड रोलकर रहे है। दरअसल ये फिल्म एक पॉपुलर पंजाबी सिंगर पर बन रही है और दिलजीत वर्तमान में पंजाब के एक पॉपुलर सिंगर है, जिसके चलते उनसे बेहतर शायद ही कोई और एक्टर ये किरदार अच्छे से निभा पाता। आगे की कहानी आपको फिल्म देखने के बाद ही समझ आएगी की ये किरदार दिलजीत को क्यों दिया गया। ये भी पढ़ें- ममता और कंगना पर टिप्पणी करने वालों से चुनाव आयोग ने मांगा जवाब
चेहरे के दाग-धब्बे साफ करने के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय

चेहरे पर दाग-धब्बे होना एक सामान्य समस्या है, जिसके कई कारण हो सकते हैं जैसे कि धूप, प्रदूषण, अधिक तेल या अधिकतम धूल-मिट्टी। इन दाग-धब्बों को हटाने के लिए कई तरह के घरेलू उपाय मौजूद हैं। यहां हम आपको कुछ ऐसे तरीके बता रहे हैं जिनका उपयोग करके आप चेहरे के दाग-धब्बों को साफ कर सकते हैं। इन उपायों का नियमित उपयोग करने से आप अपने चेहरे के दाग-धब्बों को साफ कर सकते हैं और एक सुंदर और स्वस्थ त्वचा प्राप्त कर सकते हैं। यदि दाग-धब्बे या त्वचा की कोई और समस्या हो घरेलू उपाय के भरोसे ना रहे, डॉक्टर से परामर्श करना उत्तम होगा। नियमित तौर पर चेहरे को साफ करें- चेहरे को नियमित तौर पर साफ करना बहुत महत्वपूर्ण है। इससे त्वचा की गंदगीयों को कम किया जा सकता है और दाग-धब्बे भी कम हो सकते हैं। चेहरों को साफ करने के लिए घरेलू उपाय को अपनाए बाजार के किसी क्रिम या फेस वॉश को उपयोग ना करें। निम्बू का रस- निम्बू का रस चेहरे के दाग-धब्बों को हटाने में मददगार होता है। निम्बू के रस को दाग-धब्बे पर लगाएं और 15-20 मिनट बाद धो लें। दही या दूध- दही या दूध में भी विटामिन और मिनरल्स होते हैं जो त्वचा के लिए फायदेमंद होते हैं। इन्हें चेहरे पर लगाकर मसाज करें और फिर 15-20 मिनट बाद धो लें। इस घरेलू उपाय को अपनाने से आपके चेहरे को किसी प्रकार का नुकसान भी नहीं होगा। अलोवेरा- अलोवेरा जेल चेहरे के दाग-धब्बों को हटाने में मदद कर सकता है। इसे रात को सोने से पहले चेहरे पर लगाएं और सुबह धो लें। पानी की पर्याप्त मात्रा- हर रोज पर्याप्त मात्रा में पानी पिने से चेहरे के दाग-धब्बों को कम करने में मदद मिलती है और त्वचा भी स्वस्थ रहती है। इससे आपकी स्कीन को नहीं मिलती है जिसके कारण वह कोमल रहती है और रुखापन भी दूर होता है। ये भी पढ़ें- बालों के रूखेपन और खोपड़ी की रुसी(dandruff) को कम करने के उपाय