Aayudh

सिद्धू मूसेवाला का होने वाला है पुनर्जन्म, क्या है सच

सिद्धू मूसेवाला

म्यूजिक इंडस्ट्री में सिद्धू मूसेवाला का नाम किस ने नहीं सुना है। सिंगर की साल 2022 में बेरहमी से हत्या कर दी गई थी पर उनके गाए हुए गानों ने उन्हें हर फैंन के दिल में अमर कर दिया है। मूसेवाला की मौत से उनके घर वालों को सदमा लगा था लेकिन अब ऐसी खबरें सामने आई है कि मूसेवाला का पुनर्जन्म होने वाला है। मूसेवाला की मां सुनाएंगी खुशखबरी मूसेवाला ने अपने गानों से ना केवल भारत में अपनी पहचान बनाई बल्कि विदेशों में भी उनके गानों को उतना ही प्यार दिया जाता था। मूसेवाला के जाने के बाद भी उनके फैंस उन्हें नहीं भुला पाए हैं और अब उनके फैंस के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। दरअसल मूसेवाला परिवार में जल्द ही किलकारी गूंजने वाली है। सिद्धू मूसेवाला की मां प्रेगनेंट हैं और मार्च में वह बच्चे को जन्म देंगी। सिद्धू मूसेवाला का होगा पुनर्जन्म सिद्धू मूसेवाला अपने माता पिता की एकलौती संतान थे जिस के कारण उनकी मौत के बाद उनके परिवार का चिराग बुझ गया था और माता पिता अकेले पड़ गए थे। अब खबरें सामने आ रही हैं कि IVF की मदद से उनकी मां प्रेगनेंट हुई है। मूसेवाला के फैंस का मानना है कि उनके घर में अब मूसेवाला का पुनर्जन्म होने वाला है। यह भी पढ़ें- खाड़ी देशों में क्यों बैन हुई फिल्म आर्टिकल 370

अनंत की शादी में अंबानी ने खाली किया अपना खजाना

अंबानी

भारत के सबसे बड़े व्यापारी मुकेश अंबानी और उनकी पत्नी नीता अंबानी के सबसे छोटे बेटे अनंत अंबानी की शादी होने जा रही है। अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी की तैयारियां जोरों-शोरों से चल रही है। इन दोनों की शादी का प्री-वेडिंग बैश गुजरात के जामनगर में एक मार्च से तीन मार्च को होने वाला है। खास बात ये है कि अंबानी परिवार की इस शादी में 2500 तरह के पकवान बनाए जाएंगे। इस फूड मेन्यू में मेहमानों की पसंद का खास ख्याल रखा गया है। हर मेहमान की पसंद पुछी गई है। इस प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन में मेहमानों की डाइट का भी ध्यान रखा जाएगा। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार प्री वेडिंग बैश के लिए मध्यप्रदेश के इंदौर शहर से करीब 25 शेफ की खास टीम को बुलाया गया है। इंडियन खाने के साथ ही पारसी, थाई, मैक्सिकन, जैपनीज फूड भी शामिल है। आपको बता दें ब्रेकफास्ट मेन्यू में 70 प्रकार के ऑप्शन होगा, दोपहर के खाने में 250 और रात के खाने में 250 प्रकार के खाने के आइटम होंगे। अंबानी परिवार की इस आखरी शादी की गेस्ट लिस्ट में बॉलीवुड के साथ-साथ राजनीति से जुड़े मेहमान भी शामिल होंगे। मार्क जुकरबर्ग, बिल गेट्स, शाहरुख खान, सलमान खान, अमिताभ बच्चन, रजनीकांत इन सभी के सेलिब्रेशन में शामिल होने की चर्चा है. रिहाना, अरिजीत सिंह और दिलजीत दोसांझ प्री-वेडिंग बैश में परफॉर्म करेंगे। ये भी पढ़ें- lifestyle: इन 4 गलतियों के कारण समय से पहले होते है आपके बाल सफेद

lifestyle: इन 4 गलतियों के कारण समय से पहले होते है आपके बाल सफेद

lifestyle

lifestyle: बालों की सफेदी एक सामान्य प्रक्रिया है जो वयस्कता के साथ होती है, लेकिन कई बार कुछ लोगों के बाल इस प्रक्रिया को तेजी से अनुभव कर लेते हैं, जिससे उनका चेहरा बुढ़ापे का अंदाज़ देने लगता है। ये चार गलतीयां 40 की आयु से पहले ही बालों की सफेदी का मुख्य कारण हो सकती हैं। उच्च तनाव और चिंता: आधुनिक जीवनशैली में उच्च तनाव और चिंता का होना आम बात है। यह तनाव बालों के प्राकृतिक रंग को बदल सकता है और इसके परिणामस्वरूप बालों में सफेदी आ सकती है। समाधान के रूप में, ध्यान, योग, और ध्यान की प्रवृत्ति को अपनाना उपयुक्त हो सकता है। आहार की कमी: सही पोषण की कमी भी बालों के सफेद होने का कारण बन सकती है। विटामिन बी12, आयरन, फोलिक एसिड, और अन्य मानव शरीर के लिए महत्वपूर्ण पोषक तत्वों की कमी सफेद बालों को उत्पन्न कर सकती है। इससे बचाव के लिए, पोषक तत्वों से भरपूर आहार लेना महत्वपूर्ण है। उत्तेजना और रोगों का संघर्ष: नकई बार बालों की सफेदी का कारण बीमारियों या रोगों के साथ जुड़ा होता है, जैसे कि एल्ज़ाइमर, टायराइड, और विटिलिगो। इन रोगों के संघर्ष में, सफेद बालों का विकास हो सकता है। इसलिए, यदि आप ऐसे किसी भी रोग से पीड़ित हैं, तो चिकित्सक की सलाह लेना महत्वपूर्ण है। जेनेटिक प्रभाव: अनुभव से, हम जानते हैं कि बालों की सफेदी भी जेनेटिक हो सकती है। यदि आपके परिवार में बालों की सफेदी की समस्या है, तो आपको भी इस समस्या का सामना करने की संभावना है। ये भी पढ़ें- पद्मश्री पंकज उधास ने दुनिया को कहा अलविदा