Aayudh

मध्य प्रदेश के बैतूल जिले में है श्रीराम का ऐसा अनोखा भक्त

बैतूल , श्रीराम

इन दिनों समूचे देश में राम मंदिर और श्रीराम भक्तों की चर्चाएं जोरों पर हैं। देश के कोने कोने से भगवान श्रीराम के कई अनन्य भक्तों के बारे में जानकारियाँ प्राप्त हो रही हैं। ऐसे ही मध्य प्रदेश के बैतूल से भी प्रभु के एक अनोखे भक्त का नाम सामने आया है जिसने अपना पूरा जीवन राम और उनके नाम पर समर्पित कर रखा है। बैतूल के श्रीराम भक्त की अनोखी कहानी मध्य प्रदेश के बैतूल जिले के अंतर्गत आने वाले देवगांव में श्रीराम के एक अनोखे भक्त रहते हैं। राम भक्त केदार सिंह चंदेल ने जब से अपने होश सम्भाले हैं तब ही से वह कागज़ों पर राम नाम लिखते हैं। वह अपने द्वारा लिखित राम नामों को कई बार अयोध्या धाम में स्थित राम नाम बैंक में भी जमा करा चुके हैं। उन्होंने सिया राम से सिया राम मिलाकर सुंदरकाण्ड की भी रचना की है। खेती किसानी करते हुए भी हैं श्रेष्ठ भक्त केदार सिंह के मन में उनके मित्र की प्रेरणा से सिया राम नाम को जोड़ कर रामायण की रचना करने की इच्छा आई। जिस के बाद से वह हर रोज 1 घंटा रामायण की रचना करते थे जिसकी पूर्ती 8 सालों में हुई। रामायण का हर अक्षर सिया राम नाम से मिलकर बनाया गया है। बतादें कि केदार बैतूल जिले के एक साधारण से किसान हैं। वह राम भक्ति साथ ही परिवार का मुखिया होने का फर्ज़ भी बखूबी निभाते हैं। उनके तीन पुत्र और दो पुत्री हैं सभी आज अपने अपने क्षेत्र में सफल हैं। केदार सिंह बताते हैं उनके द्वारा रचित यह रामायण अवधि भाषा में लिखी हुई है। इस रामायम में कुल 1200 पन्ने हैं जिसके हर अक्षर को सिया राम और ऊँ से मिलकर बनाया है। वह चाहते हैं कि अब इस रामायण की प्रतियां छपें और एक प्रति अयोध्या भी जाए। यह भी पढ़े- सामने आ गया राम लला की प्रतिमा का सम्पूर्ण स्वरूप

सामने आ गया राम लला की प्रतिमा का सम्पूर्ण स्वरूप

राम लला की प्रतिमा

राम मंदिर के बनने का इंतज़ार राम भक्तों को लम्बे समय से था और अब हर राम भक्त को राम लला की झलक का इंतज़ार है। बतादें कि राम लला की प्राण प्रतिष्ठा में केवल 2 दिन बाकी हैं और आपको जानकर बेहद खुशी होने वाली है कि आज श्री राम लला की प्रतिमा सम्पूर्ण तस्वीर सामने आ गई है। राम लला के मंदिर परिसर में प्रवेश के बाद हुए पहले दर्शन राम मंदिर में विराजने वाले श्री राम की प्रतिमा का आज सम्पूर्ण दर्शन हो गया है। आपको बतादें कि 16 जनवरी से 21 जनवरी तक प्राण प्रतिष्ठा से पूर्व होने वाली विधी का अनुष्ठान चल रहा हैं। जिसके तहत 17 जनवरी को ही प्रतिमा का मंदिर परिसर में प्रवेश हो गया था। कल यानी 18 जनवरी को राम लला का प्रतिमा की झलक सबसे सामने आ गई थी जिसके बाद आज भगवान राम की इस प्रतिमा के सम्पूर्ण दर्शन हुए। हालांकि यह मूर्ति अभी गर्भगृह में नहीं रखी गई है। शास्त्रों में वर्णित स्वरूप से हूबहू मिलती है राम लला की प्रतिमा अब हम आपको बताते हैं कि इस छवि में राम लला कैसे लग रहे है। देखिए शास्त्रों में भगवान राम के रूप का व्याख्यान कुछ इस तरह से होता है कि उनके आखों कमल के समान कोमल हैं, उनके मस्तक पर तिलक शोभा दे रहा है, हाथों में धनुष और बाण धारण किए हुए हैं। मुख कमल की कलि के समान है जिस पर प्रभु मंद मंद मुस्कुरा रहे हैं। बतादें कि इस दिव्य प्रतिमा में ये सभी लक्षण साफ नज़र आ रहे हैं। राम लला की प्रतिमा पुरातन शिल्पकला का उदाहरण यह मूर्ति कर्नाटक के मशहूर मूर्तिकार अरूण योगीराज ने बनाई है मूर्ति की लम्बाई 51 फिट है जिसे श्याम वर्ण का बनाया गया है। बतादें कि यागीराज के पूर्व मैसूर घराने के शिल्पकार थे। जिस करण अब यागीराज के हाथों में भी भारत की पुरातन शिल्पकला की झलक दिखाई देती है। यह प्रतिमा भारतीय पुरातन शिल्पकला का उदाहरण देती है। इसी कारणवश बाकी प्रतिमाओं की जगह इस मिर्ति ने सभी का मन लुभा लिया था। यह भी पढ़ें- मध्य प्रदेश के बीना में हैं राम नाम का ऐसा अद्भुत बैंक

सीरियल अनुपमा ने टॉप 5 में बना कर रखी अपनी जगह

सीरियल अनुपमा

आज कल सास बहू वाले सीरियल हर कोई देख रहा है। हर महिला शाम के सात बजते ही टीवी में सीरियल वाला चैनल लगा लेती है। उन्हें इस समय का बेसब्री से इंतजार रहता है। अभी टॉप 5 सीरियल की लिस्ट आई है। आप सोच रहे होंगे वह कौन से सीरियल है जो टॉप 5 में आए हैं। ब्रॉडकास्ट ऑडियंस रिसर्च काउंसिल ने एक रिपोर्ट जारी की है। BARC ने अपनी 54वें हफ्ते की टेलीविजन रेटिंग पॉइंट की रिपोर्ट जारी की है। आपको बता दें इस हफ्ते भी रूपाली गांगुली, गौरव खन्ना स्टारर ‘अनुपमा सीरियल’ एक बार फिर टॉप 5 में सबसे ऊपर है। ‘अनुपमा सीरियल’ ने टीआरपी चार्ट में टॉप 1 रैंक हासिल की है। तारक मेहता का उल्टा चश्मा पर किसी का पसंदीदा सीरियल रहा है लेकिन इस हफ्ते इसको भारी नुकसान का सामना करना बड़ा है। इस बार तारक मेहता का उल्टा चश्मा सीरियल टॉप 5 में भी शामिल नहीं हो पाया है। अगर हम बात करे बिग बॉस17 की तो इस बार भी सलमान खान का रियलिटी शो बिग बॉस17 टॉप 5 में अपनी जगह नहीं बना पाया है। चलिए अब हम देखते है कि वह कौम से 5 सीरियल है जो टॉप 5 की लिस्ट में शामिल है। नंबर पांच पर है जनक सीरियल, नंबर चौथे पर है इमली, नंबर तीन पर है ये रिश्ता क्या कहलाता है, नंबर दो पर है गुम है किसी के प्यार में और नंबर एक पर है अनुपमा। आपको बता दें अनुपमा सीरियल को 2.8 मीलियन व्यूअरशिप इंप्रेशंस मिले हैं। ये सीरियस अपनी मजेदार कहानी के साथ टीआरपी लिस्ट में नंबर एक पर राज कर रहा है। ये भी देखें- Pannu Threat CM Yogi : CM Yogi को Gurpatwant Singh Pannu ने दी जान से मारने की धमकी।

राम मंदिर के नीचे टाईम कैप्सूल रख ने का क्या है कारण

टाईम कैप्सूल

राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट अयोध्या में श्री राम मंदिर के 2000 फिट नीचे एक टाईम कैप्सूल गाढ़े गा, प्राण प्रतिष्ठा के दिन यह कैप्सूल नहीं रखा जाएगा क्योंकि इसे तैयार होने में अभी समय लगेगा। लेकिन क्या आप यह जानते हैं कि आखिर क्या होता है यह टाईम कैप्सूल और किस लिए इस कैप्सूल को राम मंदिर के नीचे गड़ा जा रहा है। क्या होता है टाईम कैप्सूल आपको बता दें कि टाईम कैप्सूल एक ऐसा ज़रिया है जिसकी मदद से आने वाली पीढ़ी को हम आज की सूचनाओं की जानकारी दे सकते हैं। इसकी मदद से आने वाली पीढ़ियां किसी विशेष योग समाज देश और उसकी संस्कृति के बारे में जान सकें गी। आपको बता दें कि यह कैप्सूल aluminium, stainless steel या तांबे जैसी धातुओं से बनाया जाता है और संदेश एसिड मुक्त कागज़ पर लिखा जाता है ताकि कागज हजारों वर्षों के बाद भी सड़ ना जाए। टाईम कैप्सूल में लिखा होगा राम मंदिर का इतिहास राम मंदिर के लिए जिस कैप्सूल का इस्तेमाल किया जा रहा है उसमें संस्कृत भाषा में संदेश लिखा जाएगा। बता दें कि इस कैप्सूल में राम मंदिर और राम जन्मभूमि का पूरा इतिहास लिखा होगा श्री राम के बारे में लिखा होगा और अयोध्या के बारे में भी लिखा होगा। इंदिरा गांधी ने लाल किले के नीचे गाढ़ा था कैप्सूल आपको बता दें कि राम मंदिर से पहले भी भारत में कई जगहों पर टाईम कैप्सूल रखा गया सबसे चर्चित मामला है 1972 का जब प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने लाल किले के अंदर कैप्सूल रखवाया था और इस कैप्सूल को हजार साल के बाद निकालना था लेकिन जैसे ही सत्ता पलटी तो जनता पार्टी की सरकार में इस कैप्सूल को निकाल लिया गया था।जिसके पीछे का कारण बताया जा रहा था कि उस कैप्सूल के अंदर एक परिवार के बारे में ही ज्यादातर बढ़ाई की गई थी और उससे जुड़े ही दस्तावेज रखे गए थे । भारत के इतिहास से इसका कोई लेना-देना नहीं था इसलिए इस टाईम कैप्सूल को निकलवा दिया गया था । इसके बाद भारत में कई जगह  कैप्सूल को रखवाया गया जैसे आईआईटी कानपुर, महात्मा मंदिर गांधीनगर, लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी जालंधर और कई जगहों पर यह टाइम कैप्सूल का इस्तेमाल हुआ है। स्पेन में मिला दुनिया का सबसे पुराना टाईम कैप्सूल वहीं अगर बात करें दुनिया के सबसे पुराने टाईम कैप्सूल की तो यह कैप्सूल साल 2017 में स्पेन के वर्गोस में मिला था । यह कैप्सूल ईसा मसीह की मूर्ति के अंदर रखा हुआ था जो की 400 साल पुराना माना जाता है। इसमें 1777 की आर्थिक राजनीतिक और सांस्कृतिक जानकारियां थी। इसके अलावा अमेरिका के वर्जीनिया में भी 130 साल पुराना टाईम कैप्सूल मिला था ।यह कैप्सूल एक मूर्ति के नीचे मिला था जिसमें तीन किताबें एक फोटो और एक सिक्का रखा हुआ था। इसके अलावा साल 2021 में मिले एक बक्से में बटन, सीघिंय मुद्रा और नक्शे मिले। यह भी पढ़ें- 22 जनवरी को CM योगी की जान को है खतरा

22 जनवरी को CM योगी की जान को है खतरा

22 जनवरी

राम लला की प्राण प्रतिष्ठा की तैयारी जोरों शोरों से चल रही है। जिसके चलते वहां की सुरक्षा का भी खास ध्यान रखा जा रह है। 22 जनवरी के दिन अयोध्या में किसी आम आदमी को जाने की इजाजत नहीं है। जिनको निमंत्रण मिला है वहीं राम लला की प्राण प्रतिष्ठा सामारोह में शामिल हो सकते हैं। अभी एक बड़ी खबर सामने आई है आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जान से मारने की धमकी मिली है। ऑडियो मैसेज के जरिए किसी ने ये मैसेज भेजा है। ये भी पढ़े- मध्य प्रदेश के बीना में हैं राम नाम का ऐसा अद्भुत बैंक जब सुरक्षाकर्मियों ने इसकी जांच की तो पता चला ये मैसेज कोई और नहीं बल्कि खालिस्तान समर्थक और सिख फॉर जस्टिस के आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने भेजा है। आपको बता दें कि पन्नू ने एक ऑडियो मैसेज भेजा है। इस ऑडियो मैसेज में कहा गया है कि यूपी पुलिस ने अयोध्या में खालिस्तान के समर्थक 2 युवकों को गिरफ्तार किया है। उन दोनों को प्रताड़ित किया जा रहा है। उनके खिलाफ झूठा केस बना कर उनको फसाया जा रहा है। आगे बोला 22 जनवरी को हो रहे प्राण प्रतिष्ठा में योगी आदित्यनाथ को SFJ से कोई नहीं बचा सकता है और यहीं नहीं अगर बात ना बनी तो राजनीतिक हत्याएं भी करेंगे। 22 जनवरी को इसका जवाब आप लोगों को मिल जाएगा। धमकी भरा मैसेज सुनने के बाद सुरक्षाकर्मियों ने उठाया ये कदम ये धमकी भरा ऑडियो मैसेज सुनने के बाद 24 घंटे के अंदर ही अयोध्या पुलिस ने 3 संदिग्ध व्यक्तियों को पकड़ लिया है। इस धमकी भरे मैसेज की जांच के बाद पता चला की ये मैसेज रिकॉर्डिंग यूनाइटेड किंगडम से भेजा गया है। सुरक्षाकर्मी जल्द ही गिरफ्तार 3 व्यक्तियों से पुछताछ करेगें। आपको बता दें जिन 3 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है वे संदिग्ध सुक्खा दुनके, अर्श डल्ला गैंग के सदस्य बताए जा रहे हैं। इस गैंग को भारत सरकार ने आतंकी घोषित कर दिया है। इसके पहले पन्नू ने इस CM को दी थी धमकी ये पहली बार नहीं है जब आतंकी पन्पू ने मुख्यमंत्री को धमकी दिया है। इसके पहले इसने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान पर हमला करने की धमकी दी है। खालिस्तान समर्थक गुरपतवंत सिंह पन्नू ने 26 जनवरी को भगवंत मान पर हमला करने के लिए गैंगस्टर को आदेश दिया है। आपको बता दें ऐसा इस लिया कर रहा है क्योंकि पंजाब सरकार ने गैंगस्टर्स के खिलाफ एक्शन लिए है। ये भी देखें- PM Modi ने 22 January को कर दिया बड़ा ऐलान, ऐसे मिलेगी Ram Mandir के प्राण प्रतिष्ठा के लिए छुट्टी।