Aayudh

इस्तीफा देते समय जेपी नड्डा के लिए क्या बोले कैलाश विजयवर्गीय

मध्य प्रदेश की मोहन यादव सरकार में कैबिनेट मंत्री बने कैलाश विजयवर्गीय ने अब अपने राष्ट्रीय महासचिव के पद से इस्तीफा दे दिया है। बतादें कि उनके कैबिनेट मंत्री बनने के बाद से ही उनके महासचिव के पद से इस्तीफा देने की चर्चा चल रही थी। कैलाश विजयवर्गीय ने इस्तीफा भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा की मौजूदगी में दिया। इस नीति के तहत दिया इस्तीफा बतादें कि यह फैसला बीजेपी के सिद्धांत एक पद एक व्यक्ति के तहत लिया है। इस सिद्धांत के मुताबिक पार्टी में एक व्यक्ति एक समय पर एक ही पद पर रह सकता है। जिसके कारण जब कैलाश विजयवर्गीय को प्रदेश में कैबिनेट मंत्री के पद पर बैठाया तो उन्होंने अपने पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव के पद से इस्तीफा दे दिया। कैलाश विजयवर्गीय ने जताया आभार इस्तीफा देते समय उन्होंने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष का आभार व्यक्त किया उन्होंने उनकी टीम के साथ काम करने से बहुत कुछ सीखने की बात कही।बतादें कि कैलाश विजयवर्गीय महासचिव के पद पर रहकर बीजेपी के लिए बंगाल समेत कई राज्यों में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे थे। यह भी पढ़ें- मशहूर अभिनेता और राजनेता विजयकांत ने कोरोना के कारण तोड़ा दम उन्होंने बंगाल के चुनाव में बीजेपी को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। जिसके बाद से ही वह एक बार फिर बड़ी जिम्मेदारी के लिए तैयार थे और पार्टी ने भी यह देखते हुए उन्हें मध्य प्रदेश के इंदौर-1 से टिकट दिया और वह जीते भी। इन सब के बाद अब विजयवर्गीय मोहन सरकार में कैबिनेट मंत्री पद की जिम्मेदारी निभा रहे हैं। यह भी पढ़ें- सीएम मोहन यादव ने गुना RTO अधिकारी और सीएमओ को किया सस्पेंड

सीएम मोहन यादव ने गुना RTO अधिकारी और सीएमओ को किया सस्पेंड

मध्य प्रदेश के गुना में हुए बड़े हादसे से प्रदेश भर में एक शोक की लहर फैल गई है। गुना हादसे में 13 लोग जिंदा जल गए । एक तेज रफ्तार में आते डंपर और यात्रियों से भरी बस में भिडंत हो गई जिसके बाद तुरंत आग लग गई इसी आग की चपेट में आकर 13 लोगों की मौत हो गई और करीब 14 लोग घायल भी बताए जा रहे हैं। बतादें कि हादसा इतना भयंकर था कि शव पहचानना तो दूर उनको पकड़ने में भी उनके अंग टूट रहे थे। ऐसे हुआ बड़ा हादसा बड़ा हादसा बीती रात करीब 8 बजे हुआ , दरअसल बजरंगगढ़ थाना क्षेत्र की सेमरी घाटी पर ये हादसा हुआ है मौके पर मौजूद लोगो का दावा है कि डंपर चालक न्यूट्रल में घटी पर से डंपर उतार रहा था जिसके कारण ब्रेक और स्टीयरिंग जाम हो गया और डंपर सीधे जाकर सामने से आरही बस में भीड़ गया। यह भी पढ़ें- शादीशुदा जिन्दगी में नहीं चाहते दरार तो घर बैठे करें ये उपाय भिडंत के कारण बस रोड से उतर कर पलट गई और आग का गोला बन गई मौका रहते कुछ लोग बस से निकलने में सफल रहे और वही कुछ लोग हादसे की चपेट में आ गए। साथ ही पता चला है कि बस की योग्यता से ज्यादा उसमे यात्री मौजूद थे और बस के अंदर कोई ज्वलनशील पदार्थ भी मौजूद था शायद इसी वजह से भी बस की आग समय रहते काबू में नहीं आ पाई सीएम मोहन यादव ने की मुआवज़ा देने की बात हादसे पर प्रदेश के मुख्य मंत्री सहित कई बड़े नेताओं ने भी शोक जताया है। बतादें कि मुख्यमंत्री मोहन यादव ने अपने आज के सभी कार्यक्रमों को स्थगित कर के गुना के लिए रवाना हुए , उन्होंने हादसे की जांच के भी निर्देश दिए और मृतकों के परिजनों को 4- 4लाख रुपए मुआवजा और घायलों को 50 हजार रुपए देने की बात कही हैं। सीएम मोहन यादव ने लिया एक्शन सीएम मोहन यादव ने एक्शन लेते हुए गुना आरटीओ अधिकारी रवि बरेलिया और नगरपालिका गुना के मुख्य नगरपालिका अधिकारी सीएमओ बी डी कतरोलिया को हादसे के दौरान लापरवाही करने पर सस्पेंड कर दिया है । यह भी पढ़ें- नए साल (NEW YEAR) पर अब लोग नहीं कर सकेंगे आवारा गर्दी

मशहूर अभिनेता और राजनेता विजयकांत ने कोरोना के कारण तोड़ा दम

अभिनेता से राजनेता बने विजयकांत को कोरोना ने हमसे दूर कर दिया है। डीएमडीके प्रमुख विजयकांत कोरोना की चपेट में आ गए थे पहले उनका इलाज चैन्नई के मियोट अस्पताल में हुआ और उसके बाद आज उन्होंने तमिलनाडू में दम तोड़ दिया। बतादें कि वह एक अच्छे अभिनेता के साथ ही एक बड़े राजनेता भी थे। ऐसा रहा विजयकांत का फिल्मी सफर अभिनेता और राजनेता का पूरा नाम नारायणन विजयराज अलगारस्वामि था। विजयकांत साल 1980 औक 1990 के दशक के मशहूर उन्होंने करीब 150 फिल्मों में काम किया है विजयकांत एक मशहूर अभिनेता के साथ साथ एक अच्छे निर्माता और निर्देशक भी रहे।उनकी साल 1991 में आई एक फिल्म कैप्टन प्रभाकरण के बाद से उनके फैंस में काफी उछाल आया था साथ ही इस फिल्म के क्रेज़ से ही उनके फैंस ने उन्हें कैप्टन नाम दिया था। राजनीति में भी निभाई बड़ी भूमिका अभिनेता साल 2011 से 2016 तक तमिलनाडू विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष रहे थे। साथ ही वह फिलहाल तमिलनाडू विधानसभा में डीएमडीके के अध्यक्ष भी थे।बतादें कि नेता ने इस पार्टी का गठन साल 2005 में किया था और साल 2011 में उन्होंने जयललिता के साथ गठबंधन कर प्रदेश में 29 सीटें हासिल की बतादें कि इसके बाद राजनेता की पार्टी डीएमडीके प्रदेश की दूसरी सबसे बड़ी पार्टी बनी। यह भी पढ़ें- शादीशुदा जिन्दगी में नहीं चाहते दरार तो घर बैठे करें ये उपाय राजनेता और अभिनेता ने अपने दोनों ही किरदारों को बखूबी निभाया था लेकिन आज वह कोरोना से जंग में नहीं जीत पाए और सांस लेने में तकलीफ होने का कारण उन्हें वेंटीलेटर पर रखा गया और आज वह हमारे बीज नहीं रहे। यह भी पढ़ें- आदिपुरूष के बाद अब हनुमान फिल्म पर हो सकता है विवाद