कौन हैं प्रदेश के नए उप मुख्य मंत्री राजेंद्र शुक्ला और जगदीश देवड़ा
मध्य प्रदेश में लम्बे समय से चल रहा इंतजार अब खत्म हो गया है । प्रदेश में प्रचण्ड बहुमत के साथ सरकार बनाने वाली भारतीय जनता पार्टी ने आज प्रदेश के मुख्य मंत्री के नाम का ऐलान कर दिया है। जीत के 9 बाद राय मशवरा कर पार्टी ने तीन पर्यवेक्षकों की मदद से प्रदेश के मुखिया के तौर पर डॉ मोहन सिंह यादव को चुना है। उप मुख्य मंत्री के तौर पर जगदीश देवड़ा और राजेंद्र शुक्ला का नाम चुना गया है। मोहन यादव हैं प्रदेश के नए मुखिया प्रदेश की कुल 230 सीटों में से 163 सीटें अकेले भाजपा के खाते में आई जिससे भाजपा ने प्रदेश में अपनी सरकार बनाई थी ।लेकिन 9 दिन के लम्बे इंतज़ार के बाद आज पार्टी द्वारा मुख्य मंत्री के नाम का ऐलान किया गया। प्रदेश के नए उप मुख्य मंत्री राजेंद्र शुक्ला और जगदीश देवड़ा प्रदेश में मोहन यादव को मुखिया बनाया गया और साथ ही दो उप मुख्य मंत्री के नामों की भी घोषणा की गई है। उप मुख्य मंत्री के लिए राजेंद्र शुक्ला और जगदीश देवड़ा का नाम सामने आया है। मोहन यादव की बात की जाए तो वह उच्च शिक्षा मंत्री चुने जा चुके हैं वहीं उप मुख्यमंत्री शुक्ला विंध्य क्षेत्र के बड़े नेता हैं जिन्हें जनसम्पर्क मंत्री बनाया गया था और जगदीश देवड़ा शिवराज सरकार में वित्त मंत्री के पद पर थे। यह भी पढ़ें- शिवराज सिंह ने दे दिया अपने सीएम पद से इस्तीफा
शिवराज सिंह ने दे दिया अपने सीएम पद से इस्तीफा
मध्य प्रदेश में लम्बे समय से चल रहा इंतजार अब खत्म हो गया है । जीत के 9 दिन बात भाजपा ने मोहन यादव को प्रदेस का मुख्य मंत्री बनाया । वहीं लगातार शिवराज सिंह चौहान को लेकर जो कयास लगाए जा रहे थे वह बिल्कुल सही साबित हुए। मोहन यादव की शपथ से पहले अब शिवराज सिंह चौहान ने अपने सीएम पद से इस्तीफा दे दिया है। शिवराज सिंह ने दे दिया इस्तीफा बड़ी खबर ये सामने आ रही है कि सीएम शिवराज सिंह चौहान अब पूर्व सीएम कहलाएंगे जी हां शिवराज सिंह चौहान ने अपने सीएम पद से इस्तीफा दा दिया है।लगातार चार बार मुख्य मंत्री बनने का बाद अब शिवराज सिंह चौहान ने अपने पद को अल्विदा कह दिया है।उनकी जगह अब मोहन सिंह यादव को सीएम की शपथ दिलाई जाएगी। मोहन यादव लेंगे सीएम पद की शपथ प्रदेश में प्रचण्ड बहुमत के साथ सरकार बनाने वाली भारतीय जनता पार्टी ने आज प्रदेश के मुख्य मंत्री के नाम का ऐलान कर दिया है। जीत के 9 बाद राय मशवरा कर पार्टी ने तीन पर्यवेक्षकों की मदद से प्रदेश के मुखिया के तौर पर डॉ मोहन सिंह यादव को चुना है। उप मुख्य मंत्री के तौर पर जगदीश देवड़ा और राजेंद्र शुक्ला का नाम चुना गया है। यह भी पढ़ें- जानिए कौन हैं मध्य प्रदेश के नए मुख्य मंत्री डॉ मोहन यादव
जानिए कौन हैं मध्य प्रदेश के नए मुख्य मंत्री डॉ मोहन यादव
मध्य प्रदेश में हर किसी को जिस घड़ी का बेसब्री से इंतजार था वो पल आ गया। प्रदेश के नए मुख्य मंत्री का नाम सामने आ ही गया है। जी हां अब प्रदेश की कमान मोहन यादव के हाथ रहेगी इस लेख में जानिए कि कौन हैं प्रदेश के नए मुख्य मंत्री मोहन यादव और कैसा रहा इनका अब तक का राजनैतिक जीवन। कौन है एमपी के सीएम मोहन यादव प्रदेश की कुल 230 सीटों में से भाजपा ने 163 सीटें अपने नाम की थी। भाजपा ने प्रचण्ड बहुमत के साथ प्रदेश में सरकार बनाई थी लेकिन मुख्य मंत्री का नाम का ऐलान लम्बे समय के इंतजार के बाद आज हुआ है। प्रदेश के नए मुख्य मंत्री के तौर पर आज डॉ मोहन यादव शपथ लेंगे। बतादें कि मोहन यादव का जन्म 1965 में हुआ था।वह अपनी पढ़ाई के दौर से ही राजनीति में आ गए थे। यादव को पहली बार 1982 में छात्र संघ का सहसचिव बनाया गया था। 1984 में उन्हें छात्र संघ का अध्यक्ष और एवीबीपी का नगर मंत्री बनाया गया था। यादव को 1989 में प्रदेश इकाई की परिषद का मंत्री और 1991 में राष्ट्रीय इकाई परिषद का मंत्री बनाया गया। यादव पहली बार साल 2011 में केंद्रीय मंत्री चुने गए। साल 2013 में वह पहली बार और 2018 में दूसरी बार उज्जैन की दक्षिण विधानसभा सीट से विधायक चुने गए।साथ ही यादव को साल 2020 में केंद्रीय उच्च शिक्षा मंत्री के तौर पर नियुक्त किया गया था। यह भी पढ़ें- मध्य प्रदेश के मुख्य मंत्री का हुआ ऐलान..
मध्य प्रदेश के मुख्य मंत्री का हुआ ऐलान..
मध्य प्रदेश में हर किसी को जिस घड़ी का बेसब्री से इंतजार था वो पल आ गया। अब नए मुख्य मंत्री का नाम सामने आ ही गया है। जी हां अब प्रदेश की कमान शिवराज सिंह चौहान के हाथ रहेगी या नहीं इसका फैसला जल्द ही आ जाएगा। शिवराज या कोई और है प्रदेश के मुख्य मंत्री का चेहरा प्रदेश की कुल 230 सीटों में से भाजपा ने 163 सीटें अपने नाम की थी । भाजपा ने प्रचण्ड बहुमत के साथ प्रदेश में सरकार बनाई थी लेकिन मुख्य मंत्री का नाम का ऐलान लम्बे समय के इंतजार के बाद आज होने जा रहा है। प्रदेश के नए मुख्य मंत्री के तौर पर आज कौन सा बड़ा नेता लेगा शपथ बस कुछ ही देर में यह भी साफ हो जाएगा। बतादें कि पार्टी और पर्यवेक्षकों द्वारा मुख्य मंत्री के नाम का चयन हो गया है। मंच भी सजा दिया गया है , कुर्सियां भी जम गई हैं और शपथ की तैयारियां भी पूरी है । पर अब भी सवाल यही है कि शपथ लोगा कौन नरेंद्र सिंह तोमर, प्रहलाद पटेल, शिवराज सिंह चौहान, ज्योतिरादित्य सिंधिया, कैलाश विजयवर्गीय या वीडी शर्मा। यह भी पढ़ें- मध्य प्रदेश के नए मुख्य मंत्री के लिए काउंटडाउन शुरू
मध्य प्रदेश के नए मुख्य मंत्री के लिए काउंटडाउन शुरू
मध्य प्रदेश की 230 विधानसभा सीटों में से 163 पर बहुमत हासिल कर भाजपा ने प्रदेश अपने नाम कर लिया है पर अब तक यह साफ नहीं हुआ है कि पार्टी किसे बनाएगी मध्य प्रदेश का मुख्य मंत्री। जिसे लेकर आज आखिरी फैसला होने वाला है। आज पार्टी द्वारा चुने गए पर्यवेक्षक ही मध्य प्रदेश के मुखिया का नाम चुनेंगे। मध्य प्रदेश का नया मुख्य मंत्री कौन बतादें कि तीनों परिवेक्षक मध्य प्रदेश की राजधानि भोपाल पहुँच गए हैं। भोपाल पहुँच कर पर्यवेक्षकों ने पहले सीएम हाऊस जाकर मुख्य मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात की। साएम ने उनका स्वागत गुलदस्ता देकर किया था।सीएम हाऊस से रवाना होकर पर्यवेक्षक की अब कोर ग्रुप के साथ बैठक चल रही है। कोर ग्रुप की बैठक में मौजूद रहे ये नेता कोर ग्रुप की इस खास बैठक के बाद ही पर्यवेक्षक विधायकों के साथ बैठक करेंगे। कोर ग्रुप की इस बैठक में सीएम शिवराज सिंह चौहान, प्रहलाद पटेल, नरेंद्र तोमर, प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा, राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश, प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा, पर्यवेक्षक मनोहरलाल खट्टर, आशा लाकड़ा और के लक्ष्मण मौजूद हैं। यह भी पढ़ें- सीएम शिवराज को पांचवी बार मुख्य मंत्री बनाने को लेकर चल रहा अनुष्ठान
सीएम शिवराज को पांचवी बार मुख्य मंत्री बनाने को लेकर चल रहा अनुष्ठान
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव के परिणाम आने के बाद से ही सभी लोगों की नज़र एक ही फैसले पर टिकी हुई हैं कि कौन बनेगा प्रदेश का मुख्य मंत्री (CM FACE) । इसी बीच एक खबर सामने आई है कि प्रदेश के बैतूल जिले में सीएम शिवराज( CM SHIVRAJ) को पांचवी बार मुख्य मंत्री बनाने को लेकर हवन, अनुष्ठान और सुंदरकाण्ठ का आयोजन चल रहा है। सीएम शिवराज फिर बनेंगे मुख्य मंत्री प्रदेश के मुखिया को लेकर सियासी गलियारों में तरह तरह के कयास लगे जा रहे हैं किसी का कहना है सीएम शिवराज इस बार मुख्य मंत्री की रेस से बाहर हैं तो वहीं कई लोग उनके मुख्य मंत्री बनने लेकर धार्मिक अनुष्ठान कर रहे हैं। सीएम शिवराज को पांचवी बार मुख्य मंत्री बनाने के लिए उनकी किराड़ समाज के लोगों ने सुंदरकाण्ड के पाठ का आयोजन किया है। बैतूल जिले के 130 स्थानों पर लगातार दो दिन से सुंदरकाण्ड का पाठ चल रहा है। इसके पहले भी यहाँ हवन और अनुष्ठान कराया गया था। बैतूल के अलावा सीहोर और बुधनी में भी लोगों के मन में सीएम शिवराज का नाम ही मौजूद है। मध्य प्रदेश ( MADHYA PRADESH ) की 230 विधानसभा सीटों में से 163 पर बहुमत हासिल कर भाजपा ने प्रदेश अपने नाम कर लिया है पर अब तक यह साफ नहीं हा है कि पार्टी किसके बनाएगी प्रदेश का मुखिया। जिसे लेकर आज आखिरी फैसला होने वाला है। पार्टी द्वारा चुने गए पर्यवेक्षक ही चुनेंगे प्रदेश के मुखिया का नाम। यह भी पढ़ें- शिवराज बन सकते हैं पांचवी बार मध्य प्रदेश के मुखिया, मिले बड़े संकेत
शिवराज बन सकते हैं पांचवी बार मध्य प्रदेश के मुखिया, मिले बड़े संकेत
आज यानी 11 दिसम्बर का दिन मध्य प्रदेश के इतिहास में यादगार साबित होने वाला है। हम ऐसा इसलिए कह रहें क्योंकि आज लम्बे इंतज़ार के बाद प्रदेश को अपना नया मुखिया मिलने वाला है।एक ओर जहाँ ऐसी अटकलें चल रही हैं कि मुख्य मंत्री की रेस से शिवराज बाहर हैं वहीं दूसरी ओर ऐसे भी संकेट मिल रहें कि इस बार भी सत्ता सीएम शिवराज को ही चुनने वाली है। शिवराज फिर बन सकते हैं मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री भारतीय जनता पार्टी ने 230 में से 163 सीटों पर प्रचंड बहुमत हासिल कर अपनी सत्ता बनाली है। लेकिन अभी तक यह साफ नहीं हुआ है कि प्रदेश का मुख्य मंत्री कौन बनने वाला है। आज पार्टी द्वारा चुने गए पर्यवेक्षक राजधानि भोपाल पहुँच चुके हैं जहाँ हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर , के लक्ष्मण और आशा लाकड़ा ने पहले सीएम हाऊस पहुँच कर शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात की । सीएम ने पर्यवेक्षकों का स्वागत किया और एक लम्बे समय तक उनकी मीटींग चली। पर्यवेक्षकों ने भी की सीएम से मुलाकात पर्यवेक्षकों की सीएम के साथ मीटिंग को लेकर हर कोई यह कयास लगा रहा है कि शायद इस बार भी प्रदेश के मुखिया का ताज शिवराज सिंह चैहान के सर ही सजेगा। बतादें कि सीएम शिवराज के अलावा प्रहलाद पटेल, नरेंद्र तोमर, कैलाश विजयवर्गीय सहित ज्योतिरादित्य सिंधिया का नाम सीएम की रेस में सामिल है। यह भी पढ़ें- मुख्य मंत्री फेस का हो गया खुलासा, ये बनेंगे प्रदेश के मुखिया
मुख्य मंत्री फेस का हो गया खुलासा, ये बनेंगे प्रदेश के मुखिया
मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के परिणाम सामने आने के बाद से ही हर किसी के मन में लगातार एक ही सवाल उठ रहा है कि कौन बनेगा मध्य प्रदेश का अगला मुखिया। वहीं मौजूदा मुख्य मंत्री शिवराज सिंह चौहान को लेकर लम्बे समय से ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि इस बार शिवराज मुख्य मंत्री पद के हकदार नहीं होंगे। फूलों से सज गया बीजेपी कार्यालय बड़ी खबर ये है कि आज प्रदेश की राजधानी भोपाल में पर्यवेक्षकों की बैठक होने वाली है। इस खास बैठक की लगभग सारी तैयारियाँ हो गई हैं।बतादें कि यह परिवेक्षक ही तय करने वाले हैं कि प्रदेश का मुखिया कौन होगा।बीजेपी प्रदेश कार्यालय को फूलों से सजा दिया गया है और परिवेक्षकों को स्वागत के भी सारे इंतज़ाम हो गए हैं। मुख्य मंत्री शिवराज नहीं तो कौन है कार्यालय के अंदर बनाए गए एक मंच पर एक पोस्टर मौजूद है जिसपर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, बीजेपी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा सहित पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा की तस्वीरें थी। लेकिन पोस्टर में कहीं भी सीएम शिवराज सिंह चौहान का जिक्र भी नहीं था ऐसे में यह साफ होता दिखाई दे रहा है कि इस बार सीएम पद की बागडोर शिवराज सिंह नहीं सम्भालेंगे। आज हो जाएगा सीएम फेस का खुलासा बताया जा रहा है कि पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री प्रहलाद पटेल, पूर्व केनंद्रीय मंत्री नरेंद्र तोमर , इंदौर-1 से विधायक बने कैलाश विजयवर्गीय सहित केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को सीएम फेस के तौर पर देखा जा रहा है। वहीं आज ठीक साड़े तीन बजे नवनिर्वाचित विधायकों के साथ पर्यवेक्षों का फोटो शूट होगा और विधायक दल की बैठक करीब शाम 4 बजे से शुरू हो जाएगी जिसमें आज अंतिम फैसला होगा कि किसके सर सजेगा मध्य प्रदेश के मुखिया का ताज। यह भी पढ़ें- शिवराज ने जनता को कह दिया राम राम …