Aayudh

कांग्रेस पार्टी को मिला दूसरा बड़ा झटका,इस नेता ने किया पार्टी को अलविदा

एैसा लग रहा है मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले पार्टी बदलों आंदोलन चल रहा है. कभी कोई नेता कांग्रेस पार्टी छोड़ रहा है, तो कभी कोई भाजपा पार्टी छोड़ कांग्रेस में जा रहा है. अभी कांग्रेस का एक गम खत्म नही हुआ था कि एक और गम झेलने को मिल गया. पिछले दिनों बुंदेलखंड के सागर से कांग्रेस पार्टी के नेता ने कांग्रेस छोड़ भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए. 5 साल पहले ली थी कांग्रेस पार्टि की सदस्यता कल शाम देरी से एक खबर आई की दमोह जिले के दिग्गज नेता राघवेंद्र सिंह लोधी 5 साल बाद वापस भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए है. आपको बता दे कि सोमवार को सीएम शिवराज सिंह चौहान, पार्टी के क्षत्रिय संगठन महामंत्री अजय जमवाल, केंद्रीय मंत्री व प्रदेश चुनाव प्रभारी भूपेंद्र यादव, प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद के देख रेख में राघवेंद्र सिंह लोधी ने भारतीय जनता पार्टी में वापसी की है. 2018 के विधानसभा चुनाव में दमोह जिले की जबेरा विधानसभा सीट से टिकट नहीं मिलने से राघवेंद्र सिंह लोधी कांग्रेस पार्टी से नाराज चल रहे थे. भारतीय जनता पार्टी को डर है कि वे भितरघात के कारण कहीं पीछे न हो जांए. इसी बड़े कारण के चलते राघवेंद्र सिंह को वापस पार्टी में लाया गया है. राघवेंद्र सिंह लोधी को पार्टी में लाने के पीछे बीजेपी की लोधी वोटों पर खासी नजर है. कांग्रेस पार्टि के इस नेता पर लगाए टिकट ना मिलने का आरोप राघवेंद्र सिंह ने बताया कि जब वह पिछले विधानसभा चुनाव में जबेरा विधानसभा सीट से टिकट मांग रहे थे. लेकिन उनकी जगह पार्टी ने धर्मेंद्र सिंह को विधानसभा चुनाव का टिकट दे दिया. लेकिन राघवेंद्र सिंह ने भी पार्टी से बगावत कर निर्दलीय चुनावी मैदान में उतरे थे. उस चुनाव में राघवेंद्र को 21751 वोट मिले थे. जबेरा विधानसभा सीट से टिकट न मिलने से नाराज राघवेंद्र सिंह ने केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल पर कई बड़े आरोप लगाए थे. उन्होनें बताया था कि मेरा टिकट सिर्फ और सिर्फ सांसद के कारण काटा गया है. राघवेंद्र बोलें उनको यह जानना जरूरी है कि वह सांसद बने तो सिर्फ जनता के वोट और ताकत कि वजह से. तुम सिर्फ जाति और भाग्य की राजनीति करने वाले नेता हो”. ये भी पढ़ें- सीएम शिवराज सिंह पहुंचे रायसेन , विकास कार्यों का किया शिलान्यास

सीएम शिवराज ने इंदौर के बाद भोपाल को दी मेट्रो की सौगात

चुनावों से पहले सर्कार प्रदेश और राजधानी को अलग -अलग मौके पर सौगात दे रही है। प्रदेश की शिवराज सरकार ने एक ऐसी ही सौगात मंगलवार को भोपाल को दी । मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भोपाल मेट्रो को हरी झंडी दिखाई और ट्रायल रन का शुभारभं क‍िया। इस दौरान शिवराज सिंह ने कहा कि,” मेट्रो यहीं नहीं रुकेगी। इसका विस्तार कर मंडीदीप भी ले जाएंगे, जरूरत पड़ी तो सीहोर और विदिशा भी ले जाएंगे।” उन्होंने मेट्रो से सुभाष नगर से रानी कमलापति रेलवे स्टेशन तक सफर क‍िया। शिवराज सिंह ने याद किया बचपन सीएम शिवराज ने अपने बचपन को याद किया कहा, “मैं बचपन से भोपाल आता था। पहले यहां तांगा चलता था। पहले छोटा सा भोपाल था। तांगे वाला भोपाल था। तांगे से आगे बढ़े तो भट्ट सूअर आए। इसके बाद छोटे ऑटो आएं। टैक्सियां चलीं। फिर स्मार्ट बस चलीं। अब हम सफर तय कर रहे हैं तांगे से लेकर मेट्रो तक का।” सीएम शिवराज ने कहा, पहले हमारा मजाक उड़ाते थे कि कहां मेट्रो चलेगी, लेकिन जो हमने कहा था वो किया। गड्‌ढों वाला मध्यप्रदेश मेट्रो वाला हो गया है। मेट्रो में कार वाला, दोपहिया वाला भी सफर करेगा। ये सभी को एक समान बना देगी। मेट्रो स्टेशनों को सजाया गया बता दे,मेट्रो पांच स्टेशनों से गुज़री , लेकिन सुभाष नगर स्टेशन से चली और आरकेएमपी स्टेशन लास्ट स्टॉपेज है। मुख्यमंत्री चौहान सुभाषनगर स्टेशन से मेट्रो में सवार हुए और आरकेएमपी स्टेशन पर उतरे। इसलिए इन दोनों स्टेशनों को सजाया गया । सुभाषनगर स्टेशन पर एस्केलेटर, सीढ़ियां और फुटओवर ब्रिज का काम पूरा कर लिया गया। मेट्रो कोच और स्टेशन को फूलों से सजाया गया। उधर, डिपो में बड़ा सा डोम बनाया गया जहां कार्यक्रम को मुख्यमंत्री ने संबोधित किया। सीएम शिवराज सिंह चौहान के साथ चिक‍ित्‍सा श‍िक्षामंत्री व‍िश्‍वास सारंग, महापौर मालती राय, व‍िधायक कृष्‍ण गौर, रामेश्‍वर शर्मा, व‍िष्‍णु खत्री, नगर न‍िगम अध्‍यक्ष क‍िशन सूर्यवंशी, भाजपा के उम्‍मीदवार व पूर्व व‍िधायक ध्रुवनारायण स‍िंंह व पूर्व महापौर आलोक शर्मा के अलावा मेट्रो की तकनीकी टीम और अधिकारियों ने भी यात्रा की। ये भी पढ़ें- फिर नजर आई कांग्रेस पार्टी की गुटबाजी,अपनी ही कार्यकर्ता से की मारपीट