Aayudh

अखिलेश यादव देंगे महिलाओं को 6000 रुपए

मध्य प्रदेश में इस साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर पक्ष और विपक्ष ने कमर कस ली है और ज़ोर शोर से प्रचार प्रसार किया जा रहा है।अखिलेश यादव दो दिवसीय दौरे पर मध्य प्रदेश पहुंचे.इसी के साथ सभी पार्टियों ने उम्मीदवारों की सूचि भी निकालनी शुरू कर दी है। बीजेपी ने दो सूचि जारी कर दी तो वहीं समाजवादी पार्टी ने भी छह सीटों के लिए उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है हालाँकि कांग्रेस ने एक भी सूचि नहीं जारी की है। https://x.com/ANI_MP_CG_RJ/status/1706965593763836032?t=zgcemea6833PFahLYy3Nxw&s=08 दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे मध्य प्रदेश मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव की सरगर्मी को देखते हुए समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव दो दिवसीय दौरे पर मध्य प्रदेश पहुंचे। समाजवादी पार्टी ने बुधवार को मध्यप्रदेश के रीवा से अपना चुनावी अभियान शुरू किया। अभियान के दौरान समाजवादी पार्टी के मुखिया और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। ये भी पढ़ें- सीएम शिवराज सिंह चौहान ने दिए अपनी विदाई के संकेत इसके बाद अखिलेश यादव ने रीवा के सिरमौर विधानसभा क्षेत्र में एक जनसभा को संबोधित किया। अपने संबोधन में उन्होंने बीजेपी की केंद्र सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि “अभी हाल ही में ये लोग लोकसभा और विधानसभाओं में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण देने का बिल लेकर आए, लेकिन मध्यप्रदेश में जो दो सूची बीजेपी ने जारी की हैं, क्या उसमें 33 फीसदी महिलाओं को टिकट दिया गया है। अखिलेश यादव महिलाओं को देंगे 6 हज़ार रूपए अखिलेश यादव ने कहा कि यदि मध्यप्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार बनती है तो वे मध्यप्रदेश की गरीब, आदिवासी, पीड़ित महिलाओं को 6 हजार रुपए महीने की राशि देंगे। उन्होंने कहा कि महिलाओं का सम्मान 1 हजार से 3 हजार रुपए देने से नहीं होगा बल्कि महिलाओं को जब 6 हजार रुपए महीना देना होगा, तभी उनको सम्मान मिलेगा। अखिलेश यादव ने महिलाओं के लिए समाजवादी पेंशन लाने की बात भी कही। सपा प्रमुख ने लगाए शिवराज सरकार पर कई आरोप अखिलेश यादव ने केंद्र की मोदी सरकार और मध्यप्रदेश की शिवराज सरकार पर कई आरोप भी लगाए। अखिलेश यादव ने कहा कि” मध्यप्रदेश में शिवराज सरकार ने महंगाई कम करने, किसानों को फसल का उचित दाम देने, महिलाओं को सुरक्षा देने के कई तरह के वादे किए लेकिन वो पूरे नहीं हुए और अब चुनाव नजदीक आ गए हैं तो लाड़ली बहना योजना के नाम पर महिलाओं को लुभाने की कोशिश कर रहे हैं।” सूत्रों के मुताबिक ,अखिलेश यादव सपा को राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा दिलाने के प्रयास में है। जिसके लिए वो कांग्रेस पार्टी के साथ हाथ मिलकर कई राज्यों से चुनाव लड़ना चाहते हैं। लेकिन फ़िलहाल कांग्रेस के साथ सीटों को लेकर कोई सक्रियता नहीं दिख रही। ये भी पढ़ें- गोंडवाना गणतंत्र पार्टी और पुलिस के बीच मचा बवाल

बीजेपी की दूसरी लिस्ट को लेकर कमलनाथ ने एक्स पर किया ये ट्वीट

मध्य प्रदेश चुनाव जितना पास आ रहा है उतनी ही लोगो में जिज्ञासा उत्पन्न हो रही है कि अब आगे क्या होने वाला है साथ ही नेताओं का वार पलटवार भी तेज़ हो गया है . हल ही में बीजेपी ने 39 उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी की है वहीं ऐसे में बीजेपी ने कमलनाथ के ट्वीट जवाब में कांग्रेस पर निशाना साधा है. बड़े केंद्रीय नेताओं के नाम भी हैं लिस्ट में शामिल मध्य प्रदेश में चुनाव समय बेहद नज़दीक है इस कड़ी में सभी पार्टी अपने अपने दावेदारों की लिस्ट जारी कर रही हैं हाल ही में बीजेपी ने मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए अपने कैंडिडेट्स की दूसरी लिस्ट जारी की इस लिस्ट में खास बात यह है कि इसमें कुछ बड़े केंद्रीय नेताओं के भी नाम शामिल हैं, जिसमें तीन केंद्रीय मंत्री समेत 7 सांसदों को टिकट दिया गया है .केंद्रीय मंत्रियों में मुरैना की दिमनी सीट से नरेंद्र सिंह तोमर, नरसिंहपुर से प्रह्लाद पटेल और निवास से फग्गन सिंह कुलस्ते को प्रत्याशी बनाया गया है। वहीं BJP महासचिव कैलाश विजयवर्गीय को इंदौर विधानसभा क्रमांक 1 से टिकट दिया गया है। इसको लेकर पीसीसी चीफ कमलनाथ सहित कांग्रेस के कई नेताओं ने एक्स पर ट्वीट करते हुए बीजेपा पर निशाना साधा है. इसके जवाब में बीजेपी से मुंह की खाए. दरअसल बीजेपी ने जवाब में मीम शेयर करते हुए पलटवार किया. कमलनाथ ने एक्स पर किया ये ट्वीट दरअसल हाल ही में बीजेपी की दूसरी लिस्ट जारी होने पर कमलनाथ ने एक्स पर ट्वीट करते हुए कहा इस लिस्ट पर एक ही बात फिट होती है नाम बड़े और दर्शन छोटे चुनाव में बीजेपी ने मध्य प्रदेश में अपने सांसदों को विधानसभा की टिकट देकर साबित कर दिया है बीजेपी ना तो 2023 मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में जीत रही है ना ही 2024 के लोकसभा चुनाव में तो बड़े नामों पर दाव लगाकर देख रही है . https://x.com/OfficeOfKNath/status/1706538915489107971?s=20 पहले लिस्ट पर सवाल उठाते हुए उन्होंने कहा था अपने को देश की सबसे बड़ी पार्टी कहने वाली बीजेपी को जब आज ये दिन देखने पड़ रहे हैं कि उसको लड़वाने के लिए उम्मीदवार ही नहीं मिल रहे हैं, तो फिर वोट देने वाले कहाँ से मिलेंगे. बीजेपी आत्मविश्वास की कमी के संकटकाल से जूझ रही है. अबकी बार बीजेपी अपने सबसे बड़े गढ़ में, सबसे बड़ी हार देखेगी. कांग्रेस बीजेपी से दोगुनी सीट जीतने जा रही है. बीजेपी की डबल इंजन की सरकार डबल हार की ओर बढ़ रही है. बीजेपी ने दिया ये जवाब इसके जवाब में बीजेपी ने भी एक्स पर मीम के जरिए कहा है कि ‘इतना घबरा क्यों रहे हो?’ साथ ही बीडी शर्मा ने कहा” यह हमारी ताकत है” . कुल मिला कर अब देखा जाये तो दूसरों के ऊपर ऊँगली उठाने वाले कांग्रेस के सामने अब चुनौती है की वो कौन से दमदार लोगों को मैदान में बीजेपी के द्वारा उतारे गए उमीदवारों के सामने खड़ी करती है ? ये भी पढ़ें- गोंडवाना गणतंत्र पार्टी और पुलिस के बीच मचा बवाल .

गोंडवाना गणतंत्र पार्टी और पुलिस के बीच मचा बवाल

मध्यप्रदेश के उमरिया जिले में गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के कार्यकर्ताओं और पुलिस कर्मियों के बीच जमकर बवाल हुआ. प्रशासन का कहना है कि गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जनसभा के बाद जब रैली निकालने और बाजार बंद कराने की जिद की तो पुलिस ने उनको ऐेसा करने से रोका .तो पार्टी कार्यकर्ताओ ने पथराव कर दिया. कई पुलिसकर्मियों पर लाठियों से हमला भी किया. तब पुलिसकर्मियों ने भी जमकर लाठीचार्ज किया. जिला प्रशासन ने रैली निकालने की परमिशन नहीं दी थी. उसके बावजूद भी पार्टी के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारी ने रैली निकाली और लाउड स्पीकर से बाजार में मौजूद दुकानों को बंद करने की अपील करना भी शुरू कर दिया. जिसके चलते पार्टी के कार्यकर्ताओं और पुलिसकर्मियों के बिच जमकर पथराव हुआ. पुलिस ने लॉ एंड ऑर्डर संभालने के लिए किया लाठीचार्ज उमरिया प्रशासन ने बताया कि जब मामला हद से ज्यादा बढ़ गया तो लॉ एंड ऑर्डर को संभालने के लिए हमें माहौल खराब कर रहे गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज करना पड़ा. जिसके बाद पार्टी के कार्यकर्ताओं ने भी पथराव करना शुरू कर दिया. पुलिस प्रशासन ने भीड़ को नियंत्रित करने के लिए वाटर कैनन से जमकर पानी की बौछार छोड़ी और आंसू गैस के गोले भी भीड़ पर छोड़े गए. इस घटना में पुलिस अधीक्षक सहित उमरिया जिले के दो टीआई, एसडीओपी, अन्य पुलिस अधिकारी और आरक्षक पुरी तरह से घायल हो गए. पुलिस ने पूरे शहर को छावनी बना दिया है ये भी पढ़ें- सीएम शिवराज सिंह चौहान ने दिए अपनी विदाई के संकेत

सीएम शिवराज सिंह चौहान ने दिए अपनी विदाई के संकेत

मध्य प्रदेश के विधानसभा चुनाव नज़दीक हैं.हालही में भाजपा ने भी अपने प्रत्याशियों की दूसरी लिस्ट जाारी की है जिसमें पार्टि के दिग्गज नेताओं का नाम शामिल है.जिसके बाद ही शिवराज सिंह चौहान ने मंगलवार को एक कैबिनेट बैठक की .बैठक में मुख्यमंत्री ने अपनी गतिविधियों से लोगों को सोचने पर मजबूर कर दिया. उनकी बातों से लग रहा था कि सीएम शिवराज सिंह चौहान की आखरी कैबिनेट बैठक है और अक्टूबर महीने में कभी भी आचार संहिता लागू हो सकता है. सीएम शिवराज ने अधिकारियों का जताया आभार मंगलवार को सीएम शिवराज सिंह चौहान ने सबसे पहले अपने सभी अधिकारियों को बुलाकर उनका आभार जताया और उनके साथ बैठक कर अपने कार्यकाल को याद किया फिर उसके बाद एक और कार्यक्रम किया जिसमें मध्यप्रदेश के सभी पुराने मुख्यमंत्रियों को याद कर उनके चरणों में वंदन किया.इनमें बीजेपी और कांग्रेस दोनों ही पार्टियों से संबद्ध रहे मुख्यमंत्री शामिल थे. पुराने मुख्यमंत्रियों को भी किया याद सीएम शिवराज सिंह चौहान ने जिस तरह से अपने अधिकारियों से बात की और पुराने मुख्यमंत्रियों को याद किया, उसे देखनेऔर सुनने वाले लोगों ने कहा कि इस तरह से बात तो व्यक्ति तब करता है, जब उसका फेयरवेल होता है. यही नहीं सीएम शिवराज सिंह चौहान ने अपने ट्वीटर अकाउंट पर खुद ट्वीट कर बताया कि ‘ मध्यप्रदेश की प्रगति और विकास में सभी मुख्यमंत्रियों ने अतुलनीय योगदान दिया है; मैं आज उन सभी के चरणों में प्रणाम करता हूं’. कुछ ऐेसे नेताओं को भी याद किया जो अब इस दुनिया में तो नहीं रहे पर उनका मध्यप्रदेश के विकास में बड़ा योगदान रहा है. उनके चरणों में वंदन करता हूं. बैठक खत्म होने पर सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा मैं आज अत्यंत प्रसन्न हूं, जितने कठिन समय में हमने यह सरकार संभाली थी, और हमने आज जितनी उपलब्धियां हासिल की हैं वह अद्भुत हैं. ये भी पढ़ें- 50 साल पुरानी अनोखी परंपरा , साड़ी चढ़ाने से शांत होती नदी