जानिए एशिया कप 2023 से जुड़ी ये रोचक बातें,क्यों हुए टीम में बदलाव
बीसीसीआई ने एशिया कप 2023 में खेलने वाली टीम इंडिया की घोषणा कर दी है. इस बार टीम में रोहित शर्मा बतौर कप्तान हैं और उपकप्तान हार्दिक पंड्या है. ये है एशिया कप 2023 की टीम टीम में शुभमन गिल,विराट कोहली,श्रेयस अय्यर,ईशान किशन,सूर्यकुमार यादव,तिलक वर्मा केएल राहुल,जसप्रीत बुमराह,रवेंद्र जडेजा,शार्दूल ठाकुर,अक्षर पटेल,कुलदीप यादव,मोहम्मद शमी,मोहम्मद सिराज ,प्रसिद्ध कृष्णा,संजू सैमसन,शामिल हैं. राहुल की फिटनेस पर उठे सवाल चयन समिति के अध्यक्ष अजीत आगरकर ने श्रेयस को पूरी तरह से फिट बता दिया है.लेकिन राहुल की फिटनेस को लेकर अभी कुछ साफ नहीं हुआ है.राहुल की जगह पर बैकअप के लिए बल्लेबाज संजू सैमसन को रखा गया है. सिर्फ सात टी-20 खेले आईपीएल में मुंबई इंडियंस के लिए खेलने वाले बल्लेबाज तिलक वर्मा ने वेस्टइंडीज दौरे पर अपने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी से खुदको साबित कर दिया.अब तिलक आयरलैंड दौरे पर अपना कमाल दिखा रहे हैं . तिलक को केवल सात t 20 खेलने के बाद ही एशिया कप का हिस्सा बना लिया गया साथ ही अगर तिलक एशिया कप में अच्छा प्रदर्शन करते है तो उन्हें वर्ल्डकप खेलने का मौका भी मिल सकता है. एशिया कप में शामिल ना होने का कारण चहल को टीम में ना रखने की बात करे तो एक टीम में दो कलाई के स्पिनर्स का रखना सही नहीं बताया गया है .साथ ही टीम में शामिल अक्षर पटेल और कुलदीप इंडिया टीम की जरूरत हैं. अक्षर पटेल गेंदबाजी के साथ साथ बल्लेबाजी भी करते है जिसमे फायदा ये होता है की मौका पड़ने पर उन्हें बैटिंग पर भी उतरा जा सकता है.कुलदीप में एक अलग तरह की काबिलियत है जिसके कारण उन्हें भी टीम में रखना जरूरी है. ये भी पढ़ें- BCCI ने किया एशिया कप की टीम का ऐलान,इनको नहीं मिली टीम में जगह https://aayudh.org/bcci-announced-the-team-for-asia-cup-they-did-not-get-place-in-the-team/