Aayudh

इंटरनेशनल रेसलर रानी राणा ने ससुराल वालों पर किया दहेज प्रताड़ना का केस

मध्य प्रदेश के ग्वालियर शहर की महिला पहलवान रानी राणा ने थाने में ससुराल वालों पर प्रकरण दर्ज कराया.उन्होंने अपने सास,ससुर और पति पर दहेज प्रताड़ना का केस किया है.उनका यह भी आरोप है कि उनके ससुराल वाले उन्हें खेलने से रोकते हैं. पूरा मामला कुश्ती में इंटरनेशनल लेवल पर मध्य प्रदेश का नाम रोशन करने वाली, प्रदेश और देश को कई स्वर्ण पदक दिलाने वाली रानी राणा को अब अपने ससुराल से लड़ना पड़ रहा है.रानी ने अपने सास ससुर और पति पर दहेज प्रताड़ना का आरोप लगाया है. यह फैसला उन्होंने थक हारकर लिया है.रानी ने सुलह के हर संभव प्रयास कर लिए थे लेकिन उनके ससुराल वालों ने उनके प्रति  अपना रवैया नहीं बदला जिसके बाद उन्होंने पुलिस की मदद लेनी पड़ी. रानी राणा से माँगते थे दहेज इंटरनेशनल रेसलर रानी राणा ग्वालियर के सुरिया पुरा मुरार की रहने वाली हैं.रानी की शादी के बाद कुछ समय तक तो सब ठीक चला पर धीरे धीर ससुराल वालों ने उनसे दहेज मांगना शुरू कर दिया.रानी बहुत फिर ससुराल वालों ने उन पर घरेलू हिंसा करना भी शुरू कर दिया. रानी ने पुलिस को बताया कि उनके ससुराल पक्ष के लोग उन्हें खेलने से रोकते हैं.वह उनको प्रतियोगिताओं में भाग नहीं लेने देते.उन्हें प्रैक्टिस पर नहीं जाने देते.आपको बता दें कि महिला रेसलर का पति एक जिम ट्रेनर है जिस पर अब प्रताड़ना करने का भी आरोप लगा है. एडिशनल एसपी ने की समाज से अपील जब रानी पुलिस के पास गई तो पुलिस ने परिवार वालों के साथ काउंसलिंग करने की कोशिश की पर कोई नतीजा नहीं निकला.जिसके बाद फिर पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर लिया है. एडिशनल एसपी ऋषिकेश राणा ने केस दर्ज करने के बाद समाज से अपील करी कि जो खिलाड़ी हमारे शहर का ,प्रदेश का और राष्ट्र का नाम रोशन कर रहे है हमें उनका साथ देना चाहिए.उनके संबंधियों और समाज के बुद्धिजीवियों को ऐसे मामले में आगे आकर ऐसी मानसिकता वाले लोगों को समझाना चाहिए.

एमपी में पहली बार कोर्ट ने दी लव जिहाद और धर्म परिवर्तन करने वाले को सजा

मध्य प्रदेश में आय दिन लव जिहाद और धर्म परिवर्तन के मामले सुनने को मिलते हैं पर आज तक इसको लेकर किसी कोर्ट ने आरोपी को सजा नहीं सुनाई थी पर आज पहली बार प्रदेश में लव जिहाद और धर्म परिवर्तन करने वाले आरोपी को 20 साल की सजा सुनाई. इंदौर जिला न्यायालय ने आज मोहम्मद साबिर को नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म करने उसपर शादी और धर्म परिवर्तन का दबाव डालने के मामले में आरोपी को 20 साल की सजा सुनाई इसके साथ ही साबिर को जुर्माना और पीड़िता को प्रतिकार राशि देने को कहा. पॉस्को एक्ट और लव जिहाद मामले में हुई सज़ा साल 2020 में इंदौर के हातोद थाना क्षेत्र में मोहम्मद साबिर पिता सेहवान खान ने एक नाबालिग लड़की को घर में अकेला देखा जिसके बाद आरोपी ने पीड़िता से पानी माँगा जैसे सी पीड़िता पानी लाने गई जिसके बाद साबिर ने उसके साथ दुष्कर्म किया. आरोपी ने पीड़िता के दुष्कर्म करते हुए वीडियो बना ली थी जिसको दिखाकर वह पीड़िता को ब्लैकमेल करने लगा.उसे धमकी देने लगा कि यदि तुमने किसी से कुछ कहा तो तुम्हारा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दूँगा. ऐसा कहकर उसने कई बार पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया फिर उसपर शादी का और परिवर्तन का दबाव भी बनाने लगा.जिसके बाद साबिर की प्रताड़ना से परेशान नाबालिग ने अपने परिवार को सब बताया.और हातोद थाने में आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कराया. एक साल बाद हुई सुनवाई पीड़िता के प्रकरण दर्ज कराने के करीब 1 साल बाद मामले की सुनवाई जिला कोर्ट में हुई.आरोपी पर पीड़िता पर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने,जान से मारने की धमकी देने और दुष्कर्म करने पर थाने में धारा 376,450,506 के अलावा पॉस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज हुआ. साबिर के आरोप साबित होने के बाद उसे 20 साल की सजा और जुर्माना देने को कहा गया.इसके अलावा कोर्ट ने साबिर से पीड़िता को 50 हजार प्रतिकार राशि देने को भी कहा. श्रीमती सुरेखा मिश्रा ने लिया फैसला जिला लोक अभियोजना सुशीला राठौर का कहना है कि  “आरोपी ने नाबलिक लड़की के साथ दुष्कर्म किया था. उसे धर्म परिवर्तन की धमकी दी जा रही थी. उसका वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल कर उसका शोषण किया था. आरोपी को कोर्ट ने 2 मामले में 20 साल की सजा सुनाई है.यह ऐसा पहला मामला है जिसमें आरोपी को लव जिहाद,धर्म परिवर्तन और पॉस्को एक्ट के तहत सजा सुनाई गई है.यह फैसला स्पेशल कोर्ट न्यायाधीश श्रीमती सुरेखा मिश्रा द्वारा लिया गया– ये भी पढ़ें- खुली 1990 की कश्मीर में हुए नरसंहार की फाईल,अब हिंदुओं को मिलेगा न्याय https://aayudh.org/file-of-1990-massacre-in-kashmir-opened-now-hindus-will-get-justice/

स्टार क्रिकेटर स्टोइनिस को नहीं पहचान पाया फोटोग्राफर

अक्सर जब कोई क्रिकेटर और खास कर के स्टार क्रिकेटर आम सड़कों पर भीड़ से घिरे नजर आते हैं लेकिन अगर कभी ऐसा हो की स्टार प्लेयर आपके सामने आए और आप उसे पहचान ही न पाएं तो ,दरअसल ऐसा ही कुछ हुआ जब ऑस्ट्रेलिया के  स्टार ऑलराउंडर स्टोइनिस न्यूयॉर्क की सड़कों पर उतरे. स्टोइनिस गर्लफ्रेंड के साथ गए थे न्यूयार्क ऑस्ट्रेलिया के मशहूर क्रिकेटर और स्टार ऑलराउंडर स्टोईनिस की एक वीडियो तेज़ी से वायरल हो रही है.इस वीडियो में दिखाई दे रहा है कि एक स्ट्रीट फोटोग्राफर स्टोईनिस को नहीं पहचान पाता है. स्टोईनिस इन दिनों यूएसए में हैं.वह अपनी गर्लफ्रेंड सारा के साथ घूमने के लिए वहाँ गए हैं.जब वह न्यूयार्क में थे तब उनको और उनकी गर्लफ्रेंड को देखकर एक स्ट्रीट फोटोग्राफर उनके पास आया. आप कहाँ के रहने वाले है- फोटोग्राफ फोटोग्राफर ने कहा हैलो, सॉरी दोस्तों, आपको परेशान करने के लिए खेद है। मेरा नाम डेविड है, मैं एक फोटोग्राफर हूं। आप लोग प्यारे लग रहे हो, मैं आपकी फ्री में फोटो खींच सकता हूं?‘उसने आगे कहा आप चाहें तो मेरी फोटोस देख भी सकते हैं जिसके बाद सारा ने उसकी खीची हुई फोटो दखी और फोटो खिचवाने तैयार हो गए. इसके बाद फोटोग्राफर डेविड स्टोईनिस से पूछता है कि वह कहाँ के रहने वाले है.जिसके बाद स्टोईनिस कहते हैं कि वह ऑस्ट्रेलिया के हैं. डेविड ने ये वीडियो अपने ट्विटर और इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। डेविड ने पोस्ट करते हुए लिखा, ‘स्ट्रीट फोटोग्राफी विद दिस ब्यूटीफुल ऑस्ट्रेलियन कपल।’ डेविड ने उन्हें एक आम इंसान के जैसे ट्रीट किया. ऑस्ट्रेलिया के ये प्लेयर होंगे शामिल पैट कमिंस (कप्तान), सीन एबॉट, एश्टन एगर, एलेक्स कैरी, नाथन एलिस, कैमरून ग्रीन, एरोन हार्डी, जोश हेजलवुड वनडे वर्ल्ड कप के खिलाड़ी , ट्रैविस हेड, जोश इंग्लिस, मिचेल मार्श, ग्लेन मैक्सवेल, तनवीर संघा, स्टीव स्मिथ, मिचेल स्टार्क, मार्कस स्टोइनिस, डेविड वार्नर, एडम जाम्पा ये भी पढ़ें- खुली 1990 की कश्मीर में हुए नरसंहार की फाईल,अब हिंदुओं को मिलेगा न्याय https://aayudh.org/file-of-1990-massacre-in-kashmir-opened-now-hindus-will-get-justice/