Aayudh

राहुल गांधी को मिली सुप्रीम कोर्ट से राहत,सजा पर लगाई रोक

राहुल गांधी की अधिकतम सजा पर सुप्रीम कोर्ट ने रोक लगा दी है.खबर सुनकर मध्यप्रदेश कांग्रेस के सभी नेता खुशी जाहिर करते नज़र आ रहे हैं.राहुल को यह सज़ा मोदी सरनेम मानहानी वाले मामले में सूरत कोर्ट ने सुनाई थी जिस पर अब सुप्रीम कोर्ट ने रोक लगा दी है. कमलनाथ ने दी बधाई राहुल गांधी के हित में फैसला आने के बाद से ही मध्य प्रदेश कांग्रेस में खुशी की लहर दौड़ पड़ी.सभी नेता राहुल को बधाईयाँ देते नज़र आ रहे हैं.इसी बीच प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और पीसीसी चीफ कमलनाथ ने भी ट्वीट कर उन्हें बधाई दी.  ‘देश में लोकतंत्र की आवाज, जन-जन के चहेते और कांग्रेस के सम्मानित नेता श्री राहुल गांधी को माननीय उच्चतम न्यायालय से सजा में राहत मिलने पर हार्दिक शुभकामनाएं. माननीय न्यायालय के इस फैसले से न्यायपालिका के प्रति देश की जनता का सम्मान और भरोसा दोनों बढ़ेंगे. मुझे पूरा भरोसा है कि अंतिम फैसला भी श्री राहुल गांधी के पक्ष में आएगा और देश में लोकतंत्र मजबूत होगा.सत्यमेव जयते’.    आईपीसी के 200 साल में ऐसा नहीं हुआ कांग्रेस पार्टी के राज्यसभा सांसद ने एक वीडियो मैसेज में कहा कि आईपीसी के 200 साल में आज तक किसी को भी मानहानी मामले में अधिकतम सज़ा नहीं दी गई.पर सूरत कोर्ट ने उनको टारगेट किया हालांकि सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद राहुल को राहत मिल गई है. दिग्विजय सिंह ने राहुल गांधी को दी बधाई दिग्विजय सिंह ने भी ट्वीट कर कहा कि  ‘हमारे सम्मानीय नेता श्री राहुल गांधी जी को सुप्रीम कोर्ट से न्याय की राहत मिलने पर बधाई एवं शुभकामनाएँ. सत्य सदैव उज्ज्वल रहे’ साथ ही राजधानी भोपाल में रोशनपुरा चौराहे पर भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा भी ढोल बजाकर जश्न मनाया जा रहा है.– ये भी पढ़ें- आरपीआई ने सीमा हैदर को दिया चुनाव लड़ने का ऑफर https://aayudh.org/rpi-offers-to-contest-elections-to-seema-haider/

आरपीआई ने सीमा हैदर को दिया चुनाव लड़ने का ऑफर

पाकिस्तान से भारत आई सीमा हैदर अब राजनीति में उतरेंगी .आरपीआई के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने सीमा को ऑफर दिया था.उपाध्यक्ष ने सीमा को पार्टी सिंबल से चुनाव लड़ाने और उन्हें अपनी पार्टी में शामिल करने जैसी बातें कहीं थी. लेकिन अब सीमा को टिकट देने पर राम दास अठावले का बड़ा बयान सामने आया.अठावले ने अपनी पार्टी से टिकट देने वाले दावे को खारिज कर दिया है.उन्होंने सीमा को कहीं और से टिकट देने की बात कही. आरपीआई देगी टिकट आरपीआई के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष किशोर मासूम ने कहा था कि अगर सीमा हैदर को जाँच एजेंसियों द्वारा जैसे क्लीन चिट मिल गई वैसे ही अगर सीमा को भारत की नागरिकता भी मिल जाती है तो वह उसे अपनी पार्टी का हिस्सा बना सकते हैं. साथ ही किशोर ने यह भी कहा था कि वह सीमा को अपने पार्टी सिंबल से चुनाव लड़ वाँएगे. इतना ही नहीं उनका कहना तो यह भी था कि वह सीमा हैदर को उत्तर प्रदेश महिला विंग का अध्यक्ष और पार्टी का राष्ट्रीय प्रवक्ता बनाएंगे. अठावले ने दावा किया खारिज केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने कहा कि हम चुनाव लड़ने के लिए टिकट नहीं देंगे.उनने कहा कि पाकिस्तान को ज़रूर टिकट देंगे.आरपीआई के नेता द्वारा सीमा को टिकट दिलाने पर अठावले ने कहा कि पार्टी की ओर से चुनाव लड़ने की पेशकश का तो सवाल ही नहीं उठता. ये भी पढ़ें- सचिन के बच्चे की माँ बनेंगी सीमा हैदर,पाँचवी बार हुई प्रेगनेंट https://aayudh.org/seema-haider-will-become-the-mother-of-sachins-child-pregnant-for-the-fifth-time/