MP के पूर्व आईपीएस अधिकारी थाम सकते हैं BJP का दामन
1987 के बैच के आईपीएस अधिकारी पवन जैन अब बीजेपी में शामिल हो सकते हैं.पवन जैन हाल ही में अपने पद से रिटायर्ड हुए हैं. मध्यप्रदेश के 1987 के बैच के आईपीएस अधिकारी पवन जैन अब बीजेपी में शामिल हो सकते हैं.पवन जैन हाल ही में अपने पद से रिटायर्ड हुए हैं. पूर्व आईपीएस पवन ने अभी तक प्रदेश में रहकर सभी लोगों की हर संभव मदद की और अब वो राजनीती में आकर भारतीय जनता पार्टी के साथ मिलकर जनसेवा करना चाहते हैं. इसलिए बनना चाहते हैं नेता पवन जैन बताते हैं कि उनका परिवार सालों से भारतीय जनता पार्टी से जुड़ा हुआ है.साथ ही पवन अपनी कॉलिज की पढ़ाई के दौरान अखिल भारतीय विद्ध्यार्थी परिषद के सदस्य थे जिसके कारण भी वह बीजेपी का हिस्सा बनना चाहते हैं. पवन जैन ने ग्वालियर और चंबल के क्षेत्रों में रहकर सेवा के कई कार्य किए.उन्होंने क्षेत्र में चिकित्सा के कैंप लगवाए.जिसमें नेत्र चिकित्सा,दंत चिकित्सा आदी शामिल हैं.इन्होंने क्षेत्र में कई कवि सम्मेलन भी कराए. राजाखेड़ा से लड़ सकते हैं चुनाव पूर्व आईपीएस अधिकारी ने ये साफ कर दिया कि वह राजिस्थान के अपने स्थानीय क्षेत्र राजाखेड़ा से चुनाव में उतर सकते हैं.वह उस क्षेत्र से चुनाव जीतकर राजाखेड़ा को पारीवारिक तौर पर राज करने वालों के आतंक से मुक्त कराना चाहते हैं. वह बताते हैं कि राजाखेड़ा की जनता उनको अपना प्रतिनिधी मानती है और उन्हें जिताना चाहती है.ऐसे में क्षेत्र पर सालों से जीतती आए लोगों पर तंज कसते हुए बताया कि राजाखेड़ा को अपनी जागीर समझने वाले लोग कभी वहाँ एक रात भी नहीं रुके ऐसे में राजाखेड़ा को ऐसे नेता की ज़रूरत है जो वहाँ का स्थानीय हो. ये है पूर्व आईपीएस अधिकारी का सपना वह बताते हैं कि क्षेत्र की मौजूदा सरकार ने सरकारी स्कूलों तक की इमारतों का पुनर्निर्माण नहीं कराया.सभी इमारतें जरजर स्थिती में हैं.ऐसी स्थिती में वह आगे आकर जनसेवा के कार्य करना चाहते है.ताकी राजाखेड़ा का नाम राजिस्थान में ही नहीं बल्की पूरे हिन्दुस्तान में रोशन हो. ये भी पढ़ें- आदिल बना आदित्य,35 परिवारों की हुई घर वापसी https://aayudh.org/adil-becomes-aditya-35-families-return-home/
आदिल बना आदित्य,35 परिवारों की हुई घर वापसी
खंडवा जिले में आदिल नाम के एक मुस्लिम युवक की घर वापसी हुई.इसके पहले नेमावर में 35 परिवारों के 190 लोगों ने मुस्लिम धर्म छोड़कर हिंदू धर्म में वापसी की. मध्य प्रदेश में धर्म परिवर्तन की साज़िशों के बीच लगातार घर वापसी की खबरें भी आ रही हैं.सोमवार को प्रदेश के खंडवा जिले में आदिल नाम के एक मुस्लिम युवक की घर वापसी हुई.इसके पहले भी देवास जिले के नेमावर में 35 परिवारों के 190 लोगों ने मुस्लिम धर्म छोड़कर हिंदू धर्म में घर वापसी की. आदिल से बना आदित्य आर्य आदिल पठान रामनगर का रहने वाला है.आदिल 8 सालों से अपने परिवार से दूर है.दरअसल जब आदिल 15 महीने का था तब ही उसकी माँ की मौत हो गई थी.जिसके बाद आदिल के पिता ने दूसरी शादी कर ली. आदिल उर्फ आदित्य की सौतेली माँ का व्यवहार उसके प्रति ठीक नहीं था.साथ ही आदिल के पिता ने भी इश्तेहार देकर ये घोषित कर दिया की उनका आदिल से कोई नाता नहीं है. जिसके बाद भी आदिल को विश्वास था कि उसके पिता उसे घर ज़रूर बुलाएंगे पर ऐसा नही हुआ. आदिल को बचपन से ही हिंदू धर्म में दिलचस्पी थी जिसके कारण उसने घर वापसी की. आदिल का कहना है कि उसे अकसर भगवान शिव के स्वप्न में दर्शन होते हैं. इस कारण उसने महादेवगढ़ मंदिर में हवन कर अपना मुंडन कराया और फिर घर वापसी की. 190 मुसलमानों ने की घर वापसी हरदा और देवास जिले की सीमा पर नर्मदा नदी के किनारे नेमावर में भी सोमवार को संतों के सानिध्य में के 35 परिवारों के 190 सदस्यों ने हिंदू धर्म स्वीकार किया. सभी लोगों ने जीवन दायिनी मां नर्मदा में स्नान कर जय जय सियाराम के नारे लगाए. पहले मंत्रोच्चारण से शुद्धीकरण किया गया फिर मुंडन संस्कार कर माँ नर्मदा में स्नान कराया. जिसके बाद जनेऊ संस्कार हुआ. फिर माँ नर्मदा के पावन किनारे पर ही सभी का नामकरण संस्कार किया. ये भी पढ़ें- सचिन के बच्चे की माँ बनेंगी सीमा हैदर,पाँचवी बार हुई प्रेगनेंट
सचिन के बच्चे की माँ बनेंगी सीमा हैदर,पाँचवी बार हुई प्रेगनेंट
पाकिस्तान से भारत आई सीमा हैदर अब पाँचवे बच्चे की माँ बनने जा रही है.कई मीडीया रिपोर्ट्स का दावा है कि सीमा की कोख में सचिन का बच्चा है. पाकिस्तान से भारत आई सीमा हैदर अब पाँचवे बच्चे की माँ बनने जा रही है.कई मीडीया रिपोर्ट्स का दावा है कि सीमा की कोख में सचिन का बच्चा पल रहा है.सचिन सीमा को चैकप कराने डॉक्टर के पास ले गए थे तभी से यह खबर सुर्खियों में है.खैर अभी तक खबर की पुष्टी सीमा या सचिन किसी ने नहीं की है क्यों हुई सचिन को चिंता सीमा हैदर जब पाकिस्तान से भोपाल आई तो अपने 4 बच्चों को भी अपने साथ लेकर आई.और अब वो अपने पाँचवे बच्चे को जन्म देंगी.खबर के मुताबिक अब सचिन भी चिंतित है कि यदी सीमा वापस पाकिस्तान चली गई तो उसके बच्चे का क्या होगा.कही सीमा उसके बच्चे को भी पाकिस्तान तो नहीं ले जाएगी. ये हैं सीमा हैदर के 4 बच्चे सीमा के 4 बच्चों में तीन लड़कियाँ हैं और एक लड़का है.इनमें सीमा का बेटा फरहान उर्फ राज उम्र 7 वर्ष,और बेटियाँ हैं फरवाह उर्फ प्रियंका उम्र 6 वर्ष,फरीहा उर्फ परी उम्र 5 वर्ष और सबसे छोटी है मुन्नी जिसकी उम्र 3 वर्ष है.इन सभी बच्चों को सचिन ने अपना लिया है और अब तो सचिन का अपना बच्चा भी आने वाला है. ये भी पढ़ें- कौन है सिरनाम सिंह “TREE MAN OF DATIA “ https://aayudh.org/who-is-tree-man-of-datia/ अब बढ़ेगी कहानी आगे सीमा हैदर की साल 2020 में सचिन के साथ दोस्ती हुई थी जिसको बाद उसी साल सीमा पाकिस्तान से नेपाल सचिन से मिलने के लिए आई.फिर सीमा पाकिस्तान गई.फिर 10 मई को सीमा अपने 4 बच्चों के साथ दोबारा पाकिस्तान से नेपाल आई और इसके बाद गैरकानूनी तरीके से भारत में दाखिल हुई.