Aayudh

गृहमंत्री अमित शाह के मध्य प्रदेश दौरे के पीछे का मास्टर प्लान

आज गृहमंत्री अमित शाह मध्य प्रदेश के दौरे पर आयेंगे.गृहमंत्री प्रदेश की राजधानी भोपाल में पहुचेंगे.य़हाँ आकर शाह प्रदेश की बीजेपी पार्टी के नेताऔं के साथ बैठ करने वाले हैं.बैठक के दौरान बीजेपी के कई दिग्गज शामिल होंगे और विधानसभा चुनाव से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर बात करेंगे. गृहमंत्री अमित शाह की चुनावी तैयारी मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव नज़दीक आरहे हैं ऐसे में सभी पार्टियों के वीवीआईपी नेताऔं के प्रदेश दौरे शुरू हो गए हैं.इसी बीच आज  गृहमंत्री अमित शाह भी मध्यप्रदेश दौरा पर हैं.गृहमंत्री प्रदेश की बीजेपी के कई बड़े नेताऔं के साथ चुनावी तैयारियों को लेकर बैठक करेंगे. आज की शाह के नेत्रत्व वाली बैठक में चुनावी मुद्दे भी तय किये जा सकते हैं.शाह केंद्रियमंत्री भूपेंद्र यादव,अश्विन वैष्णव और नरेंद्र तोमर द्वारा तैयार की गई कार्ययोजना पर मोहर भी लगा सकते हैं.वह पिछले दौरे में दिए गए टास्क की रिपोर्ट लेंगे.अलग-अलग समीतियों के लिए चुने गए नामों पर भी अंतिम फैसला लेंगे. ये दिग्गज रहेंगे मौजूद गृहमंत्री की इस बैठक के दौरान चुनाव प्रबंधन समिती के संयोजक नरेंद्र सिंह तोमर,मुख्य मंत्री शिवराज सिंह चौहान,केंद्रियमंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया,राष्ट्रिय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय,प्रदेश प्रभारी पी मुरलीधर राव,प्रदेश गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा,मध्य प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष वीडी शर्मा सहित कई बड़े नेता मौजूद रहेंगे. शाह का पूरा शैड्यूल गृहमंत्री शाम 7.40 पर ऐयरपोर्ट पहुँचेंगे.वहाँ से 8 बजे सीधा प्रदेश बीजेपी कार्यालय पहुँचेंगे.शाह रात 8 बजे से बैठक लेना प्रारंभ करेंगे जो की देर रात 11.30 तक चलेगी.इसके बाद वह एक निजी होटल में रात्री विश्राम करेंगे.गृहमंत्री अमित शाह कल सुबह 10.45 पर दिल्ली के लिए रवाना होंगे और 12.05 पर दिल्ली ऐयरपोर्ट पहुँचेंगे.