Aayudh

खंडवा के महादेवगढ़ मंदिर और ज्ञानवापी मस्जिद मामले का क्या है कनेक्शन

खंडवा जिले के महादेवगढ़ मंदिर का ज्ञानवापी मस्जिद के एक सम्बंध है.महादेवगढ़ मंदिर का भी सर्वे कराया गया था.सर्वे में पता चला कि मंदिर 12वी शताब्दी के है.यदी एसे ही ज्ञानवापी का भी सर्वे कराया जाएगा तो फैसला अवश्य हिन्दू पक्ष के समर्थन में होगा. खंडवा जिले के इतवारा में महादेव मंदिर स्थित है.जब यहाँ सर्वे किया और मौजूद मंदिर की कार्बन डेटिंग करी तो पता चला कि वह 12 वी सदी की है.और फैसला हिन्दू पक्ष में आया. विष्णु शंकर फिर हिन्दू पक्ष के वकील भी खंडवा के इस मंदिर में गए.हिन्दू पक्ष के वकील विष्णु शंकर का कहना है कि जब खंडवा में कार्बन डेटिंग कर शिवलिंग के ऐतेहासिक महत्व का पता लगाया जा सकता है तो ज्ञानवापी का क्यू नहीं विष्णु शंकर के इस ट्वीट को हजारों ने लाइक किया और सैंकड़ों ने रीट्वीट किया. हिन्दू पक्ष में आया फैसला महादेव मंदिर धीरे-धीरे अपना प्राचीन अस्तित्व खोता जा रहा था.मंदिर में मौजूद शिवलिंग के पास ही भैसों का तबीला बना दिया गया.और जब मंदिर की स्थिती ठीक करने की कोशिश की तो एक मुस्लिम युवक ने हाईकोर्ट में याचिका करदी कि यहाँ मंदीर के नाम पर अतिक्रमण हो रहा है.इस के बाद जाँच हुई जिसमें फैसला हिन्दू पक्ष में आया. क्या होगा ज्ञानवापी मस्जिद का फैसला मंदिर के संरक्षक का कहना है कि महादेवगढ़ मंदिर की तरह ही ज्ञानवापी का भी सर्वे कराया जाएगा तो फैसला अवश्य हिन्दू पक्ष के समर्थन में होगा.

Elon Musk ने ट्विटर ब्राँड और पक्षियों को किया गुड बॉय, “Twitter” बना “X “

ट्विटर के मालिक एलन मस्क (Elon Musk) ने एक बार फिर ट्विटर का नाम बदल दिया है. एलन मस्क ने ट्विटर का नाम “X” रख दिया है.साथ ही एलन मस्क ने ट्विटर का लोगो भी बदल दिया है.अब से लोगो में ब्लू बर्ड नहीं दिखेगा बल्की “X” लिखा हुआ होगा. ट्विटर ब्राँड और पक्षियों को गुड बॉय मस्क हमेशा अपने ट्विट को लेकर चर्चा में रहते हैं.उन्होने हर बार की तरह इस बार भी अपने फैसले से सबको हैरान कर दिया है.एलन मस्क ने कल ट्वीट कर लिखा कि वह लोगो के साथ ट्विटर के यूआरऐल में भी बदलाव किया जाएगा.(Elon Musk) ने वेबसाईट तक पहुंचने के लिए एक लिंक भी शेयर की थी. मस्क ने ट्वीट कर जानकारी दी थी कि वह जल्द ही ट्विटर ब्राँड और पक्षियों को गुड बॉय कर देंगे.ये भी बताया कि आज से नया लोगो भी लाइव हो जाएगा.आप को बतादें कि यह लोगो “X” का सिंबल है. मस्क को पसंद है “X” उन्होने कहा कि उन्हें “X” शब्द बहुत ज्यादा अच्छा लगता है और अभी मस्क की जितनी कंपनी है सबके नाम में “X” शब्द ज़रूर होता है.जैसे Xai और Xspace.इसके साथ ही मस्क ने एक वीडीयो भी शेयर किया था जिसमें X दिखाई दे रहा था

MP में शादी के नाम पर नहीं होगा धोखा,प्री-मैरिज काउनसिलिंग की व्यवस्था

मेट्रीमोनियल सीईट्स और वैवाहिक विज्ञापन पर दी गई फेक जानकारी के कारण ज्यादातर शादियाँ टूट जाती हैं और इसके कारण ही घरेलू हिंसा के मामले भी बड़ जाते हैं.मध्य प्रदेश में ऐसे मामलों की बड़ती संख्या देख पीएचक्यू की महिला शाखा में प्री-मैरिज काउनसिलिंग की व्यवस्था की जा रही है.जिससे दावा किया जा रहा है कि घरेलू हिंसा के मामले कम होंगे. PHQ की महिला शाखा में प्री-मैरिज काउनसिलिंग की व्यवस्था भागदौड़ भरी ज़िदगी में परिवार और रिश्तेदारों से बनी दूरी के कारण युवा अब शादी-ब्याह के लिए मेट्रीमोनियल सीईट्स और वैवाहिक विज्ञापन पर अपने साथी की तलाश करते है.लेकिन एस के कारण वो ज्यादातर फ्रॉड का शिकार हो जाते हैं. प्रदेश में घरेलू हिंसा के 8336 केस दर्ज हैं,इनमें से 40 फीसदी केंस शादी के दौरान दी गलत जानकारी के कारण हुए हैं.और ऐसे केसों की बड़ती संख्या देख ही पीएचक्यू की महिला शाखा में प्री-मैरिज काउनसिलिंग की व्यवस्था की जा रही है.जिससे घरेलू हिंसा और शादी के दौरान होने वाले फ्रॉड के मामलों में गिरावट हो. क्या है प्री-मैरिज काउनसिलिंग प्री-मैरिज काउनसिलिंग एक ऐसी प्रक्रिया है जिसके द्वारा लड़का और लड़की शादी के पहले एक दूसरे को अच्छी तरह जान सकते हैं.इस काउनसिलिंग के दौरान पीएचक्यू महीला शाखा के द्वारा लड़का और लड़की एक दूसरे के बारे में सही और पूरी जानकारी ले सकेंगे.जिससे आगे जाकर उनका रिश्ता मजबूत हो जाएगा. मेट्रीमोनियल सीईट्स और वैवाहिक विज्ञापन के मामले केस-1 प्रदेश की राजधानी में रहने वाली एक युवती ने विज्ञापन देखकर शादी करली.वह कार शोरूम में बड़े पद पर थी.शादी के बाद मालुम हुआ कि पति की पहले ही तीन शादियाँ हो चुकी थी.जिसके बाद युवती ने शिकायत करी. केस-2 इंदौर की एक युवती की शादी मेट्रीमोनियल सीईट्स से हुई.युवक ने खुद को मल्टीनेश्नल कंपनी का कर्मचारी बताया.शादी के बाद पता चला कि 10वी पास है.शादी करने के लिए बोला था झूठ.

MP की सीमा हैदर प्रेमी के लिए गई पाकिस्तान

पाकिस्तान से भारत आई सीमा हैदर का मामला जहाँ सुर्खियों में है .तो अब वहीं मध्य प्रदेश के ग्वालियर से भी ऐसा ही मामला सामने आया है.बस फर्क इतना है कि यहाँ महीला भारत की है और उसका प्रेमी पड़ोंसी मुल्क पाकिस्तान का है. पूरा मामला मध्य प्रदेश के ग्वालियर की अंजू अपने ससुराल राजिस्तान के भिवाड़ी में रहती थी.अंजू दो बच्चों की माँ है.बताया जा रहा है कि अंजू की फेसबुक के ज़रिए पाकिस्तान के नसरुल्लाह से बात हुई .प्रेमी से मिलने भारत की अंजू पाकिस्तान के पख्तूनख्वा पहुँच गई. प्रेमी है छः साल छोटा इस मामले में भी प्रमी प्रेमिका से उम्र में छोटा है. दरअसल सीमा हैदर की तरह अंजू की उम्र भी नसरुल्लाह से छः साल बड़ी है. अंजू का एक 6 साल का लड़का है और एक 14 साल की लड़की है.हालाँकि फिलहाल दोनों ही बच्चे पिता के पास हैं. पति से कहा जयपुर जा रही हूँ मामले की जानकारी पाकिस्तान अथोरिटी ने भारत के उच्च अधिकारियों को दी .जिससे इस मामले का खुलासा हुआ.साथ ही पता चला है कि नसरुल्लाह एक निजी स्कूल में पढ़ाता है. अंजू ने साल 2020 में पास पासपोर्ट बनवाया था .महिला अपने पति से जयपुर का कहकर गई थी.अभी मामले की जाँच जारी है.पता लगाया जा रहा है कि दोनों का एक दूसरे से सम्पर्क कैसे हुआ.