सामाजिक सद्भाव से मजबूत बनेगा हिन्दू समाज: पं. पूज्य धीरेंद्र शास्त्री जी….
बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर ने खिलचीपुर में ली 73 समाज के प्रमुखों, प्रतिनिधियों की बैठक, हिन्दू समाज को एक सूत्र में पिरोने का किया आह्वान, सभी समाज प्रमुखों को हिन्दू एकता का दिलाया संकल्प अगड़ा-पिछड़ा का झगड़ा मिटाओ, सब हिन्दू एक हो जाओ : ब्यावरा। बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पं. पूज्य धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने खिलचीपुर के उदय पैलेस में 73 समाजों के प्रमुखों एवं प्रतिनिधियों की बैठक ली। उन्होंने इस बैठक के माध्यम से हिन्दू समाज की सभी जातियों को एक सूत्र में पिरोने का अनुपम प्रयास किया और सभी समाज प्रमुखों से आह्वान किया कि हम किसी भी जाति के प्रतिनिधि हो सकते हैं लेकिन सभी हिन्दू समाज को सद्भाव के साथ एकजुट करने की जिम्मेदारी हमारी है। यह बैठक हिन्दू समाज की एकता के लिए इतिहास बनेगी। विदेशी ताकतों, रुपयों के माध्यम से समाज में जातीय द्वेष फैलाया गया है। इसको दूर करने के लिए आप सब हमारी प्रार्थना मानकर एक हो जाओ, नहीं माने तो मिट जाओगे। उन्होंने कहा कि अगड़े पिछड़े के भाव मिटा दो। पहले जातिवाद नहीं था। महर्षि वाल्मीकि, संत नामदेव, संत रविदास इन्होंने समाज को एक किया समाज को जगाया। आज भी नई क्रांति लेकर जाना एकता के लिए समय दान देकर हिंदुओ को एक करना है। समाज में फैला रहे प्रायोजित जहर : पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा कि षड्यंत्रकारी प्रायोजित ढंग से अगड़े–पिछड़े का जहर फैला रहे हैं। लव जिहाद, रामचरित मानस को जलाना, ये सब षड्यंत्र है। हमारे ही भाई षड्यंत्र के शिकार होकर भगवान को बाहर निकाल रहे हैं। बाहरी लोग हमारी बहन–बेटियों को फंसा रहे हैं। पिछड़े समाज को मंचों पर खड़ा करेंगे। जातीय कट्टरता समाज के लिए घातक है। सबको मंदिर में दर्शन करने का अधिकार मिलना है। कुप्रथा को समाप्त करना है। कोई समाज का व्यक्ति गलती करता है तो उसको पूरे समाज से न जोड़ा जाए। हमारी लड़ाई के मजे दूसरे लेते हैं। इस समय में सद्भाव मंच के साथ बैठक करें, दोनों पक्ष बैठें। आज से हम भी नई यात्रा शुरू करेंगे। हर जिले में समाजों की बैठक करेंगे। इस बैठक में सभी जातियों के प्रमुख लोगों एवं समाज के प्रतिनिधियों को पं शास्त्री ने अपना पावन उद्बोधन भी दिया। बैठक में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत, विभाग, जिला एवं सामाजिक सद्भावना मंच के कई पदाधिकारी भी शामिल हुए। इस अवसर पर अनिल वाल्मीकि, रामबाबू खरे, जाटव ,अमृत जी बृजवासी,धर्मेंद्र नारोलिया, बालकृष्ण गुप्ता, पवन विजयवर्गीय, राजेंद्र जोशी, गोकुल वर्मा, जया जयसवाल, नम्रता विजयवर्गीय, राजेश्वरी शर्मा, मोना सुस्तानी, हजारी लाल दागी, उदय सिह चौहान नारायण सिंह पवार सहित विभिन्न समाजों के प्रमुखों के साथ ही संघ के वरिष्ठ प्रचारक एवं सह प्रांत संपर्क प्रमुख सुरेंद्र मिश्रा, सह प्रांत कार्यवाह हेमंत सेठिया, विभाग संघचालक लक्ष्मीनारायण चौहान और विभाग कार्यवाह धर्मेंद्र शर्मा उपस्थित रहे। समाज प्रमुखों ने की प्रथम आरती : बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर ने जहां सभी समाज प्रमुखों एवं प्रतिनिधियों को एक साथ संबोधित किया, वहीं इस आयोजन के माध्यम से हिन्दू समाज की सभी जातियों के बीच परस्पर सद्भाव बनाये रखने पर भी जोर दिया। आयोजन समिति ने बुधवार के दिन कथा की पहली आरती सभी समाज प्रमुखों से कराई। कथा की पावन आरती कर सभी जाति प्रमुखों ने बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर का आभार व्यक्त किया एवं उनके बताए हुए मार्ग पर हिन्दू समाज को ले जाने का संकल्प लिया। जिले भर के प्रतिनिधि हुए शामिल : बैठक का आयोजन कथा पांडाल के समीप ही उदय पैलेस में किया गया। जहां जिले भर के सैकड़ों प्रतिनिधि शामिल हुए। बैठक में शामिल होने के लिए 73 जातियों के राष्ट्रीय, प्रांतीय एवं जिला पदाधिकारी तय समय पर शामिल हुए। झलकियां –
मध्य प्रदेश की सबसे डरावनी जगह ,जहाँ आज भी जाने से डरते हैं लोग …
अगर आच्छाई है तो बुराई भी है ,और भगवान है तो शैतान भी होंगे, और अगर आप मध्य प्रदेश कि ऐसे ही किसी डरावनी जगह के बारे मे जानना चाहते हैं तो आज हम आपको बताएंगे मध्य प्रदेश की हॉन्टेड जगहों का नाम .. 1.भोपाल का भूत बंगला मध्य प्रदेश की सबसे खतरनाक जगह मै से एक है भोपाल शहर की प्रोफेसर कॉलोनी में स्थित एक बंगला “भूतों का घर” माना जाता है। इस बंगले के पास से अकेले निकलने में भी लोग डरते हैं। कई सालों से यह बंगला वीरान है। इस बंगले की डरावनी कहानियों और मौतों के बाद भूत बंगला खूनी बंगला के नाम से भी मशहूर हो गया था। इस बंगले में कई बार लोगों की खूनी लाशें मिली हैं, हालांकि आज तक इन लाशों के खूनी का पता नहीं चल सका। माना जाता है कि यहां भूत प्रेत का निवास है और वो ही लोगों का खून करते हैं। कई लोग भूत बंगले से जुड़े मिथक और आत्माओं की कहानियों के बारे में बताते हैं, जिसे सुनने के बाद लोगों के मन में अजीब सी दहशत बैठ गई है। हालांकि अब यह बंगला तोड़ दिया गया है, लेकिन अभी भी यह भोपाल शहर की सबसे खतरनाक जगह मै से एक है और आज तक लोग इस जगह के पास से गुजरने से ही सहम जाते हैं। 2.डॉव इंडस्ट्रीयल बिल्डिंग भोपाल की डॉव इंडस्ट्रीयल बिल्डिंग 1984 में हुई गैस त्रासदी की घटना से जुडी है। इस बिल्डिंग को भोपाल शहर की सबसे खतरनाक जगह माना जाता है। लोग कहते हैं कि इस बिल्डिंग के आसपास आत्माओं का साया है। भोपाल गैस त्रासदी में हुई लोगों की हत्या के बाद उनकी आत्मा यहां फंसी हुई है। कई लोगों ने डॉव इंडस्ट्रीयल बिल्डिंग में आत्माओं की उपस्थिति की पुष्टि की है, जबकि कुछ लोग यहां डरावनी घटनाओं की पुष्टि करते हैं। इसलिए इस बिल्डिंग को बंद कर दिया गया है और इसे भोपाल की सबसे खतरनाक बिल्डिंग बताया जाता है।3 थॉमस चर्चगुना की देलवी कॉलोनी में स्थित थॉमस चर्च में होने वाली अनहोनी घटनाओं के कारण ये चर्चा में रहता है। थॉमर्स चर्च के बारे में बताया जाता है कि यहां अक्सर बच्चों के रोने की आवाज सुनाई देती थी, जिससे धीरे-धीरे स्थानीय लोगों में डर बढ़ता गया। एक समय आया जब मुस्लिम कम्यूलिटी के लोगों ने यह चर्च जला दिया, जिसके बाद ये चर्च खाली कर दिया गया। तब से थॉमस चर्च खाली पड़ा है, लेकिन आज भी जो कोई भी इसे देखता है उसके रोंगटे खड़े हो जाते हैं। यह मात्र एक ऐसा चर्च है जो मध्यप्रदेश की खौफनाक जगह मै से एक है।4 एम्प्टी बिल्डिंगइंदौर के एमजी रोड पर स्थित एम्प्टी बिल्डिंग यहां की भूतिया बिल्डिंग मानी जाती है। कहा जाता है कि कई साल पहले एक महिला ने इस इमारत से कूदकर जान दी थी। महिला की मौत के बाद यहां असामान्य और अजीब गतिविधियां होने लगीं, जिसके बाद एक-एक कर लोगों ने बिल्डिंग खाली करना शुरू कर दी। इस तरह एम्प्टी बिल्डिंग खाली हो गई। मध्यप्रदेश की खौफनाक जगह आज भी लोग एम्प्टी बिल्डिंग इमारत में जाने से डरते हैं। बता दें कि इंदौर की एम्प्टी बिल्डिंग शहर के सबसे व्यस्त सड़क पर स्थित है, लेकिन आज भी इसका कोई खरीददार नहीं है। ऐसी कई मध्यप्रदेश की खौफनाक जगह है जो शहर के बीच मै होते हुए भी शहर का हिस्सा नही बन पाते।5 सुख निवास पैलेस मध्य प्रदेश की सबसे डरावनी जगह कहा जाये या खूबूसरत जगह। इंदौर शहर एक जहग ऐसी भी है जो इतनी डरावना भी है और खूबसूरत भी, इसका अनुमान आपको तब लगेगा जब आप इंदौर के सुख निवास पैलेस जाएंगे। सुख निवास पैलेस बाहर से दिखने में जितना आलीशान है, अंदर का नजारा उससे भी ज्यादा खूबसूरत है। लेकिन सुख निवास पैलेस इंदौर की सबसे डरावनी जगह मानी जाती है। कई लोगों ने इस महल के पास असामान्य घटनाओं का अनुभव किया है। इसलिए इस सुख निवास पैलेस को इंदौर मध्यप्रदेश की खौफनाक जगह में शामिल कर दिया गया है। ये महल इंदौर के होलकर्स द्वारा 18वीं शताब्दी में बनवाया गया था, लेकिन अब इसे म्यूजियम का रूप दे दिया गया है। हालांकि लोग यहां घूमने आते हैं, लेकिन इस भूतिया महल की कहानी सुनने के बाद लोगों में दहशत जरूर बैठ जाती है और यहां दोबोरा आने के बारे में कोई नहीं सोचता। लेकिन आपको बता दें वर्तमान में सुख निवास पैलेस से जुड़ी किसी भूतिया घटना के बारे में सटीक जानकारी नहीं मिलती है। 6.भूतिया अस्पताल क्या ऐसा भी कोई अस्पताल होगा जहां भूत मरीजों के साथ मिलकर अपना इलाज कराते होंगे। सुनने में ही कितना डरावना सा लगता है लेकिन भोपाल शहर की सबसे खतरनाक जगह मै से एक जगह ऐसी भी है। आप भले ही मानें या ना मानें, लेकिन भोपाल में स्थित इंदिरा गांधी हॉस्पीटल में भूत मरीजों के साथ अपना भी इलात कराते हैं। शहर के सबसे बड़े सरकारी जनाना अस्पताल की पांचवीं मंजिल पर कई बार भूत को देखने के बाद मरीजों के पसीने छूट गए हैं। जाना तो दूर की बात है, अब लोग इस जगह के आसपास भटकने से भी घबराते हैं। हालात ये हैं कि अब इस पांचवी मंजिल के वॉर्ड पर ताला लगा दिया गया है और अब कोई भी डॉक्टर और कर्मचारी यहां कदम नहीं रखना चाहता। सुनकर आपके रौंगटे खड़े हो जाएंगे कि इंदिरा गांधी हॉस्पीटल में आदमी ही नहीं बल्कि लिफ्ट तक जाने से घबराती है। यहां लिफ्ट में पांचवी मंजिल का बटन दबता ही नहीं है। अगर आप इस बटन को दबाएं भी तो भी लिफ्ट वहीं खड़ी रहती है। अगर कोई भूलवश यहां पहुंच भी जाएं, तो उसका वापस लौटना मुश्किल होता है। अस्पताल के कर्मचारियों ने खुद भूतों को देखने की पुष्टि की है। जानकारी के अनुसार इस अस्पताल में बेड, मशीने सब नई हैं, लेकिन अब सब ताले के अंदर हैं। यहां तक की इन मशीनों को पांचवी मंजिल से लाने का साहस भी कोई नहीं करता। लेकिन वहां ऐसा क्यों होता था ये कोई भी नहीं जनता। 7.शिवपुरी किला शिवपुरी जिले में स्थित किला काफी डरावना है। यहां रात तो क्या दिन में भी कोई अकेले आने
मध्य प्रदेश का सबसे अमीर व्यक्ति कौन …
ये तो सभी जानते हैं कि भारत का सबसे अमीर व्यक्ति मुकेश अंबानी है पर क्या आप ये जानते हैं कि मध्य प्रदेश का सबसे अमीर व्यक्ति कौन है..आइए जानते हैं । विनोद अग्रवाल ‘यदि आपकी मर्सिडीज खरीदने की क्षमता है, फिर भी आप पुराने मॉडल की गाड़ी पर चलते हैं तो ये गलत है। वैसे ही यदि आपकी क्षमता नहीं है, फिर भी आप दिखावे के लिए मर्सिडीज खरीद लें, वह भी ठीक नहीं..। टाइम और वैल्यू दोनों को पहचानना बहुत जरूरी है, तभी सक्सेस मिलेगी।’ यह कहना है मध्यप्रदेश के सबसे अमीर व्यक्ति विनोद अग्रवाल का। अमीरों में इंदौर शहर के कोल कारोबारी विनोद अग्रवाल प्रदेश के सबसे अमीर व्यक्ति के रूप में सामने आए हैं। वित्तीय सेवाएं देने वाली देश की अग्रणी कंपनियों में से एक आइआइएफएल हुरून ने एक हजार करोड़ से अधिक संपत्ति वाले देश के 1037 अमीरों की सूची जारी की है। इसमें इंदौर के कोल कारोबारी विनोद अग्रवाल देश में 279 वें स्थान पर हैं। पिछले वर्ष वे सूची में 494 वें स्थान पर थे। 9 वीं कक्षा से संभाला कारोबार जब विनोद 9वीं क्लास में था, उस वक्त लगभग 14-15 साल की उम्र थी। तभी बिजनेस को संभालना शुरू कर दिया। तब गुजरात-राजस्थान की यात्राएं की जो कोयला व्यापार से संबंधित थी। तब क्लाइंट को हैंडल करना बड़ा चैलेंज था। कम उम्र होने के कारण कई बार उन्हें भरोसे में लेना मुश्किल हो जाता था। हालांकि व्यापार के साथ उनका पढ़ने का शौक कम नहीं हुआ। 12वीं की परीक्षा में गोल्ड मेडलिस्ट रहे और प्रदेश में मेरिट लिस्ट में आए । व्यापार का सफर भी चलता रहा। लोगों ने कहा विदेश चले जाओअग्रवाल से पहले कभी कहा गया था कि भारत के कानून अलग तरीके के हैं। सख्त हैं। यहां टैक्सेशन अधिक है। आपको कहीं न कहीं विदेश में सेटल हो जाना चाहिए। देश से बाहर चले जाना चाहिए। तो उनका यही जवाब रहता था कि ये मां अहिल्या की पुण्याई की नगरी है।