Aayudh

कूनो से फिर आई दुखद खबर , इस कारण एक और चीते ने तोडा दम

cheetah

मध्य प्रदेश के कूनो नेशनल पार्क से एक बार फिर एक दुखद खबर सामने आई है । आज फिर कूनो में एक चीते ने दम तोड़ दिया पिछले 3 महीनों में चीतों की मौत का यह तीसरा मामला सामने आया है । आपसी लड़ाई में हुई चीते की मौत इस बार कूनो नेशनल पार्क में चीते की मौत किसी बीमारी से नहीं बल्कि आपसी लड़ाई में हुई है जानकारी के मुताबिक इस चीते का नाम धीरा बताया जा रहा है ।इस घटना के बाद से ही नेशनल पार्क प्रबंधन के द्वारा फोन स्विच ऑफ करने की खबरें सामने आ रही है । 3 महीने में चीते की मौत का तीसरा मामला इससे पहले भी कूनो नेशनल पार्क में चीता स्वास्थ्य और उदय की मौत का मामला सामने आया था मौत से पहले उदय नामक चीते का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था ,जिसमें वह बीमार नजर आ रहा था यह चीता दक्षिण अफ्रीका से दूसरी खेप में भारत लाया गया। कूनो में अब बचे मात्र 17 चीते दरअसल भारत में 2 खेप में चीतों को नामीबिया और दक्षिण अफ्रीका से लाया गया था 17 सितंबर को प्रधानमंत्री ने अपने जन्मदिन के मौके पर इन चीजों को बाड़े में छोड़ा था । जिसके बाद 18 फरवरी को एक बार फिर चीतों की दूसरी खेप भारत पहुंची थी कूनो में दोनों खेप में कुल मिलाकर 20 चीते छोड़े गए थे , लेकिन तीन की मौत हो जाने के बाद अब मात्र 17 सीटें ही बचे हैं ।

मिशनरी आश्रम में मिला मांस और शराब की बोतलें , जाँच दल से हुई अभद्रता

सागर : मध्य प्रदेश के सागर जिले में संचालित मिशनरी संस्थान सेवा धाम आश्रम का औचक निरीक्षण राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग के अध्यक्ष प्रियंक कानूनगो के साथ राज्य बाल आयोग के सदस्यों ने किया । इस दौरान निरीक्षण में इन लोगों को संस्थान के अंदर रखी फ्रिज में बड़ी मात्रा में मांस और शराब की बोतलें मिलने का मामला सामने आया है। दल में शामिल महिला सदस्य के साथ हुई अभद्रता दरअसल मंगलवार को राष्ट्रीय बाल आयोग और राज्य बाल आयोग की टीम सेवा धाम आश्रम में अनियमितताओं की शिकायत मिलने के बाद जांच करने पहुंची थी । इस दौरान जांच दल में शामिल राज्य बाल आयोग की सदस्य निवेदिता शर्मा जब जांच कर रही थी तो मिशनरी संस्थान में मौजूद 2 लोग जो कि स्वयं को प्रीस्ट बता रहे थे उन्होंने महिला सदस्य के साथ अभद्रता की और वीडियो बनाने का प्रयास किया जिसकी शिकायत करने पर पुलिस ने इन 2 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया । निरीक्षण के दौरान फ्रिज में मिला मांस और शराब की बोतलें एक बाल गृह का निरीक्षण करने के लिए दल में शामिल यह सभी सदस्य पहुंचे पाया की एक फ्रिज बड़ी मात्रा में मांस रखा हुआ था तो वहीं एक अन्य कमरे में शराब की 10 बोतलें भी मिली है । छात्रावास का नहीं मिला पंजीयन निरीक्षण के दौरान अध्यक्ष प्रियंक कानूनगो ने मीडिया को बताया कि सेंट फ्रांसिस सेवा धाम आश्रम में किशोर न्याय अधिनियम के तहत अलग-अलग प्रकार के संस्थान जैसे दिव्यांग मानसिक रूप से कमजोर और बालक बालिका छात्रावास सहित अन्य संचालित हो रहे हैं इसमें बालक छात्रावास के पंजीयन की जानकारी नहीं मिली । इस दौरान राज्य बाल आयोग के सदस्य ओंकार सिंह भी मौजूद रहे ।

IMD Alert : अगले दो दिनों में इन दो जिलों में भारी बारिश की संभावना, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

देश की राजधानी दिल्ली समेत सभी मैदानी राज्यों में भीषण गर्मी का दौर शुरू हो गया है। हालांकि बीतें दिन दिल्ली समेत उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में धुंध छायी रही। जिस वजह से मौसम के मिजाज में काफी परिवर्तन देखने को मिला। मौसम विभाग की मानें तो इस महीने के आखिरी तक लू के साथ भीषण गर्मी की संभावना है। राजधानी दिल्ली में मौसम का हाल अगर बात करें राजधानी दिल्ली की तो आज यहाँ न्यूनतम 23 डिग्री सेल्सियस तथा अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। इसके साथ ही IMD ने 15 मई तक लू चलने की संभावना जताई है। हालांकि आज राजधानी में बादल छाए रहे था कई हिस्सों में हल्की बारिश की संभावना है। बीतीं रविवार को नोएडा, गाजियाबाद, फरीदाबाद, गुरुग्राम, पंजाब और दिल्ली समेत एनसीआर के कई इलाकों में रविवार शाम को भी धूल भरी आंधी चली और झमाझम बारिश भी हुई। मध्यप्रदेश में भीषण गर्मी का दौर जारी IMD के मुताबिक, 11 मई से एक बार फिर मौसम के मिजाज में बदलाव आने वाला है। वहीं प्रदेश में 21 मई के बाद से मौसम विभाग ने हीट वेव चलने की भी संभावना जताई है। इसके साथ ही 15 मई से 10 जून के बीच तेजी से तापमान बढ़ेगा और नौतपा तपने का भी अलर्ट जारी किया गया है। हालांकि इस दौरान 6 दिन गर्मी तथा 6 दिन आंधी और बारिश की संभावना है। Also Read : भोपाल और छिंदवाड़ा से गिरफ्तार हुए संदिग्ध आतंकी , NIA और ATS ने की कार्रवाई IMD इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर,मिजोरम, त्रिपरा, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, तमिलनाडु, केरल में आंधी तूफान के साथ जोरदार बारिश की भी संभावना है। इसके अलावा, सिक्किम सहित तटीय आंध्र प्रदेश, मराठवाड़ा, पूर्वोत्तर भारत, तेलंगाना, रायलसीमा और दक्षिण ओडिशा के कई हिस्सों में तेज बारिश के आसार है।

भोपाल और छिंदवाड़ा से गिरफ्तार हुए संदिग्ध आतंकी , NIA और ATS ने की कार्रवाई

NIA RAID BHOPAL

मध्यप्रदेश में एक बार फिर एनआईए और एटीएस ने बड़ी कार्रवाई की है इस कार्रवाई में राजधानी भोपाल सहित छिंदवाड़ा से लगभग आधा दर्जन से अधिक संदिग्ध आतंकवादियों को एटीएस ने गिरफ्तार किया है । ऐशबाग इलाके से गिरफ्तार हुए 4 संदिग्ध नेशनल इन्वेस्टिगेटिव एजेंसी और तेलंगना एटीएस की टीम के द्वारा भोपाल और छिंदवाड़ा में सुबह दबिश देकर 11 संदिग्ध लोगों को हिरासत में लिया है एनआईए (NIA) और एटीएस की टीम के द्वारा राजधानी भोपाल के ऐशबाग इलाके से चार युवकों को पकड़ा है जिनके पास बड़ी मात्रा में कथित तौर पर देश विरोधी सामग्री भी मिली है । सूत्रों के मुताबिक एनआईए के द्वारा हिरासत में लिए गए इन युवकों का आतंकी संगठन हिज्ब-उत- तहरीर (HUT) से जुड़े होने के पक्के सबूत एनआईए और एटीएस को मिले हैं । Also Read : मणिपुर हिंसा में फंसे MP के छात्र जल्द होगी घर वापसी, राज्य सरकार ने बनाया एक्शन प्लान एनआईए के द्वारा यह कार्रवाई भोपाल के ऐशबाग, जवाहर कॉलोनी और बाग फरहत अफजा में की गई है हालांकि इस मामले में एनआईए और एटीएस ने स्थानीय पुलिस को शामिल नहीं किया गया। बताया यह जा रहा है कि इस कट्टरपंथी संगठन एच यू टी के 16 लोगों को अब तक हिरासत में लिया गया है जिनमें भोपाल और छिंदवाड़ा के 11 वही तेलंगाना के 5 संदिग्ध शामिल है इन सबके बीच बड़ी बात निकल कर सामने यह आई है कि भोपाल गैस त्रासदी की एक एक्टिविस्ट का बेटा भी इन संदिग्धों में शामिल है । खतरनाक आतंकी संगठनों से भी खतरनाक है HUT जानकारी के मुताबिक इस्लामी संगठन हिज्ब उत तहरीर सबसे खतरनाक कहे जाने वाले आतंकी संगठन आईएसआईएस से भी ज्यादा खतरनाक है । इस संगठन का साम्राज्य लगभग 50 देशों में फैला हुआ बताया जाता है और भोपाल और छिंदवाड़ा से पकड़े गए यह लोग मध्य प्रदेश की राजधानी के बीचो बीच बैठकर कट्टरपंथी इस्लामिक गतिविधियों को कथित तौर पर संचालित कर रहे थे ।