Aayudh

मणिपुर हिंसा में फंसे MP के छात्र जल्द होगी घर वापसी, राज्य सरकार ने बनाया एक्शन प्लान

मणिपुर में हो रहे दंगों की आंच अब मध्यप्रदेश तक पहुंचने लगी है ऐसे में मध्यप्रदेश सरकार के द्वारा मणिपुर में फंसे प्रदेश के बच्चों को निकालने के लिए बड़ा एक्शन प्लान बनाया है । क्यों हो रही है मणिपुर में हिंसा दरअसल, बीते कई दिनों से मणिपुर में हिंसा भड़की हुई है। इस हिंसा में अब तक कई लोगों जान भी जा चुकी है। इस हिंसा के पीछे जो बड़ी वजह सामने आयी है वो ये कि प्रदेश में बहुसंख्यक मेइती समुदाय खुद को अनुसूचित जाति का दर्जा दिए जाने की मांग कर रहा है जिसके विरोध में प्रदेश के आदिवासी संगठन प्रदर्शन कर रहे थे। इनमे मुख्य रूप से ऑल ट्राईबल स्टूडेंट यूनियन मणिपुर के द्वारा आदिवासी एकजुटता मार्च का आवाहन किया और इसी मार्च में चुराचंदपुर जिले के तोरबंग क्षेत्र में हिंसा फैल गई इस हिंसा की चपेट में पूरा मणिपुर राज्य आ गया। हालांकि, केंद्र सरकार के द्वारा राज्य की कानून व्यवस्था को अपने हाथ में ले लिया है जिसके बाद अब राज्य के हालात धीरे-धीरे पटरी पर आ रहे हैं ।  प्रदेश के छात्रों को सरकार करेगी एयर लिफ्ट इस हिंसा में खबर आ रही मध्यप्रदेश के तकरीबन 30 छात्र मणिपुर में फंसे होने की खबर जब प्रदेश सरकार को लगी तो तत्काल ही प्रदेश सरकार में राज्य के राज्यपाल और मुख्यमंत्री से फोन पर चर्चा की। जबकि केंद्रीय विमानन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मणिपुर में फंसे छात्रों से फोन पर चर्चा करके उनका हालचाल पूछा है। सरकार के द्वारा इन बच्चों को मणिपुर से बाहर निकालने के लिए एयरलिफ्ट करने का फैसला लिया है। Also Read : रायसेन जौहर : 700 क्षत्राणियों के शौर्य की गाथा है रायसेन किले की ये घटना ! गृह मंत्री बोले जल्द वापिस आएंगे छात्र मध्यप्रदेश और मणिपुर के गृह विभाग और पुलिस के अधिकारी भी उच्चस्तर पर चर्चा कर रहे हैं। जल्द ही प्रदेश के सभी बच्चों की सुरक्षित वापसी होगी। हम सभी बच्चों से बातचीत करके उनके संपर्क में हैं, कुछ बच्चों का कहना है कि वह वापस आना चाहते हैं, जबकि कुछ बच्चों ने खुद को सुरक्षित बताया है। ऐसे में जो छात्र आना चाहते हैं, उन्हें मणिपुर से पहले कोलकाता लाया जाएगा। उसके बाद कोलकाता से मध्य प्रदेश आने वाली रूटीन फ्लाइट से भोपाल लाया जाएगा।