Aayudh

Categories

जैसलमेर बस हादसे में 20 की मौत, पीएम मोदी और राष्ट्रपति ने जताया दुख

जैसलमेर बस हादसा

जैसलमेर बस हादसा: राजस्थान के जैसलमेर-जोधपुर हाईवे पर मंगलवार दोपहर एक चलती एसी स्लीपर बस में आग लग गई। इस भीषण हादसे में 20 लोगों की जिंदा जलने से मौत हो गई, जबकि 15 यात्री गंभीर रूप से झुलस गए हैं।

बस में कुल 57 लोग सवार थे। हादसा शॉर्ट सर्किट के कारण हुआ बताया जा रहा है। झुलसे यात्रियों को जोधपुर रेफर किया गया है।

पीएम मोदी ने हादसे पर दुख जताते हुए मृतकों के परिजनों को 2 लाख और घायलों को 50 हजार रुपये मुआवजा देने का ऐलान किया है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने भी संवेदना व्यक्त की।

मृतकों की पहचान के लिए DNA टेस्ट किए जा रहे हैं। शवों को जोधपुर लाया गया है। कई शव बुरी तरह जले हुए हैं।

हादसे में एक पत्रकार और एक ही परिवार के 5 सदस्य भी शामिल हैं। एक दंपती जो प्री-वेडिंग शूट कराकर लौट रहा था, वह भी झुलस गया है। मुख्यमंत्री राहत कार्यों की समीक्षा के लिए आज जैसलमेर और जोधपुर जाएंगे।

READ MORE: चीन को गोपनीय जानकारी लीक करने के आरोप में भारत मूल के अमेरिकी सुरक्षा विशेषज्ञ एशले टेलिस गिरफ्तार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *