Aayudh

Categories

1xBat Case: 1xBat प्रमोशन केस में ED की बड़ी कार्रवाई; सुरेश रैना-शिखर धवन की 11.14 करोड़ की संपत्ति अटैच

1xBat Case

1xBat Case: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने पूर्व भारतीय क्रिकेटर सुरेश रैना और शिखर धवन की करीब 11.14 करोड़ रुपये की संपत्ति अटैच की है। यह कार्रवाई मनी लॉन्ड्रिंग रोकथाम कानून (PMLA) के तहत की गई है। ईडी के मुताबिक, दोनों खिलाड़ियों ने अवैध ऑनलाइन बेटिंग प्लेटफॉर्म 1xBet से जुड़ी विदेशी कंपनियों के साथ प्रमोशन डील की थी।

जांच में पता चला है कि रैना और धवन को इस डील का भुगतान विदेशी रास्तों से किया गया ताकि पैसों का असली स्रोत छिपाया जा सके। ईडी ने रैना के 6.64 करोड़ रुपये के म्यूचुअल फंड निवेश और धवन की 4.5 करोड़ की संपत्ति जब्त की है।

एजेंसी का कहना है कि 1xBet और इसके सरोगेट ब्रांड 1xBat और Sporting Lines भारत में बिना अनुमति के बेटिंग और जुए का प्रचार कर रहे थे। इन प्लेटफॉर्म्स से जुड़ी रकम को प्रोसीड्स ऑफ क्राइम यानी अपराध से कमाई गई आय बताया गया है।

जांच में सामने आया है कि 1xBet ने हजारों फर्जी बैंक खातों और पेमेंट गेटवे का इस्तेमाल किया था। अब तक 6000 से अधिक खाते और 1000 करोड़ रुपये से ज्यादा का मनी ट्रेल सामने आया है। ईडी जल्द दोनों खिलाड़ियों से पूछताछ करेगी और अन्य ब्रांड एंबेसडर्स पर भी शिकंजा कस सकती है।

READ MORE: KGF फेम एक्टर हरीश राय का निधन, थायरॉइड कैंसर से लंबे समय से जूझ रहे थे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *